वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
रविवार, 29 नवंबर 2026 | Sunday, 29 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंसिनेमा

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

सिनेमा

PYRE चिता: अपने ही देश,गाँव और घर से लापता होने की कहानी :- डॉ अशोक सिंह

अपराजिता•11 नवंबर 20265 मिनट पठन15 बार पढ़ा गया
यह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से रोजगार के लिए पलायन के कारण माँ - बाप के अकेले पड़ जाना ही फिल्म की कहानी लगती है। लेकिन अगर पिछले कुछ सालों के भारत को देखें तो साढ़े तेरह करोड़ लोग मतदाता सूची में गायब हो चुके हैं।वे अपने ही देश,गाँव और घर से लापता हो चुके हैं।जीने और मरने के बाद कागज में उनका कोई अस्तित्व ही नहीं बचता।"PYRE चिता "फिल्म समकालीन भारत की जनसंख्या के एक बड़े हिस्से के अपने ही देश में लापता होने की कहानी पर भी सोचने को मजबूर करती है।

PYRE चिता: अपने ही देश,गाँव और घर से लापता होने की कहानी

*अशोक सिंह*

हिंदी सिनेमा के पर्दे पर पहाड़ कश्मीर , शिमला, नैनीताल की याद दिलाते हैं,जहाँ दर्शक नायक - नायिका के रोमांटिक गाने पर फिल्माए गये प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को अपलक देखता रहता है।

पहाड़ के इस मिथक को सबसे पहले शेखर जोशी की कहानी 'दाज्यू 'चकनाचूर कर देती है।'दाज्यू 'एक ऐसे पहाड़ी बालक की कहानी है जो गरीबी के कारण शहर के एक होटल में वेटर का काम करता है।सब उसे 'ब्वाय' कहकर बुलाते हैं। आजाद हुए देश के एक दशक के भीतर यह कहानी प्रकाशित होती है। शेखर जोशी अपनी कहानियों में जिस पहाड़ का परिचय पाठकों से कराते हैं,वह तब तक हिंदी कहानियों में अनुपस्थित था। पहाड़ पर केंद्रित शेखर जोशी की कहानियाँ "मेरा पहाड़"(लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद)कहानी संग्रह में संग्रहित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्म निर्देशक सत्यजित राय की 1962 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म" कंचनजंघा "के आरंभ में ही कलकत्ता से दार्जिलिंग घूमने आए पर्यटकों के सामने एक पहाड़ी बच्चा अपना हाथ फैलाता है।इस दृश्य में कोई संवाद नहीं है। सत्यजित राय दिखाते हैं कि कलकत्ता से जिस पहाड़ पर पर्यटक घूमने आए हैं,वहाँ का बचपन भूखा है। गोर्खालैंड आंदोलन की मांग के दो दशक पहले बनी यह फिल्म भविष्य का संकेत देती है।

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्म निर्देशक मृणाल सेन की फिल्मों में राजनीतिक चेतना महत्वपूर्ण है।अपने अंतिम दौर की बांग्ला फिल्म "एक दिन प्रतिदिन","अंतरीन"और हिंदी फिल्म "एक दिन अचानक" में मृणाल सेन परिवार और समाज में व्याप्त संवादहीनता की समस्या दिखाते हैं। मृणाल सेन यह संदेश देते हैं कि लोकतंत्र में संवादहीनता तानाशाही की ओर ले जाती है।आज के भारत में लोकतांत्रिक संस्थाएं इस संवादहीनता के दौर से गुजर रही हैं।

विनोद कापड़ी की फिल्म "PYRE चिता" विदेशों के फिल्म समारोहों में सफलता का झंडा फहरा चुकी है।इस फिल्म का पहाड़ हिंदी सिनेमा के इतिहास के पहाड़ से बिल्कुल अलग है। पहाड़ की ऊँचाई पर कुछ घर ही हैं जहाँ मनुष्य का निवास है।बाकी घरों में सन्नाटा है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से पलायन का जीता जागता उदाहरण है यह गाँव,जहाँ 75 और 80 साल के दो बुजुर्ग पति_ पत्नी अपनी गाय और बकरियों के साथ संघर्ष का जीवन जी रहे हैं।28 साल से बम्बई गये बेटे हरिया के इंतजार में वे जीवन गुजार रहे हैं।बीमार पड़ने पर पहाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा नदारद है।पदम सिंह और तुलसी जरूरत पड़ने पर गाँव के लोगों को तुरही बजाकर संदेश देते हैं। उनके जीवन में सहारा देनेवाले लोग नौकरी और शहर में रहने जाने के लिए जब चले जाने की खबर देते हैं,तभी गाँव का डाकिया उन्हें उनके बेटे की चिट्ठी देने आता है। दोनों अनपढ़ हैं।डाकिया पढ़कर बताता है कि बेटा 14 तारीख को घर आ रहा है।इस खुशी में वे गाँव के बचे लोगों को खाने की दावत देते हैं। निश्चित तारीख पर बेटे के नहीं आने से वे निराश हो जाते हैं। डाकिया फिर उसके बेटे की चिट्ठी लेकर आता है जिसमें न आने का कारण बताते हुए फिर आने की सूचना है।आस पड़ोस के सभी लोग घर छोड़कर पहाड़ से नीचे उतरते हैं और यह बुजुर्ग दम्पति उन्हें जाते हुए देखता है।पदम सिंह लकड़ियों की दो चिता बनाते हैं और पत्नी को कहते हैं कि जो पहले मरेगा वह दूसरे की चिता जला देगा।पूरी फिल्म में दोनों पति -पत्नी समय बिताने के लिए घर के अंदर लोकगीत गाने के साथ आपस में नकली झगड़ा करते हैं।पदम सिंह रात में पत्नी से कहते हैं:_"हमारा बेटा लापता नहीं हुआ है।हम अपने पहाड़,अपने गाँव ,अपने घर से लापता है गये हैं।" फिल्म का यह संवाद ही पूरी फिल्म का संदेश है।अपने घर की दुनिया में वे एकदम अकेले हो गये हैं।चिता के लिए बनायी गयी लकड़ी पर पत्नी अपने पति को लेटा हुआ देखती है।हिलाने डुलाने पर कोई हलचल नहीं।वह तुरही बजाती है। कोई नहीं आता। पहाड़ से ही वह गाँव के लोगों को मदद के लिए पुकारती है। कोई नहीं आता।अंत में वह चिता को आग देती है।

फिल्म का अंतिम दृश्य सबसे मार्मिक है।गाँव का डाकिया चिट्ठी लेकर आता है। तुलसी उसे फिर चिट्ठी न लाने के लिए मना कर देती है।घर के अंदर जाकर एक चिट्ठी लाकर उसे देती है। चिठ्ठी में लिखा है कि उसके बेटे हरिया की एक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी है। उसने यह चिट्ठी अपने पति पदम सिंह को नहीं दिया था।पदम सिंह अपने बेटे के वापस लौटने की उम्मीद में जी रहा था।उसकी उम्मीद को जिंदा रखने के लिए डाकिया से चिट्ठी का नाटक रचा गया था। बकरियों को चराने के लिए पहाड़ से नीचे उतरते हुए तुलसी के साथ फिल्म समाप्त है जाती है।

सामान्य तौर पर यह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से रोजगार के लिए पलायन के कारण माँ - बाप के अकेले पड़ जाना ही फिल्म की कहानी लगती है। लेकिन अगर पिछले कुछ सालों के भारत को देखें तो साढ़े तेरह करोड़ लोग मतदाता सूची में गायब हो चुके हैं।वे अपने ही देश,गाँव और घर से लापता हो चुके हैं।जीने और मरने के बाद कागज में उनका कोई अस्तित्व ही नहीं बचता।"PYRE चिता "फिल्म समकालीन भारत की जनसंख्या के एक बड़े हिस्से के अपने ही देश में लापता होने की कहानी पर भी सोचने को मजबूर करती है।

फिल्म के संवाद हिंदी में हैं।कुमायूंनी भाषा में लोकगीत पहाड़ की स्मृति की याद दिलाते हैं।वर्षा के समय घर के लगातार टूटने बिखरने के समय बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने, रेडियो से प्राकृतिक विपर्यय की खबरें पहाड़ के दर्द का बयान करती हैं। फिल्म के दो मुख्य पात्रों ने पहली बार कैमरे का सामना किया है।उन दोनों ने अपने पात्र को जीवंत कर दिया है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह फिल्म हमेशा याद की जाएगी। निर्देशक विनोद कापड़ी और उनकी पूरी टीम को बधाई!

#PYREचिता

#VinodKapri

.

.

{ लेखक पश्चिम बंग हिंदीभाषी समाज, पश्चिम बंगाल और शहीद यादगार समिति,पश्चिम बंगाल के संस्थापक हैं}

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

PYRE चिता: अपने ही देश,गाँव और घर से लापता होने की कहानी :- डॉ अशोक सिंह

प्रकाशित: 11 नवंबर 2026 • 5 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

422 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

383 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

374 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

353 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

342 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
अतिथि लेखन

राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची: भारत और कितना इंतज़ार करेगा- डॉ. फ़ुआद हलीम

राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची या एनएलईएम कोई सामान्य प्रशासनिक दस्तावेज़ नहीं है; यह सामाजिक न्याय, जनस्वास्थ्य और संवैधानिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। क़रीब 4 साल तक एनएलईएम अपडेट न होने का अर्थ केवल एक नीतिगत देरी नहीं है; इसका अर्थ है कई मरीज़ों का जीवनरक्षक दवाओं से वंचित होना, इलाज की लागत बढ़ना और स्वास्थ्य सेवा में असमानता का और तीखा होना।

27 नवंबर 2026

राज्य

बीजेपी के खिलाफ बड़ी एकता की जरूरत है, 'चोर और गद्दारों' से सावधान रहना होगा : मोहम्मद सलीम

उत्तर भारत के भाजपा-शासित राज्यों का अनुभव बंगाल के लोगों को नहीं था। तृणमूल-कांग्रेस से छुटकारा पाने के लिए जिन्होंने भाजपा का समर्थन किया था, वे भी अब खतरे को समझ रहे हैं।

22 नवंबर 2026

अतिथि लेखन

हाइली सस्पिशियस (सत्य घटना पर आधारित) : शमीक लाहिड़ी

याद रखिएगा, संदेह का मतलब अपराध नहीं होता। लेकिन बार-बार तबाही के बाद भी जाँच के नतीजे आम लोगों को पता न चलें तो सवाल उठेंगे ही। लोकतंत्र में कोई अधिकारी, कोई मंत्री, कोई ताकतवर इंसान जवाबदेही से ऊपर नहीं है।’

21 नवंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
सिनेमा

100वें साल में उत्तमकुमार -'अकेला आता है चाँद'~संजय मुखोपाध्याय

"फिल्मी परदे के साधारण फ्रेम से निकलकर जो इतिहास के फलक पर अमर हो गया, वही एकमात्र उत्तम है।" यह आलेख बांग्ला सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर उनकी कला, लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव का एक गंभीर विश्लेषण है। लेखक संजय मुखोपाध्याय बताते हैं कि बंगाली बुद्धिजीवियों ने लंबे समय तक उत्तम कुमार की लोकप्रियता को लेकर एक संकोच और अविश्वास का भाव रखा, क्योंकि वे इसे संभ्रांत कला के दायरे से बाहर मानते थे। इसके बावजूद, उत्तम कुमार केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि बंगाल की आधुनिकता, मध्यवर्गीय पहचान और सामूहिक सपनों के जीवंत प्रतीक बन गए। हॉलीवुड की मर्लिन मुनरो की तरह उन्होंने भी अपने दौर के सामाजिक और राजनीतिक तनावों के बीच खुद को ढाला। पटकथाओं की सीमाओं से परे जाकर अपने अनूठे अभिनय, देह-भाषा और सहजता से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। वे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा बेजोड़ 'नक्षत्र' बनकर उभरे, जिनका प्रभाव आज भी हमारी सांस्कृतिक चेतना में अमिट है।

केशव कुमार भट्टड़ • 25 अक्टूबर 2026

सिनेमा

'सतलुज': अँधेरों को चुनौती देता सच - केशव भट्टड़

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के लिए नहीं, बल्कि इतिहास के दबे हुए पन्नों को जिंदा करने के लिए बनाई जाती हैं। निर्देशक हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' (पूर्व नाम: घल्लूघारा / पंजाब '95) एक ऐसी ही फिल्म है। यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं, बल्कि पंजाब के इतिहास और समकालीन भारतीय राजनीति का एक ऐसा विस्फोटक कोलाज है, जिसने सेंसरशिप से लेकर नेशनल सिक्योरिटी (राष्ट्रीय सुरक्षा) तक की कई बहसों को दोबारा जिंदा कर दिया है।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 जुलाई 2026

सिनेमा

आर्टिकल 15 (2019)- राजा, प्रजा और संविधान: जब व्यवस्था का 'संतुलन' ही सबसे बड़ी हिंसा बन जाए - केशव भट्टड़

फिल्म का रीढ़ कंपा देने वाला हिस्सा यह संवाद है जो भारतीय समाज की उस गहरी नस को छूता है जिसे सदियों से 'नियतिवाद' (Fatalism) और 'यथास्थितिवाद' (Status Quo) के नाम पर सींचा गया है। 'माई' का यह तर्क केवल एक सरलचित्त माँ का विचार नहीं है, बल्कि यह भारतीय मानसिकता में गहरे तक पैठी उस सामाजिक कंडीशनिंग (Conditioning) का दस्तावेज़ है जो शोषण को भी 'ईश्वरीय विधान' मानकर स्वीकार कर लेती है।

इस मानसिकता का परत-दर-परत विश्लेषण जरूरी हो जाता हैं।

“माई कहा करती थी सर , समाज का एक ठो विधान होता है.. राजा होता है.. प्रजा होती है.. सेवक होता है.. दास होता है। इस सबका संतुलन है सर एक… ब्रह्मा जी ने बनाया है…संस्कृत में। हमको कोई अधिकार नहीं है, इस संतुलन को बिगाड़ने का। और सर... सब बराबर हो जाएंगे तो फिर राजा कौन बनेगा ? “ - “लेकिन राजा बनाना ही क्यों है ?” नायक-नायिका (पुलिस-पत्रकार हैं ) का चिंतन उभर कर सामने आता है।

केशव कुमार भट्टड़ • 24 जून 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement