वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 | Tuesday, 13 October 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराष्ट्रीय

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राष्ट्रीय

संसद में हार, हवा में हमला — वामपक्ष ने मोदी पर दूरदर्शन के ‘दुरुपयोग’ का आरोप लगाया

केशव कुमार भट्टड़•19 अप्रैल 20266 मिनट पठन110 बार पढ़ा गया
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई (एम) ने चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बावजूद सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन का इस्तेमाल कर राजनीतिक भाषण दिया। शिकायत में कहा गया कि 18 अप्रैल का संबोधन खुलकर राजनीतिक था, जिसमें विपक्षी दलों पर हमला किया गया और तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई। सीपीआई(एम) ने चुनाव आयोग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के इस गंभीर उल्लंघन पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक प्रसारक को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के सिद्धांत को कमजोर करता है।
संसद में हार, हवा में हमला — वामपक्ष ने मोदी पर दूरदर्शन के ‘दुरुपयोग’ का आरोप लगाया
[ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई (एम) ने चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बावजूद सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन का इस्तेमाल कर राजनीतिक भाषण दिया। शिकायत में कहा गया कि 18 अप्रैल का संबोधन खुलकर राजनीतिक था, जिसमें विपक्षी दलों पर हमला किया गया और तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई। सीपीआई(एम) ने चुनाव आयोग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के इस गंभीर उल्लंघन पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक प्रसारक को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के सिद्धांत को कमजोर करता है। ]

संसद में हार, हवा में हमला — वामपक्ष ने मोदी पर दूरदर्शन के ‘दुरुपयोग’ का आरोप लगाया

नई दिल्ली: संसद में 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक की हार के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वामपंथी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे संसद की बड़ी हार से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया और कहा कि चुनावी मौसम में यह कदम चुनाव नियमों का साफ उल्लंघन है।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई (एम) ने चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बावजूद सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन का इस्तेमाल कर राजनीतिक भाषण दिया। शिकायत में कहा गया कि 18 अप्रैल का संबोधन खुलकर राजनीतिक था, जिसमें विपक्षी दलों पर हमला किया गया और तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई। सीपीआई(एम) ने चुनाव आयोग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के इस गंभीर उल्लंघन पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक प्रसारक को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के सिद्धांत को कमजोर करता है।

सीपीआई (एम) ने दर्ज कराई चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत 

सीपीआई(एम) के महासचिव एम.ए. बेबी की शिकायत पत्र के मुख्य अंश:

“यह मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के प्रावधान का [Flagrante Delicto (फ्लैग्रेंटे डेलिक्टो - "रंगे हाथों पकड़ा जाना")] उल्लंघन है। ‘सत्तारूढ़ दल’ शीर्षक के तहत धारा 4 में साफ लिखा है कि चुनाव के दौरान सरकारी खर्च पर विज्ञापन और आधिकारिक मीडिया का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रचार नहीं किया जाना चाहिए। दूरदर्शन जैसे सार्वजनिक प्रसारक को चुनाव के दौरान राजनीतिक संदेश देने के लिए इस्तेमाल करना निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत को कमजोर करता है। इससे असमान अवसर पैदा होता है। हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि इस उल्लंघन पर तुरंत संज्ञान ले और प्रधानमंत्री तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करे।” — एम.ए. बेबी, महासचिव, सीपीआई (एम). दिनांक: 19 अप्रैल 2026

सीपीआई(एम) के महासचिव एम.ए. बेबी ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण संसद में हुई राजनीतिक हार के बाद चेहरा बचाने की कोशिश भर था। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं का आरक्षण बिना परिसीमन या जनगणना के तुरंत लागू किया जा सकता है। उन्होंने सरकार पर इस मुद्दे को राजनीतिक साजिश के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर सीपीआई के राज्यसभा सांसद पी. संदोश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन पूरी तरह राजनीतिक था। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी संसाधनों और सार्वजनिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल राजनीतिक भाषण देने के लिए चुनावी नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इससे चुनाव आयोग द्वारा बनाए रखा जाने वाला समान अवसर का सिद्धांत प्रभावित होता है।

सीपीआई राज्यसभा सांसद पी. संदोश कुमार का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन पूरी तरह राजनीतिक प्रकृति का था। यह संबोधन दूरदर्शन और संसद टीवी जैसे राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारकों पर प्रसारित किया गया।

सरकारी संसाधनों और सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल राजनीतिक भाषण देने के लिए चुनावी नियमों का गंभीर उल्लंघन है।यह चुनाव आयोग द्वारा बनाए रखे जाने वाले समान अवसर के सिद्धांत को कमजोर करता है। मैं चुनाव आयोग से अपील करता हूं कि इस मामले में तुरंत और ईमानदारी से कार्रवाई करे, जांच शुरू करे और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखे।” — सीपीआई सांसद पी. संदोश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र में।

'

https://www.youtube.com/embed/S7IYIT3Rd98?showinfo=0

'

ये दोनों पत्र वामपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गए गंभीर आरोपों को दर्शाते हैं। वामपक्षी नेता लगातार कह रहे हैं कि 18 अप्रैल का राष्ट्र के नाम संबोधन चुनावी नियमों का उल्लंघन था और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए था।यह विवादास्पद विधेयक महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखता था, लेकिन इसे परिसीमन और भविष्य की जनगणना से जोड़ दिया गया था। लगभग 22 घंटे की बहस के बाद विधेयक को वोटिंग में हरा दिया गया। कुल 528 सदस्यों में से 298 ने पक्ष में और 230 ने विपक्ष में वोट किया। इससे भाजपा नीत एनडीए सरकार को बड़ा झटका लगा।

हार के बाद दिए गए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगाया और इसे झूठ तथा साजिश बताया। लेकिन विपक्ष ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सरकार ने जानबूझकर आरक्षण को परिसीमन से जोड़ा, जिससे संसद में दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है।

सीपीआई के केरल राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए — विधेयक हारने के लिए नहीं, बल्कि 2023 में पारित महिलाओं के आरक्षण कानून को लागू न करने के लिए। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर महिलाओं को राजनीतिक औजार मानने का आरोप लगाया और कहा कि महिलाओं के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। सीपीआई(एम) के राज्यसभा नेता जॉन ब्रिटास ने प्रधानमंत्री के संबोधन को अभूतपूर्व -अशोभनीय  बताया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब राष्ट्र के नाम संबोधन का इस्तेमाल विपक्ष पर राजनीतिक आरोप लगाने के लिए किया गया। ब्रिटास ने कहा कि मोदी संसद में ही जवाब दे सकते थे, लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल किया जो पूरी तरह अनुचित था।

ब्रिटास ने यह भी इशारा किया कि प्रधानमंत्री के बयान खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों को निशाना बना रहे थे। इससे साफ है कि सरकार का रुख चुनावी फायदे से प्रेरित है, न कि महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण से।

यह विधेयक संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र कानून संशोधन विधेयक के साथ पेश किया गया था। विपक्ष ने 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने से जोड़ने की आलोचना की। आलोचकों का कहना है कि इससे दक्षिणी राज्यों का सापेक्ष प्रतिनिधित्व कम होगा और संघीय संतुलन बिगड़ सकता है।

लोकसभा में सरकार की यह हार हाल के वर्षों में एनडीए की सबसे बड़ी विधायी असफलताओं में से एक मानी जा रही है। विपक्षी दलों का दावा है कि यह नतीजा सुधार के नाम पर विवादास्पद फैसले थोपने के खिलाफ व्यापक विरोध को दिखाता है।

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
[इनपुट स्रोत: साभार लेफ्ट व्यूज, यह खबर वामपक्ष के आधिकारिक दस्तावेजों और बयानों पर आधारित है।]
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

संसद में हार, हवा में हमला — वामपक्ष ने मोदी पर दूरदर्शन के ‘दुरुपयोग’ का आरोप लगाया

प्रकाशित: 19 अप्रैल 2026 • 6 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

361 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

358 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

338 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

333 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

330 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
विश्लेषण

भारत के बारे में लेनिन ~ बुद्धदेव भट्टाचार्य

"गुलाम भारत की मुक्ति और एशियाई जन-एकता को दिशा देने वाला लेनिन का क्रांतिकारी दृष्टिकोण।" - बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा बांग्ला में प्रस्तुत यह मूल-आलेख एक तारीखवार ऐतिहासिक-वैचारिक अध्ययन है, जो भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं औपनिवेशिक मुक्ति-संग्राम के प्रति लेनिन की गहरी विश्लेषणात्मक दृष्टि को रेखांकित करता है। अध्ययन 1900 से 1923 के मध्य रचित लेनिन के निबंधों, पत्रों, नोट्स और भाषणों के आधार पर यह स्पष्ट करता है कि उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद द्वारा भारत के आर्थिक शोषण, दमनकारी नीतियों और बंबई के मजदूर आंदोलन की क्रांतिकारी चेतना का गहन मूल्यांकन किया था। लेनिन ने औपनिवेशिक राष्ट्रवाद के मूल लोकतांत्रिक स्वरूप को पहचानते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को वैश्विक सर्वहारा क्रांति और एशियाई जन-एकता से जोड़ा। कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के मंच से मानबेंद्रनाथ रॉय के संकीर्णतावादी सिद्धांतों को संशोधित कर लेनिन ने भारतीय कम्युनिस्टों को व्यापक साम्राज्यवादी-विरोधी मंचों में भागीदारी और किसान-मजदूर आंदोलनों को संगठित करने की रणनीतिक दिशा प्रदान की। अंततः, यह आलेख स्थापित करता है कि लेनिन के अनुसार रूस, भारत, चीन आदि देशों का दुनिया की सबसे बड़ी आबादी का मालिक होना ही संघर्ष के परिणाम को तय करेगा।

कुछ घंटे पहले

राष्ट्रीय

'ज्ञानेश' हटाओ, 'एसआईआर' रोको ~ एम ए बेबी

"वोट के अधिकार पर हमला बंद करो, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बहाल करो!" मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालों और मतदाता सूचियों से नाम छांटने की मनमानी के बीच देश में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' के सनसनीखेज खुलासे के बाद सीपीआई (एम) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग को लेकर देशव्यापी जन-आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

11 अक्टूबर 2026

विश्लेषण

क्या अपनी ही जनता से भयभीत है हुकूमत ?

10 अक्टूबर की सुबह सड़कों का मंजर लोकतंत्र की नहीं, बल्कि एक सीलबंद सैन्य क्षेत्र की गवाही दे रहा था। जब एक सरकार अपने ही नागरिकों को रोकने और घेरने के लिए इतने व्यापक स्तर पर युद्ध जैसी तैयारियाँ करती है, तो स्वयं से यह सवाल पूछना ही होगा - आखिर सरकार किस चीज को दबाने और रोकने की कोशिश कर रही है?

10 अक्टूबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राष्ट्रीय

प्रश्नपत्र लीक:'नीट' रद्द । जिम्मेदार कौन ?

पेपर माफिया बेलगाम। जिम्मेदार कौन ?
नीट प्रश्नपत्र लीक के पीछे एक अत्यंत संगठित गिरोह होने की बात जांचकर्ता मान रहे है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र राजस्थान, हरियाणा, केरल, जम्मू- काश्मीर, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में फैल गया था पूरा काम अत्यंत संगठित तरीके से होता है । प्रश्नपत्र विभिन्न चरणों में अलग-अलग स्तरों पर बेचे जाते हैं ये सीधे छात्रों को नहीं बेचे जाते। प्रश्नपत्र बेचने के लिए अलग 'थोक' और 'खुदरा' बाजार होते हैं। किसी भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक गिरोह में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की संभावना है।

केशव कुमार भट्टड़ • 12 मई 2026

राष्ट्रीय

नीट पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' निकला NTA का अधिकारी

सीबीआई ने आरोपी की पहचान पीवी कुलकर्णी के रूप में की है। जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी न केवल रसायन शास्त्र (Chemistry) के प्रोफेसर थे, बल्कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 'एनटीए' के एक प्रभावशाली अधिकारी भी थे। इसी पद पर रहने के कारण प्रश्नपत्रों तक उनकी आसान पहुंच थी।

केशव कुमार भट्टड़ • 15 मई 2026

राष्ट्रीय

'पहाड़' पर 'दिल्ली' का ताला: स्वायत्तता छीनने पर गरजे मोहम्मद सलीम!

'पहाड़' की ताकत 'पहाड़' के हाथों में क्यों नहीं?! अफसरों के दम पर स्वायत्तता का नाटक बंद करो!" स्वायत्तता छीने जाने पर गरजे मोहम्मद सलीम!" - दार्जिलिंग के कलामंदिर हॉल में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा में सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार स्वायत्त निकाय जीटीए (GTA) में प्रतिनिधियों के चुनाव कराने के बजाय प्रशासक बिठाकर लोकतंत्र और पहाड़ के अधिकारों का हनन कर रही है। कश्मीर से लद्दाख और दार्जिलिंग तक क्षेत्रीय स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश का दावा करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि भाजपा न तो बहुलतावाद को मानती है और न ही विविधता का सम्मान करती है। पार्टी ने घोषणा की कि वे संविधान की छठी अनुसूची, भूमि अधिकार, चाय बागान श्रमिकों की बदहाली, पर्यावरण विनाश और नागरिकता के नाम पर हो रहे भेदभाव के मुद्दों को लेकर अक्टूबर-नवंबर में पहाड़ की जनता के बीच एक व्यापक जन-अभियान चलाएंगे।

केशव कुमार भट्टड़ • 14 सितंबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement