वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
रविवार, 29 नवंबर 2026 | Sunday, 29 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

महाराष्ट्र : खेत मजदूर यूनियन का राज्य स्तरीय अध्ययन शिविर

विनोद गोविंदवार•26 नवंबर 20266 मिनट पठन25 बार पढ़ा गया

बीड जिले के मोहा में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की महाराष्ट्र राज्य इकाई का तीन दिवसीय अध्ययन शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में मेहनतकश वर्ग की चुनौतियों, मजदूर-किसान एकता, समाजवाद, संगठन निर्माण और कृषि क्रांति पर गहन चर्चा हुई। आरएसएस-भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति और सांप्रदायिकता के खतरे तथा उसके मुकाबले की रणनीति पर भी विचार रखे गए। संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी अखिल भारतीय सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। विभिन्न जिलों के चुनिंदा कार्यकर्ताओं ने शिविर में हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र : खेत मजदूर यूनियन का राज्य स्तरीय अध्ययन शिविर

महाराष्ट्र : खेत मजदूर यूनियन का

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अध्ययन शिविर सम्पन्न

बीड जिले के मोहा में आयोजित शिविर में संगठन निर्माण, कृषि क्रांति,

समाजवाद और सांप्रदायिकता की चुनौती पर हुई चर्चा


~ विनोद गोविंदवार ~

मुंबई। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन (AIAWU) की महाराष्ट्र राज्य इकाई खेत मजदूर और अन्य ग्रामीण मजदूर यूनियन (लाल बावटा) की ओर से 18 से 20 नवंबर 2026 तक बीड जिले के परली तालुका स्थित मोहा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अध्ययन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में यूनियन के चुने हुए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 18 नवंबर को यूनियन का झंडा फहराने और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शिविर की शुरुआत हुई। यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड दत्ता डाके ने लाल झंडा फहराया।

शिविर के पहले सत्र का विषय था - 'मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में मेहनतकश वर्ग के सामने चुनौतियां और सीआईटीयू का 1 से 3 दिसंबर का दिल्ली मार्च'। इस विषय पर सीआईटीयू के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. डी. एल. कराड ने अपनी बात रखी। उन्होंने मेहनतकश वर्ग पर बढ़ते हमलों का मुकाबला करने के लिए औद्योगिक मजदूरों, शहरी असंगठित मजदूरों, खेत मजदूरों, अन्य ग्रामीण मजदूरों और गरीब किसानों की मजबूत एकता बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए शहरी और ग्रामीण सर्वहारा वर्ग को गरीब किसानों के साथ मिलकर संघर्ष की तैयारी करनी होगी। इसके लिए गांव-गांव में मजदूर-किसान एकता मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले आंदोलन के महत्व को भी विस्तार से समझाया। सत्र का संचालन यूनियन के कोषाध्यक्ष कॉमरेड बलीराम भुंबे ने किया तथा अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड दत्ता डाके ने की।

दोपहर के सत्र का विषय था - 'समाजवाद ही भविष्य है'। इस पर यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष कॉमरेड बलीराम भुंबे ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गहरे संकट में फंसी पूंजीवादी व्यवस्था मजदूरों और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार करने में सक्षम नहीं है। पूंजीवाद का बुनियादी चरित्र मुनाफा कमाना है। इसी अंतर्विरोध के चलते पूंजीवाद और उसका सर्वोच्च चरण साम्राज्यवाद अंततः पराजित होगा तथा उसकी जगह समाजवाद स्थापित होगा। उन्होंने इस विषय के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। सत्र का संचालन कॉमरेड गायत्री गरड ने किया और अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष कॉमरेड दीपक शापामोहन ने की।

शाम के सत्र में यूनियन के राज्य सचिव कॉमरेड मारोती खंदारे ने 'संगठन निर्माण : कला और विज्ञान' विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में संगठन पहले से मौजूद है, वहां उसे किस तरह मजबूत किया जाए और वर्गीय मुद्दों के आधार पर संगठन का विस्तार कैसे किया जाए। गांव की इकाई से लेकर राज्य स्तर की कमेटियों तक संगठन के कामकाज, जिम्मेदारियों और अन्य संगठनात्मक पहलुओं पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। इस सत्र का संचालन कॉमरेड मंदाकिनी भुंबे ने किया और अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष कॉमरेड सैयद रज्जाक ने की।

संगठनात्मक समीक्षा और आगामी सम्मेलन की तैयारी

19 नवंबर की दोपहर का सत्र संगठनात्मक कार्यों और समीक्षा के लिए निर्धारित किया गया था। राज्य सम्मेलन को एक वर्ष पूरा होने और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का 11वां केंद्रीय सम्मेलन 14 से 17 फरवरी 2027 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में प्रस्तावित होने के मद्देनजर यह सत्र आयोजित किया गया।

यूनियन के राज्य सचिव कॉमरेड मारोती खंदारे ने पिछले एक वर्ष के संगठनात्मक कामकाज और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए तथा आगामी कार्ययोजना की दिशा तय करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर जिलावार समूह चर्चा हुई। सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे और आलोचना-आत्मालोचना की प्रक्रिया के माध्यम से रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। चर्चा के बाद रिपोर्ट सर्वसम्मति से मंजूर की गई। यूनियन के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड सैयद रज्जाक ने की।

कृषि क्रांति और ग्रामीण वर्गों की भूमिका

शिविर के दूसरे दिन के पहले सत्र में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कॉमरेड डॉ. विक्रम सिंह ने 'कृषि क्रांति' विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि जनवादी क्रांति के संघर्ष में सर्वहारा वर्ग का सबसे निकट सहयोगी ग्रामीण सर्वहारा वर्ग है, जिसमें मुख्य रूप से भूमिहीन खेत मजदूर, अन्य ग्रामीण मजदूर तथा गरीब और सीमांत किसान शामिल हैं। उन्होंने क्रांतिकारी प्रक्रिया में इन वर्गों की भूमिका को स्पष्ट किया।

सैद्धांतिक समझ और व्यावहारिक राजनीतिक घटनाक्रमों के उदाहरण देते हुए डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि कृषि क्रांति के बिना समाजवादी क्रांति की दिशा में आगे बढ़ना संभव नहीं है। कृषि क्रांति के जरिए ही जाति व्यवस्था और पितृसत्तात्मक व्यवस्था पर निर्णायक चोट की जा सकती है। उन्होंने कृषि क्रांति में मित्र और विरोधी वर्गों की पहचान के साथ इसके व्यापक सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं को भी विस्तार से समझाया।

हिंदुत्व की राजनीति और उसका मुकाबला

शिविर के अंतिम दिन अखिल भारतीय किसान सभा के पुनर्निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अशोक धवले ने 'हिंदुत्व का गंभीर खतरा और उसका मुकाबला' विषय पर अपनी बात रखी।

कॉमरेड अशोक धवले ने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व दो अलग-अलग अवधारणाएं हैं। हिंदुत्व आरएसएस-भाजपा का राजनीतिक प्रोजेक्ट है, जिसके जरिए देश के हितों की कीमत पर पूंजीपति वर्ग के हितों को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति के ऐतिहासिक विकास और उसके मौजूदा स्वरूप की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने धर्म, धार्मिकता, धर्मांधता और धर्मनिरपेक्षता के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि हर तरह की धर्मांधता भारतीय समाज और मेहनतकश जनता की एकता तथा अखंडता के लिए खतरा है।

कॉमरेड अशोक धवले ने सांप्रदायिक और धर्मांध ताकतों का मुकाबला करने के लिए वैचारिक स्पष्टता, जन-एकता और संगठित-संघर्ष की जरूरत पर भी प्रकाश डाला।

इस सत्र का संचालन यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव कॉमरेड सुदाम ठाकरे ने किया और अध्यक्षता राज्य संयुक्त सचिव कॉमरेड विनोद गोविंदवार ने की। अध्यक्षीय समापन वक्तव्य के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अध्ययन शिविर का समापन हुआ।

सामूहिक प्रयासों से सफल आयोजन

अध्ययन शिविर को सफल बनाने में खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कॉमरेड सुदाम शिंदे, जिला सचिव कॉमरेड सैयद रज्जाक, जिला कमेटी के सभी सदस्यों, डीवाईएफआई की मोहा कमेटी, किसान सभा की मोहा गांव कमेटी तथा महाराष्ट्र शिक्षण संस्था, मोहा के कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया।

विनोद गोविंदवार

संयुक्त सचिव , 'खेत मजदूर और अन्य ग्रामीण मजदूर यूनियन (लाल बावटा)'

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन (AIAWU) की महाराष्ट्र राज्य इकाई

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

महाराष्ट्र : खेत मजदूर यूनियन का राज्य स्तरीय अध्ययन शिविर

प्रकाशित: 26 नवंबर 2026 • 6 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

422 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

383 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

374 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

353 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

342 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?

केशव कुमार भट्टड़ • 19 नवंबर 2026

राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement