पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिला अंतर्गत ई.सी.एल,कुनुस्तोड़िया एरिया के परासिया कोलियरी में भयावह खान दुर्घटना घटित।एक मजदूर के मारे जाने की पुष्टि और बहुत मजदूर गंभीर रूप से घायल।कईयों की हालत गंभीर।
दुर्घटना का कारण प्रबंधन की लापरवाही एवं सुरक्षा नियमों की अनदेखी।
रानीगंज से बिरजू कुमार की रिपोर्ट

.
कोलियरी में भयावह खान दुर्घटना
आज पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिला के अंतर्गत ई.सी.एल, कुनुस्तोड़िया एरिया के परासिया कोलियरी में भयावह खान दुर्घटना घटित हुई। जिसमें एक मजदूर के मारे जाने की पुष्टि हुई है और बहुत मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं , जिसमें कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रबंधन की लापरवाही एवं सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है।
.
घटना पहली पाली की है। मजदूर खदान के अंदर 27 नंबर सेक्शन में कर्यरत थे तभी अचानक एयर ब्लास्ट के साथ कोयले का चाल श्रमिकों के उपर आ गिरा। तत्काल इन्हें निकलने की व्यवस्था में ईसीएल प्रबंधन लग गया। इस भयावह घटना के लिए श्रमिक संगठनों ने ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
.
श्रमिक संगठनों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर ईसीएल का 'सेफ्टी मैनेजमेंट' पूरी तरह से उदासीन और लापरवाह हो गया है।
.

.
सी.एम.एस.आई (सीटू) की ओर से गौरांग चटर्जी, जी.के.श्रीवास्तव, कलीमुद्दीन अंसारी, विनोद सिंह सहित तमाम केन्द्रीय एवं एरिया नेतृत्व घटनास्थल पर उपस्थित हुए।
.
.
रिपोर्ट:-बिरजू कुमार
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...