सबसे ज्यादा युद्ध /
विचारों के लिए हुए हैं /
सबसे ज्यादा अत्याचार /
विचारधाराओं को कुचलने के लिए हुआ हैं ।
जन समाचार मंच
सबसे ज्यादा युद्ध /
विचारों के लिए हुए हैं /
सबसे ज्यादा अत्याचार /
विचारधाराओं को कुचलने के लिए हुआ हैं ।

विचारों ने
चेतना को जन्म दिया
क्रांतियां,
विचारों की पैदाइश हैं
और विचारों ने
सभ्यता को उन्नत बनाया
और इसी सभ्यता ने
उन्हें जलाया
जिन्होंने तर्क के साथ रखे थे
अपने विचार
झूठ और आडंबर के खिलाफ
सभ्यता ने
उन्हें सूलियों पर चढ़ाया
जो जनता की पीड़ा को
थाम लेना चाहते थे
अपनी बाहों में
चेतनशील लोगों ने
सबसे अधिक प्रेम किया
पीड़ा और अकेलापन भी
उन्हीं के हिस्से आया
जो विचारवान थे
सबसे ज्यादा युद्ध
विचारों के लिए हुए हैं
सबसे ज्यादा अत्याचार
विचारधाराओं को कुचलने के लिए हुआ हैं
बहुत आसान है
बिना विचारों के
जड़ हो जाना
बहुत कठिन है
संघर्ष करना और विचारधारा के साथ जीना
क्या यह लेख उपयोगी था?
प्रकाशित: 11 नवंबर 2026 • 1 मिनट पठन

बचा ले बिक जाने से शिक्षा
तू नस्ल पे एहसान कर ।
21 नवंबर 2026

हमने जातिवाद, सांप्रदायिकता, अपराध और भ्रष्टाचार में लिप्त दल को छोड़कर सभी का इस संघर्ष में स्वागत किया है।
14 नवंबर 2026

दवाओं की बेलगाम मूल्यवृद्धि, जीएसटी की ऊंची दरें, देशभर में नकली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं का अनियंत्रित कारोबार तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में अंधाधुंध निजीकरण जैसे मुद्दों पर देश के विभिन्न संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर दवा कंपनियों द्वारा केंद्र की सत्ताधारी पार्टी को भारी मात्रा में धन दिए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
11 नवंबर 2026

मोहम्मद सलीम • 25 अप्रैल 2026

नीट महाघोटाला: 'डार्लिंग' से 'डेथ' तक का मंजर
"22 लाख से अधिक छात्रों की आँखों के सपने, होनहार युवाओं की जलती चिता, और पर्चे के बदले अस्मत माँगते 'गुरु' का घिनौना चेहरा— यह है उस परीक्षा का सच, जिसे देश 'डॉक्टर' बनाने के लिए करवाता है। जब तंत्र की लापरवाही और धन की हवस हद पार कर जाए,तो शिक्षा का मंदिर श्मशान और व्यापार की मंडी बन जाता है।
आज जब देश में धर्म और संस्कृति का शोर सबसे ऊँचा है, तब उसी समाज की अंतरात्मा के भीतर बेईमानी की ऐसी भूख नाच रही है जो बच्चों की लाशों पर भी करोड़ों की गड्डियाँ गिनने से नहीं हिचकती।यह कैसी धार्मिक चेतना है जहाँ नारे तो भगवान के लगते हैं, लेकिन आचरण में केवल शैतानी हवस और भ्रष्टाचार का बोलबाला है?नीट पेपर लीक की यह आग सिर्फ परीक्षा प्रणाली की नहीं,बल्कि देश के नैतिक और सामाजिक ढांचे की भस्म उड़ा रही है।जब मेधावी छात्र फंदे पर झूल रहे हों,अस्मत के लिये छात्राएं गुरु से जूझ रही हों, और मगरमच्छ तिजोरियाँ भर रहे हों, तब चुप रहना इस महापाप में हिस्सेदार होना है!"
केशव कुमार भट्टड़ • 16 मई 2026

साल 2014 का Street Vendors (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act देश के स्ट्रीट वेंडरों की आजीविका के अधिकार को मान्यता देता है। लेकिन रेल हॉकर अभी भी इस सुरक्षा से बाहर हैं। जबकि भारतीय रेलवे के साथ उनका रिश्ता कई दशकों पुराना है। ट्रेन यात्रा की संस्कृति के साथ झालमूड़ी , चनाचूर, चाय, मूंगफली, किताबें या खिलौने बेचने वाले रचे-बसे हुए हैं। वे सिर्फ सामान नहीं बेचते; वे रेल यात्रा की एक जीवंत सामाजिक वास्तविकता हैं।
इसलिए रेल हॉकरों की मांग पूरी तरह जायज है—लाइसेंस देकर पेशे को मान्यता दी जाए, पुनर्वास के बिना कोई उन्मूलन न हो, उन्हें Street Vendors Act के दायरे में लाया जाए, सामाजिक सुरक्षा, ईएसआई (ESI) और भविष्य निधि (प्रॉविडेंट फंड) में शामिल किया जाए, विकास के नाम पर आजीविका नष्ट न की जाए।
इस लड़ाई में 'पश्चिम बंगाल रेलवे हॉक्टर्स यूनियन' (CITU) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लंबे समय से यह संगठन रेल हॉकरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। राजनीतिक आतंक, प्रशासनिक उत्पीड़न, जबरन यूनियन पर कब्जा—इन सबके खिलाफ उन्होंने रेल हॉकरों को एकजुट करने का प्रयास किया है। अलग-अलग समय पर तृणमूल समर्थक यूनियनों के हमलों, धमकियों और यहां तक कि सदस्यों को जबरन दल-बदल कराने की कोशिशों के खिलाफ भी उन्होंने कड़ा प्रतिरोध खड़ा किया है।
केशव कुमार भट्टड़ • 20 मई 2026
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...