अतीत और इतिहास से भी भाजपा-आरएसएस ने यह सबक नहीं सीखा है। वे जितनी प्रगतिशील पुस्तकों, साहित्य, इतिहास, दर्शन, विज्ञान और अर्थशास्त्र की पुस्तकों पर अपना आक्रोश दिखाएंगे, वामपंथियों और मार्क्सवादियों के बुक स्टॉल उतने ही बढ़ेंगे। लोग किताबों की ओर उतने ही अधिक आकर्षित होंगे। यदि किसी की आवाज़ दबाने की कोशिश की गई, तो जनमत और अधिक जागरूक व मुखर होकर उभरेगा।
पर्णश्री में बुक स्टॉल का उद्घाटन
करते हुए मोहम्मद सलीम
प्रतिवाद की आवाज रोकने
की कोशिश हुई तो जनमत
और अधिक मुखर होगा।

कोलकाता,
जो लोग ज्ञान की चर्चा में बाधा डालने की कोशिश करते रहे हैं, उन्हें अंततः सत्ता से हटना पड़ा है।
अतीत और इतिहास से भी भाजपा-आरएसएस ने यह सबक नहीं सीखा है। वे जितनी प्रगतिशील पुस्तकों, साहित्य, इतिहास, दर्शन, विज्ञान और अर्थशास्त्र की पुस्तकों पर अपना आक्रोश दिखाएंगे, वामपंथियों और मार्क्सवादियों के बुक स्टॉल उतने ही बढ़ेंगे। लोग किताबों की ओर उतने ही अधिक आकर्षित होंगे। यदि किसी की आवाज़ दबाने की कोशिश की गई, तो जनमत और अधिक जागरूक व मुखर होकर उभरेगा।
शनिवार को बेहला के पर्णश्री में बुक स्टॉल का उद्घाटन करते हुए सीपीआई(एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने यह बात कही।
सीपीआई(एम) की 131/1, 131/4 और 131/7 शाखाओं की पहल पर पर्णश्री का यह बुक स्टॉल अब अपने 54 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शासक दल के फतवे के कारण इस बार इस स्टॉल का स्थान बदलना पड़ा है। आज के उद्घाटन समारोह में मोहम्मद सलीम के अलावा पार्टी नेता सुदीप सेनगुप्ता, कौस्तुभ चटर्जी, गौतम रॉय, अरूप मंडल आदि उपस्थित थे। मोहम्मद सलीम ने आज बेहला में दो अन्य प्रगतिशील पुस्तकों के स्टॉलों का भी उद्घाटन किया—रवींद्रनगर में छात्र-युवाओं का स्टॉल और 126 नंबर वार्ड के नाटोरे मोड़ पर पार्टी की ओर से लगाया गया प्रगतिशील बुक स्टॉल।
सुकान्त भट्टाचार्य की जन्मशती को स्मरण करते हुए आज से 'पर्णश्री बोइघर'(पुस्तक घर)की शुरुआत की गई है। लाल शालू (कपड़े) से सजे इस पूरे स्टॉल में अनगिनत पुस्तकें रखी गई हैं। इनमें मार्क्सवादी चिंतन, चेतना और दर्शन की पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार का साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की पुस्तकें शामिल हैं। बच्चों के लिए भी अनगिनत किताबों का संग्रह उपलब्ध है।
स्टॉल के सामने नवंबर क्रांति की याद में लेनिन की तस्वीर लगाई गई है। एक तरफ लिखा है— "किताबें जलाई नहीं जातीं, पढ़ी जाती हैं।" आज बड़ी संख्या में लोगों ने आकर किताबें खरीदीं। मोहम्मद सलीम ने स्वयं लोगों के हाथों में पुस्तकें सौंपीं।
मोहम्मद सलीम ने आज अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि पुस्तक अध्ययन और ज्ञान की चर्चा सांस्कृतिक बोध को जाग्रत करती है। किताब पढ़ने से विचारों में अँधेरा नहीं आ सकता, किताबें मन के अंधकार को दूर करती हैं। लेकिन इसके बावजूद पुस्तकों को जलाकर, नालियों में फेंककर नष्ट किया गया है। ब्रिटिश काल में भी एक समय कई किताबें प्रतिबंधित कर दी गई थीं और जला दी गई थीं। इसके बावजूद लोगों को किताबें पढ़ने से रोका नहीं जा सका। वामपंथियों ने विभिन्न समयों में सड़कों पर उतरकर पुस्तक संस्कृति को और अधिक फैलाने का संकल्प लिया है और आज भी वे इसके लिए समान रूप से प्रयासरत हैं।

यदि भाजपा-आरएसएस को यह लगता है कि वे पुस्तकों के प्रसार या चेतना की चर्चा में बाधा डाल सकेंगे, तो उनकी यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी। जनता ही उनकी इस आक्रामकता को रोकेगी। सलीम ने कहा कि जो लोग ज्ञान और पुस्तकों की चर्चा में बाधा बनेंगे, जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। अतीत और इतिहास के पन्नों में इसके कई उदाहरण मौजूद हैं।
भाजपा-आरएसएस को यह बात नहीं भूलनी चाहिए।
'परिवर्तन के ज़माने' में भी बल्पाई में लाइब्रेरी जला दी गई थी। जनता ने उसे अच्छी नजरों से नहीं देखा था। आज तो फेसबुक पर भी सरकार के किसी अनैतिक काम की आलोचना करने पर पोस्ट हटा दी जाती है और पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर तरह-तरह के फतवे थोप दिए जाते हैं। इस तरह से ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकता।
वामपंथियों पर उनका इतना आक्रोश क्यों है? क्योंकि वामपंथियों की चाहत है कि ज्ञान का प्रकाश चारों तरफ फैले और लोगों के मन का अँधकार दूर हो। और इसी बात से उन्हें आपत्ति है। इसलिए हम सभी से कहते हैं कि आप हमारे स्टॉलों पर आइए, अपनी पसंद की किताबें खरीदिए, खुद पढ़िए और दूसरों को भी पढ़ाइए। इसी तरह से नई पीढ़ी के बीच किताबों के प्रति रुचि पैदा होनी चाहिए। इस दीपोत्सव की तरह ही सभी के बीच ज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित हो।
.
.
साभार: बांग्ला दैनिक गणशक्ति
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...