वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
रविवार, 29 नवंबर 2026 | Sunday, 29 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंसाहित्य-संस्कृति

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

साहित्य-संस्कृति

वो डर रहे है ज्ञान से: अशोक कुमार

राजीव कुमार पाण्डेय•21 नवंबर 20262 मिनट पठन12 बार पढ़ा गया

बचा ले बिक जाने से शिक्षा

तू नस्ल पे एहसान कर ।

वो डर रहे है ज्ञान से: अशोक कुमार

वो डर रहे हैं ज्ञान से

और ज्ञान के संस्थान से

गर पढ़ गयी जमात यह

तो पूछेगी सवालात यह

जो जुट रहा है खेत में

जो तप रहा है रेत में

गर पढ़ गया किताब वो

तो मांग लेगा हिसाब वो

जो सिर झुकाए खड़ा हुआ था

निज़ाम से जो था डरा हुआ था

वो ज्ञान गर पा जाएगा..........!

हक के लिए लड़ जाएगा.......!

गरीब घर की बेटियाँ

सोचो अगर पढ़ जाएंगी

टकराएंगी सरकार से

और हक़ मांगने आएंगी ।

बंद कर दो स्थान वो

बाँटता है ज्ञान जो..!

उनसे भी अब क्या गिला

इस क्रम में रही है तक्षशिला ।

बिक रही है तालीम अब

दुकान जा अब मोल ले

पाने से पहले ज्ञान तू

जेब अपनी टटोल ले...!

गर नही तो इक काम कर

यह वक्त अपने नाम कर

बचा ले बिक जाने से शिक्षा

तू नस्ल पे एहसान कर ।

अब तुझे है न जरूरत

एकलव्य हो जाने की

हक़ तेरा है छीन ले

छोड आदत तू झुक जाने की ।

लेखक परिचय:- अशोक कुमार दिल्ली में गणित के अध्यापक है, अपने समय में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में संघर्षों की अगली पंक्ति में मिलते थे। JNU पर उनकी कलम से यह शब्द निकले हैं।

प्रकाशित काव्य संग्रह:

मेरे पास तुम हो (बोधि प्रकाशन)

रिक्तियों में पहाड़ (हिन्द युग्म से)

मूलतः : जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

सम्प्रति: सरकारी स्कूल में गणित के अध्यापक के पद कार्यरत

पत्रिकाओं में प्रकाशन: युवासृजन, प्रेरणाअंशु, नवचेतना, छत्तीसगढ़ मित्र, कथाबिम्ब, हंस, वागर्थ, कृति बहुमत, ककसाड़, विपाशा, अक्षरा, आजकल, अग्रिमान, किस्सा कोताह, मधुमति, पाखी, कथाक्रम में कवितायेँ प्रकाशित।

ऑनलाइन प्रकाशन: हस्ताक्षर, साहित्यकुंज, समकालीन जनमत, अविसद, पोशम्पा, जर्नल इंद्रधनुष सहित्यिकी डॉट कॉम, अनुनाद, समतामार्ग, हिंदवी, जानकी पुल बीजूका तथा सदनीरा पर कवितायेँ प्रकाशित.

संपर्क: 9015538006

ईमेल :akgautama2@gmail.com

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

वो डर रहे है ज्ञान से: अशोक कुमार

प्रकाशित: 21 नवंबर 2026 • 2 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

422 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

383 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

374 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

353 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

342 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
राज्य

वामपंथी व्यक्तियों, पार्टियां और समूह भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे: मोहम्मद सलीम

हमने जातिवाद, सांप्रदायिकता, अपराध और भ्रष्टाचार में लिप्त दल को छोड़कर सभी का इस संघर्ष में स्वागत किया है।

14 नवंबर 2026

ब्लॉग

विचार और चेतना

सबसे ज्यादा युद्ध /

विचारों के लिए हुए हैं /

सबसे ज्यादा अत्याचार /

विचारधाराओं को कुचलने के लिए हुआ हैं ।

11 नवंबर 2026

जनसंघर्ष

दवाओं की बेतहाशा कीमतों और स्वास्थ्य सेवाओं में कॉरपोरेट लूट के खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत : बासब रायचौधुरी

दवाओं की बेलगाम मूल्यवृद्धि, जीएसटी की ऊंची दरें, देशभर में नकली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं का अनियंत्रित कारोबार तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में अंधाधुंध निजीकरण जैसे मुद्दों पर देश के विभिन्न संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर दवा कंपनियों द्वारा केंद्र की सत्ताधारी पार्टी को भारी मात्रा में धन दिए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

11 नवंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
साहित्य-संस्कृति

युग-प्रवर्तक भारतपथिक राममोहन राय :- विद्युत पाल

रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने स्पष्टत: कहा कि राममोहन राय ने भारत में आधुनिक युग का उद्घाटन किया, आज के विश्वजनीन सहयोग के जमाने की मानवता में हमारी दीक्षा उन्होंने ही सम्पन्न किया।

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

साहित्य-संस्कृति

आद्यंत असांप्रदायिक अब्बासउद्दीन ~ सुखबिलास बर्मा ~

कूचबिहार की माटी से उठकर बंगाल के लोकगीतों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले 'सुरेर पाखी' ('सुरों का पंछी') अब्बासुद्दीन अहमद की प्रेरणादायी जीवन गाथा उस प्रगतिशील और गैर-सांप्रदायिक राजनीति व संस्कृति को रेखांकित करती है जो संस्कृति - धर्म, संप्रदाय और रूढ़िवादिता की सीमाओं से परे - मानवीय एकता को स्थापित करती है। अब्बासुद्दीन और काज़ी नज़रुल इस्लाम का कलात्मक सहयोग और तत्कालीन कूचबिहार रियासत (अभी पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला ) का साझा ग्रामीण परिवेश इस बात का प्रमाण रहा कि लोक-संस्कृति हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव की मजबूत धुरी रही है। आलेख रूढ़िवादी ताकतों द्वारा धर्म की दुहाई देकर कला पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का पुरजोर वैचारिक विरोध करता है। साथ ही, यह हाशिए के किसानों, चरवाहों, गाड़ीवानों, महावतों, नाविकों, मछुआरों, सामूहिक मजदूरी करने वालों और साधारण जनमानस की संस्कृति को मुख्यधारा में लाकर एक समावेशी (इन्क्लूसिव) और समतामूलक (इक्वल) समाज के निर्माण का संदेश देता है।

अब्बासुद्दीन अहमद बंगाल के पारंपरिक लोक संगीत, विशेषकर 'भवैया' और 'भटियाली' शैलियों के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। ये ग्रामीण लोकगीत समाज के उस मेहनतकश वर्ग के आपसी और पारिवारिक सुख-दुख, प्रेम और जीवन-दर्शन के प्रतीक हैं, जिन्हें मुख्यधारा के इतिहास में अक्सर जगह नहीं मिलती। प्रकृति की गोद में पले-बढ़े अब्बास ने अपने गहरे दोस्त बंगाल के विख्यात कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम के साथ मिलकर न केवल 'इस्लामी संगीत' की एक नई धारा को गढ़ा, बल्कि रूढ़िवादिता और संप्रदायवादिता से ऊपर उठकर अपनी कला से पूरे बंगाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर बंगाल के पारंपरिक लोकगीतों और नज़रुल इस्लाम द्वारा लिखे गए कई प्रसिद्ध इस्लामी गीतों को अपनी पहचान के साथ पहली बार अब्बासउद्दीन अहमद ने ही अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था, जो बेहद लोकप्रिय हुए। लोकगीतों को उनका वास्तविक सम्मान दिलाने वाले वे संगीत जगत के एक सच्चे और अमर राजदूत थे। - वाम की आवाज

केशव कुमार भट्टड़ • 29 अक्टूबर 2026

साहित्य-संस्कृति

मध्ययुगीन भक्ति-आन्दोलन का एक पहलू - मुक्तिबोध

भक्ति-आन्दोलन का जनसाधारण पर जितना व्यापक प्रभाव हुआ उतना किसी अन्य आन्दोलन का नहीं। पहली बार शूद्रों ने अपने सन्त पैदा किये, अपना साहित्य और अपने गीत सृजित किये। कबीर, रैदास, नाभा सिपी, सेना नाई, आदि-आदि महापुरुषों ने ईश्वर के नाम पर जातिवाद के विरुद्ध आवाज बुलन्द की। समाज के न्यस्त स्वार्थवादी वर्ग के विरुद्ध नया विचारवाद अवश्यम्भावी था , वह हुआ।

अपराजिता • 30 जुलाई 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement