वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 | Tuesday, 13 October 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

ICSE टॉपर अनुष्का घोष चाहती हैं वामपंथ का प्रसार!

श्रेया जायसवाल•01 मई 20262 मिनट पठन60 बार पढ़ा गया
"एक निश्चित उम्र के बाद मैं राजनीति में प्रवेश करूँगी। मुझे लगता है कि अभी सब कुछ ठीक नहीं है। इसे ठीक करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार जो भी बन पड़ेगा, मैं वो करूँगी। शायद लगेगा कि छोटी उम्र में बहुत बड़ी-बड़ी बातें कर रही हूँ, लेकिन यह मेरी इच्छा है। मैं वामपंथी हूँ। हो सकता है कि मैं वामपंथियों की हर बात से सहमत न हूँ, लेकिन कुल मिलाकर मैं यही कहूँगी कि मैं वामपंथी हूँ। मैं उनकी अधिकांश विचारधाराओं से सहमत हूँ।"
ICSE टॉपर अनुष्का घोष चाहती हैं वामपंथ का प्रसार!

 ICSE टॉपर अनुष्का घोष चाहती हैं वामपंथ का प्रसार! 

बैरकपुर: ICSE में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 400 में से पूरे 400 अंक हासिल किए हैं। ICSE के नतीजे घोषित होने के बाद से ही बैरकपुर की बेटी अनुष्का घोष चर्चा के केंद्र में हैं। इसी चर्चा के बीच अनुष्का ने साफ कर दिया है कि वे भविष्य में राजनीति में आना चाहती हैं। उन्होंने अपनी पसंदीदा राजनीतिक विचारधारा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "मैं वामपंथी हूँ।"

अनुष्का बैरकपुर के आनंदपुरी की रहने वाली हैं। 2024 में आईसीएसई (ICSE) में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कक्षा 10वीं के परिणाम को याद करते हुए उन्होंने कहा, "10वीं की परीक्षा में अंग्रेजी में मेरे 2 नंबर कम रह गए थे। इसलिए मैंने सोचा था कि इस बार पूरे नंबर लाने ही होंगे।" अनुष्का ने 12वीं की परीक्षा में वही कर दिखाया। उन्होंने भविष्य में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा जताई है और अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और अपनी माँ को दिया है।

राजनीति पर क्या बोलीं अनुष्का?

जब परिवार और रिश्तेदार उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं, तब अनुष्का ने अपनी राजनीतिक सोच को स्पष्ट रूप से साझा किया। TV9 बांग्ला चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा:

"एक निश्चित उम्र के बाद मैं राजनीति में प्रवेश करूँगी। मुझे लगता है कि अभी सब कुछ ठीक नहीं है। इसे ठीक करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार जो भी बन पड़ेगा, मैं वो करूँगी। शायद लगेगा कि छोटी उम्र में बहुत बड़ी-बड़ी बातें कर रही हूँ, लेकिन यह मेरी इच्छा है। मैं वामपंथी हूँ। हो सकता है कि मैं वामपंथियों की हर बात से सहमत न हूँ, लेकिन कुल मिलाकर मैं यही कहूँगी कि मैं वामपंथी हूँ। मैं उनकी अधिकांश विचारधाराओं से सहमत हूँ।"

सीपीएम (CPIM) का क्या कहना है?

अनुष्का के राजनीतिक विचारों पर SFI के अखिल भारतीय महासचिव  सृजन भट्टाचार्य ने कहा, "मैं बहुत खुश हूँ। उनके शानदार परिणाम के लिए उन्हें बधाई देता हूँ। वे जीवन में और भी आगे बढ़ें। वे जो भी करें, समाज और सभ्यता में योगदान देने के उद्देश्य से करें। अगर वे कहती हैं कि वे वामपंथी बनना चाहती हैं, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम यही चाहेंगे कि सभी लोग समाज के प्रति जागरूक बनें।"

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

ICSE टॉपर अनुष्का घोष चाहती हैं वामपंथ का प्रसार!

प्रकाशित: 01 मई 2026 • 2 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

361 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

358 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

338 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

333 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

330 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
राज्य

मुखौटा हट गया है, अब लड़ाई असली चेहरे से है - मोहम्मद सलीम

सलीम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी असल में आरएसएस के इशारे पर दलाल की भूमिका निभाती आ रही है। दरअसल, इस राज्य से वामपंथी राजनीति के दायरे को सिकोड़ना ही आरएसएस का मुख्य उद्देश्य था। राज्य में आज भले ही तृणमूल कांग्रेस नहीं है, लेकिन वामपंथी आज भी मैदान में हैं और भविष्य में भी रहेंगे।

मोहम्मद सलीम

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल के सचिव

17 जून 2026

राज्य

हिंदू-मुस्लिम सभी बुलडोजर के शिकार होंगे: मोहम्मद सलीम

"जब आग लगती है, तो वह धर्म नहीं देखती, हिंदू-मुस्लिम का भेद किए बिना सभी के घरों को जलाकर खाक कर देती है। बीजेपी की बुलडोजर राजनीति के खतरे से भी कोई नहीं बचेगा। सभी इसके शिकार होंगे। इसलिए प्रतिरोध की लड़ाई में सभी लोगों को एकजुट होना होगा।"

मोहम्मद सलीम

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल के सचिव

17 जून 2026

राज्य

बुलडोजर नीति के खिलाफ भी लड़ेंगे वामपंथी: मोहम्मद सलीम

हर उस व्यक्ति तक पहुँचना होगा जो मेहनतकश है, सताया हुआ है या प्रताड़ित है। भाजपा ने एसआईआर (SIR) के नाम पर एक बड़े वर्ग के लोगों से उनका मताधिकार छीन लिया है। इन सभी लोगों को एकजुट करना होगा। उनके मताधिकार सहित सभी नागरिक अधिकारों को वापस लाना होगा। जनता की रोटी-रोजी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और पीने के पानी जैसी स्थानीय मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करना होगा। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकता, भाईचारा और रोजगार के लिए लड़ना होगा। बुलडोजर राज के खिलाफ लाल झंडा पहले ही उठ खड़ा हुआ है। उन्होंने डर का माहौल बढ़ाया है, लेकिन हम चाहते हैं कि जनता का यह डर टूटे। अन्याय के खिलाफ खड़े होकर हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

मोहम्मद सलीम

सीपीआई (एम)पश्चिम बंगाल के सचिव

14 जून 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

राज्य

राष्ट्र तुम किसके हो ? - शमीक लाहिड़ी

प्रश्न पूछना ही नागरिक का धर्म है- भारत का लोकतंत्र आज एक संधिकाल से गुजर रहा है। यदि सूचनाओं को छिपाकर जनता के जनादेश को बदलने का प्रयास किया जाता है, तो यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा।

श्रेया जायसवाल • 19 अप्रैल 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement