वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 30 सितंबर 2026 | Wednesday, 30 September 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंविश्लेषण

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

विश्लेषण

जंतर-मंतर जेन-जी दमन : कॉरपोरेट-सत्ता गठजोड़ का बर्बर चेहरा। ~ केशव भट्टड़

केशव कुमार भट्टड़•27 जुलाई 20267 मिनट पठन212 बार पढ़ा गया

"दबाओगे बर्बरता से जितनी आवाजें, गूँजेगी उतनी ही दूर तक इंकलाब की पुकार।"। नीट (NEET) परीक्षा धांधली और शिक्षा के बाज़ारीकरण के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों-युवाओं का अहिंसक आंदोलन राज्य सत्ता के सीधे निशाने पर आ गया। सरकार ने फर्जी साजिशें रचकर, संचार बंद कर और बेलगाम पुलिसिया बल प्रयोग से बतर्ज 'जलियाँवाला बाग़' हजारों प्रदर्शनकारी युवाओं को घेर कर बर्बरता से पीटा और आंदोलन को दबंगता से दबाने की कोशिश की, गोदी मीडिया की चुप्पी के बीच स्वतंत्र पत्रकारों पर सत्ता प्रायोजित हमले हुए, और प्रतिक्रिया में 'जंतर-मंतर जेन-जी दमन' से आक्रोशित छात्रों का यह आंदोलन देशभर में फैल गया। तब ब्रिटिश राज के दौरान जलियाँवाला बाग़ में अंधाधुंध गोलियाँ दागी गई थी, अब बीजेपी राज में जंतर-मंतर जेन-जी दमन के दौरान कील लगी लाठियाँ, आँसू गैस, वाटर कैनन, शॉक बेटन, पेलेट गन के साथ-साथ लात-बूटों,थप्पडें और भद्दी गालियाँ दागी गई हैं। तब देश गुलाम था, अब देश आजाद है, दुनियाँ का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। तब भी भारत डोला था, अब भी भारत डोला है। तब तारीख थी 13 अप्रैल 1919, अब तारीख थी 20 जुलाई 2026। और शाम होते-होते छात्रों-युवाओं ने जंतर-मंतर पर वापस कब्ज़ा कर यह साबित कर दिया कि कॉर्पोरेटऔर सत्ता गठजोड़ की बर्बरता से विचारों और क्रांति को दबाया नहीं जा सकता। बुरी तरह पुलिस और अर्धसैनिक बलों से मार खाकर भी बंद मुट्ठी तनकर उठी हुई थी। युवा भारत के इस जोश-जुनून-जज्बे को सलाम।

जंतर-मंतर जेन-जी दमन : कॉरपोरेट-सत्ता गठजोड़ का बर्बर चेहरा। ~ केशव भट्टड़


"तब ईस्ट इंडिया कंपनी गई, अब वेस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उठी है क्रांति की मशाल!"
जंतर-मंतर पर छात्र दमन: कॉरपोरेट-राज्य का बर्बर चेहरा: एक विश्लेषण

~ केशव भट्टड़

भारत का लोकतंत्र आज अपनी सबसे गंभीर ऐतिहासिक त्रासदी से गुज़र रहा है। एक तरफ जहाँ शासक अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर "सबसे बड़े लोकतंत्र" का ढोंग रचता है, वहीं दूसरी ओर देश की सड़कों पर अपने अधिकारों, पारदर्शी शिक्षा और गरिमापूर्ण भविष्य की माँग कर रहे युवाओं पर सिस्टम की नग्न और बर्बर हिंसा उतारी जा रही है। जंतर-मंतर पर घटित घटनाक्रम केवल पुलिसिया ज्यादती का मामला नहीं है, बल्कि यह कॉर्पोरेट-फ़ासीवादी सत्ता द्वारा अपने ही नागरिकों के विरुद्ध छेड़ा गया एक संगठित युद्ध है।


साता की साजिश और आंदोलन को बदनाम करने का 'एजेंट प्रोवोकेटर' मॉडल

20 जुलाई की तड़के 4:40 बजे जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर क्षतिग्रस्त वाहन, ईंट-पत्थरों से भरे ट्रक और संदिग्ध परिस्थितियों का मिलना शासक की पुरानी और आजमाई हुई चाल है।

सत्ता का षड़यंत्र : ऐतिहासिक रूप से जब भी कोई जन-आंदोलन अहिंसक, अनुशासित और वैचारिक रूप से मजबूत होकर उभरता है, अलोकतांत्रिक चरित्र की सत्ता षड़यंत्र का सहारा लेकर उसमें सेंध लगाने के लिए 'एजेंट प्रोवोकेटर्स' (Agent Provocateurs) का सहारा लेती है और संदिग्ध परिस्थितियों का निर्माण करती है।

सुरक्षा का जानबूझकर पतन: संसद मार्ग जैसी अत्यधिक सुरक्षित लालफीताशाही पट्टी पर पुलिस की मिलीभगत के बिना क्षतिग्रस्त वाहन, ईंट-पत्थरों से भरे ट्रक का पहुँचना असंभव है। मेटल डिटेक्टर्स और सुरक्षा चेकिंग का रातों-रात हटा लिया जाना इस बात का स्पष्ट संकेत था कि सिस्टम स्वयं हिंसा का माहौल तैयार कर आंदोलन की नैतिक वैधता को नष्ट करना चाहता था, ताकि अगली सुबह होने वाले विशाल छात्र-मार्च पर बर्बर दमन का औचित्य साबित किया जा सके।

नवउदारवादी शिक्षा नीति और छात्रों का शोषण

इस जन-आंदोलन का मूल कारण शिक्षा का बढ़ता बाज़ारीकरण और नवउदारवादी नीतियाँ हैं।

शिक्षा का बाज़ारीकरण: नीट (NEET) जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, पर्चा लीक और सीटों का घोटाला, ऑन लाइन कॉपी मार्किंग में गड़बड़ियाँ और एग्जाम कॉपी का बदल जाना, मिसिंग हो जाना कोई संयोग नहीं है। यह शिक्षा प्रणाली को निजी पूँजीपतियों के हाथों बेचने और आम गरीब-मध्यम वर्गीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बेदखल करने की सोची-समझी नीति का हिस्सा है।

जन-आकांक्षाओं की अनदेखी: 20 जून से शुरू हुआ यह आंदोलन केवल एक मंत्री के इस्तीफे की माँग नहीं था, बल्कि यह सत्ता-तंत्र द्वारा युवाओं के भविष्य की बोली लगाने के खिलाफ एक स्वाभाविक आक्रोश था। सोनम वांगचुक और नेहा बोरा जैसे युवा नागरिकों की , सामाजिक कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को 23 दिनों तक अनदेखा करना यह दर्शाता है कि इस सत्ता को युवाओं और छात्र वर्ग के जीवन या स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं है।

सिस्टम का दमनकारी पुलिसिया ढाँचा

17 जुलाई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का असामयिक स्थानांतरण और इंटेलिजेंस ब्यूरो के विशेष निदेशक अनुराग कुमार की नियुक्ति राज्य के नौकरशाही और सैन्यीकरण को दर्शाती है। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने इसका तीव्र प्रतिवाद करते हुए इस बदलाव पर प्रश्न उठाया।

शांतिपूर्ण प्रतिरोध का आपराधिककरण: जब कोई पुलिस अधिकारी संविधान और कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण जन-आंदोलन पर सीधे दमन से हिचकिचाता है, तो सत्ता तंत्र तुरंत अधिक वफादार और कठोर खुफिया-अधिकारियों को कमान सौंप देता है।

सोनम वांगचुक को उठाना : 18 जुलाई की सुबह 6:30 बजे असहाय अवस्था में सोनम वांगचुक को मंच से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में नजरबंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन था। यह सत्ता द्वारा जन-नेताओं को जनता से अलग-थलग करने की सर्वसत्तावादी प्रवृत्ति को उजागर करता है। 'उठाना' शब्द का प्रयोग मैनस्ट्रीम मीडिया ने किया। इस शब्द का प्रयोग सारी पोल खोल दे रहा है।

20 जुलाई: सत्ता का नग्न आतंक

"युवाओं के दर्द का हिसाब, जल्द लिखेगा नया इतिहास!"

20 जुलाई को दिल्ली की सड़कों पर जो हुआ, वह आधुनिक समय में सत्ता-प्रायोजित आतंकवाद का क्लासिक उदाहरण है।

संचार और आवाजाही पर नाकेबंदी: धारा 163 (पूर्व में 144) का दुरुपयोग, 10-10 फीट ऊँचे लोहे के बैरिकेड्स को वेल्ड करना, 150 से अधिक टावरों पर इंटरनेट ब्लैकआउट और संचार जैमर्स का उपयोग—यह दर्शाता है कि सत्ता तंत्र जनता की आवाज़ और सूचना के प्रसार से कितना भयभीत है।

सार्वजनिक परिवहन को बनाया दमन का हथियार: जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक जैसे 5 , जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 17 कर दिया गया, प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद करके आम जनता और छात्रों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रयोग से वंचित किया गया।

बर्बर लाठीचार्ज और आंसू गैस: मंडी हाउस, संसद मार्ग और आईटीओ पर हजारों निहत्थे छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों पर अंधाधुंध आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठियाँ भांजना औपनिवेशिक काल की याद दिलाता है। इसके साथ ही वाटर कैनन, शॉक बेटन, कील लगी लाठियाँ, भारी बूटों से किक, थप्पड़, भद्दी गलियाँ - सत्ता का क्रूरतम चेहरा - बहुत बुरा था।

पुलिस का पहचान छुपाना और गुंडागर्दी: पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी से नेमप्लेट हटाना, गाड़ियों की नंबर प्लेट छुपाना, चेहरे पर रुमाल बांधना और सादे कपड़ों में दंगाई तत्वों को छात्रों पर हमला करने के लिए ढील देना यह साबित करता है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ संगठित गिरोह की तरह, आपराधिक मानसिकता से काम कर रही थीं।

स्वास्थ्य सेवा पर हमला: घायल छात्रों की मदद करने आए डॉक्टरों तक को पीटना और गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि सत्ता अमानवीयता की अंतिम सीमा तक गिर चुकी है।

कॉरपोरेट मीडिया की चुप्पी बनाम वैकल्पिक जन-पत्रकारिता
जब शिक्षा का व्यापार होगा, तब सड़कों पर क्रांति का नया आगाज़ होगा।

गोदी मीडिया का चरित्र: इस पूरे दमन के दौरान मुख्यधारा का कॉरपोरेट-नियंत्रित मीडिया (मैनस्ट्रीम मीडिया) या तो पूरी तरह खामोश रहा या सत्ता के भोंपू की तरह झूठ फैलाता रहा। दलाल मीडिया का काम ही जन-संघर्षों को दबाना और सत्ता के नैरेटिव को स्थापित करना है।

इंडिपेंडेंट मीडिया पर हमला: ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे स्वतंत्र पत्रकारों, यूट्यूबर्स (जैसे राजीव रंजन,अभिनव पांडेय, सार्थक गोस्वामी, प्रज्ञा मिश्र, रमीत वर्मा, मेधा यादव, संदेश भाटिया, तनुश्री पाबड़े, श्याम मीरा सिंह, काव्या कर्नाटक, शमदीश भाटिया) पर पुलिस और सादे कपड़ों में गुंडों द्वारा किए गए जानलेवा हमले यह साबित करते हैं कि यह रेजीम सत्य की एक झलक से भी थर-थर कांपती है।


राजनीति का ढोंग और दिखावटी वार्ता

कागज़ के पन्नों पर लोकतंत्र, सड़कों पर उतरा है निरंकुश शासन का तंत्र।

10:40 बजे सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का जो नाटक रचा गया—पहले डीएम , फिर सचिव, फिर राज्य मंत्री और अंत में जे.पी. नड्डा के साथ केवल 10 मिनट की औपचारिकता—यह जन-आंदोलन की दिशा को भटकाने और उसका नेतृत्व विहीन करने की एक क्लासिक 'डाइवर्ट और डिले' (Divert & Delay) रणनीति थी। इसका मुख्य उद्देश्य आंदोलन के मुख्य प्रवक्ताओं को वार्ता के नाम पर व्यस्त रखकर सड़कों पर छात्रों को पुलिसिया बर्बरता का शिकार बनाना था, अहंकारी सत्ता अपनी ताकत दिखाने पर आमादा थी।

छात्र-युवा एकजुटता: 'वेस्ट इंडिया कंपनी' के खिलाफ नई क्रांति
मंच तोड़ा, लाठियाँ चलाईं; पर वे छात्रों के बुलंद हौसलों को न तोड़ सके।

इस बर्बर दमन के बावजूद, जो बात सबसे महत्वपूर्ण बनकर उभरी, वह थी जनता का अटूट जुझारूपन और एकता ।

राष्ट्रीय एकजुटता: यह आंदोलन दिल्ली की सीमाओं में कैद नहीं रहा। लखनऊ, इलाहाबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, गोवा और अरुणाचल प्रदेश आदि तक छात्रों का सड़कों पर उतरना इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा अब इस शोषक व्यवस्था के खिलाफ एकजुट हो रहा है।

जंतर-मंतर पर पुनः कब्ज़ा : दोपहर 3:30 बजे जिस जंतर-मंतर को पुलिस ने बलपूर्वक खाली कराया था, शाम होते-होते छात्रों का वहाँ वापस लौटना और टूटे हुए मंच को पुनः खड़ा करना यह साबित करता है कि "दमन से विचार और क्रांति को दबाया नहीं जा सकता।"

तानाशाहों का इतिहास गवाह है, जन-आक्रोश के आगे हर हुकूमत झुकी है।

यह संघर्ष केवल एक परीक्षा या एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। यह संघर्ष 'ईस्ट इंडिया कंपनी' के पुराने शोषक मॉडल को नए रूप में लागू कर रही 'वेस्ट इंडिया कंपनी' (कॉर्पोरेट-सत्ता गठजोड़) के खिलाफ है। इतिहास साक्षी है कि जब-जब निरंकुश शासकों ने जनता के सब्र का इम्तिहान लिया है और हिंसा का सहारा लिया है, तब-तब जन-क्रांति की आग में सत्ता के गलियारे भस्म हुए हैं। छात्रों और युवाओं का यह उफ़ान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इतिहास के पहिये को पीछे नहीं घुमाया जा सकता, और इस दमनकारी पूँजीवादी-फ़ासीवादी सत्ता का अंत निकट है।

अपलोडर: VKA-FD9RRG

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

जंतर-मंतर जेन-जी दमन : कॉरपोरेट-सत्ता गठजोड़ का बर्बर चेहरा। ~ केशव भट्टड़

अपलोडर: VKA-FD9RRG • प्रकाशित: 27 जुलाई 2026 • 7 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

356 क्लिक

2

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

354 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

334 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

330 क्लिक

5

'बदलाव का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता - गणेश शंकर विद्यार्थी।' अनीश अंकुर की कलम से

324 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
राष्ट्रीय

भारतीय न्यायपालिका और चुनाव आयोग की साख पर उठे प्रश्न

"न्याय केवल होना नहीं चाहिए, बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए - क्या हमारा लोकतंत्र इस कसौटी पर खरा उतर रहा है?" प्रस्तुत विश्लेषण भारतीय न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं में गहराते 'हितों के टकराव'और संस्थागत क्षरण पर चिंता व्यक्त करता है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा द्वारा चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करना - जबकि उनके पुत्र आयोग के स्थायी वकील हैं - न्यायिक शुचिता और रोस्टर नियमों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इसी दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त की आईएएस बेटी को हाईकोर्ट के दंडात्मक आदेश से सुप्रीम कोर्ट द्वारा त्वरित राहत मिलना और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका का अनिश्चितकाल के लिए टल जाना व्यवस्थागत पक्षपात की ओर इशारा करता है। यह पूरा घटनाक्रम यह दर्शाता है कि कार्यपालिका (सरकार) के बढ़ते प्रभाव और प्रक्रियागत कमियों के कारण देश 'नियंत्रित लोकतंत्र' और संवैधानिक संतुलन के कमजोर होने की दिशा में बढ़ रहा है।

कुछ घंटे पहले

श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आज़म भगतसिंह: क्रांति, विचार और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के अमर नायक

28 सितंबर 2026 - शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध आदमी होने की असली तमीज़ और चेतना का महाकाव्य है। यह वर्ष 'नौजवान भारत सभा' का शताब्दी वर्ष और 'शहीद यादगार समिति' का रजत जयंती वर्ष भी है। भगत सिंह की क्रांतिकारी आवाज़ केवल शोर नहीं थी, बल्कि उसके पीछे गहरा अध्ययन, सामाजिक न्याय और विश्व के महान विचारकों का वैचारिक आधार था। साम्राज्यवादी ब्रिटिश हुकूमत ने डरकर 23 मार्च 1931 को उन्हें फाँसी दे दी, लेकिन उनके विचार आज भी अमर हैं। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ बाज़ारवाद, शोषण और अन्याय के खिलाफ आम आदमी की चेतना और बदलाव के लिए संघर्ष का प्रतीक है। आज के अवसरवादी राजनीतिक दौर में भगत सिंह के विचार एक न्यायपूर्ण भविष्य गढ़ने की प्रेरणा देते हैं और मशाल बनकर राह दिखाते हैं।

27 सितंबर 2026

राष्ट्रीय

चुनावी लोकतंत्र में धांधली का पर्दाफ़ाश ~ नीलोत्पल बसु

वोटर लिस्ट में शुद्धि के नाम पर करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर डाका- यह लोकतंत्र का सुधार नहीं, उसका संहार है! विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी सॉफ्टवेयर, आईटी विभाग के केंद्रीकरण और 'फॉर्म 7' के थोक दुरुपयोग के जरिए करोड़ों पात्र व अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अपीलों की जांच में 91% मामलों में नाम बहाल होना आयोग की मनमानी और न्यायिक ट्रिब्यूनल व सुप्रीम कोर्ट की नाकामी को उजागर करता है। यदि निष्पक्षता और जिम्मेदार अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग नहीं उठाई गई, तो देश के चुनावी लोकतंत्र का भविष्य बेहद अंधकारमय है।

27 सितंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
विश्लेषण

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

किसी भी बड़े घोटाले में अपराधी भले ही व्यक्ति हों, व्यक्तियों का समूह हो, लेकिन "छात्रों का भरोसा टूटना" सरकार की बड़ी असफलता है। सरकार केवल जांच तक सीमित न रहकर, पूरी चयन और सुरक्षा प्रक्रिया का 'रूट कैनाल ट्रीटमेंट' (जड़ से सफाई) करे। यह करना जरूरी है। किसी भी परीक्षा पेपर का लीक होना मतलब सरकारी सुरक्षा को भेद कर परीक्षा पेपर की बिक्री करने वाले गिरोह उसे सही समय पर उड़ा लेते हैं और मुंह-मांगी कीमत पर आगे बेच देते हैं। नीट पेपर का लीक होना सरकार के काम-काज की गंभीरता पर सीधा सवालिया निशान (?) है।

केशव कुमार भट्टड़ • 16 मई 2026

विश्लेषण

सूचना का नियंत्रित प्रवाह और भारतीय लोकतंत्र का डिजिटल संकट ~केशव भट्टड़

आधुनिक भारतीय राजनीति में सत्ता द्वारा सूचना को नियंत्रित कर भ्रम का माहौल बनाने और उसके कारण लोकतांत्रिक मूल्यों पर पड़ते दुष्प्रभावों का एक विश्लेषणात्मक ब्योरा है यह विमर्श । यह प्रायोजित इकोसिस्टम देश के धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक ताने-बाने को जहरीला बनाकर बुनियादी सवालों (स्वास्थ्य, शिक्षा,रोजगार, पर्यावरण आदि) को हाशिए पर धकेल रहा है। इससे निपटने के लिए नागरिकों के भीतर "डिजिटल एवं मीडिया साक्षरता" के साथ-साथ कड़े कानूनी नियमों का होना बहुत जरूरी है।

जन-आंदोलनों और असहमति का दमन: जब भी छात्र, किसान या नागरिक अपनी जायज़ मांगों के लिए आवाज़ उठाते हैं, तो सत्ता दल का संगठित डिजिटल तंत्र (आईटी सेल्स) उनके मूल मुद्दों पर बहस करने के बजाय उन्हें "टूलकिट", "राजनीतिक मोहरा" या "राष्ट्र-विरोधी" ठहराकर सत्ता हित में आंदोलन की साख बिगाड़ने, उसे संदेहास्पद बनाने और असहमति का गला घोंटने का काम करता है।

भ्रामक तकनीकों का इस्तेमाल: जनमानस को गुमराह करने के लिए कांट-छांट कर बनाए गए क्लिप्ड वीडियो (cropped videos), पुरानी या असंबंधित तस्वीरें और लक्षित चरित्र-हनन (targeted trolling) का सहारा लिया जाता है।

एआई और डीपफेक का नया संकट: तकनीक के आगे बढ़ने के साथ वॉयस क्लोनिंग, एआई-जनरेटेड फर्जी तस्वीरें और डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल करके 'पूर्णतः गढ़े गए सच' (synthesized reality) का निर्माण किया जा रहा है। इसका सबसे खतरनाक पक्ष महिलाओं, पत्रकारों, छात्रों, विपक्षी नेताओं और असहमत नागरिकों का चरित्र-हनन तथा "लायर्स डिविडेंड" (दोषियों द्वारा अपने वास्तविक अपराधों को भी एआई/डीपफेक बताकर मुकर जाना) है।

मीडिया और सत्ता का गठजोड़: डिजिटल वॉर-रूम्स में तैयार भ्रामक हैशटैग्स और प्रायोजित मुद्दों को मुख्यधारा का मीडिया (गोदी मीडिया) बिना किसी फैक्ट-चेक के अपने प्राइम-टाइम शो में जगह देता है, जिसे संस्थागत मौन समर्थन भी दे दिया जाता है।

लोकतंत्र केवल संविधान के पन्नों में जीवित नहीं रहता, वह नागरिकों की जागरूक चेतना में सांस लेता है। जब सत्ता या राजनीतिक दल ब्रॉडकास्टिंग और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं एआई का इस्तेमाल असहमति को दबाने, चरित्र-हनन करने और जनता को गुमराह करने के लिए कर रहे हों, तब 'मीडिया साक्षरता' ही वह लोकतांत्रिक हथियार है जो नागरिकों को अंधभक्त या मोहरा बनने से बचा सकती है। सच को पहचानना और झूठ के कारोबार को खारिज करना ही आज के दौर में सबसे बड़ी देशभक्ति और लोकतांत्रिक कर्तव्य है। इसे रोकने के लिए कड़े कानून की जरूरत है जो तकनीकी पारदर्शिता (जैसे डिजिटल वॉटरमार्किंग), संस्थागत स्वतंत्रता और कड़ी कानूनी जवाबदेही का एक संतुलित ढांचा प्रदान करे। यह तकनीक के विकास को बिना रोके, उसके 'दुष्प्रचार और दमनकारी उपयोग पर पूर्ण विराम' लगाने में सक्षम हो। कानून का उपयोग सत्ता या उसके दल द्वारा जायज असहमति या पत्रकारिता को दबाने के लिए न हो, इसके लिए विशेष प्रावधान भी हो।


केशव कुमार भट्टड़ • 25 जुलाई 2026

विश्लेषण

फलता विधानसभा चुनाव पुनर्मतदान : बूथ-वाइज़ चुनावी रिपोर्ट और उसके निहितार्थ

फलता विधानसभा के पुनर्मतदान के नतीजे अभूतपूर्व हैं। कुल 285 बूथों का गणित इस प्रकार है:

| श्रेणी | बूथों की संख्या | राजनीतिक निहितार्थ |

| सीपीआई(एम) की बढ़त/जीत | 58 बूथ | वामपंथ का जमीनी स्तर पर मजबूत पुनरुत्थान। |

| भाजपा की बढ़त | 226 बूथ | दक्षिणपंथी ध्रुवीकरण अभी भी कई हिस्सों में मजबूत। |

| टाई (बराबरी) | 01 बूथ | सीपीआई(एम) और भाजपा के बीच सीधी और कांटे की टक्कर। |

| तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत | 00 बूथ | सत्ताधारी दल का पूरी तरह से सफाया। |

केशव कुमार भट्टड़ • 24 मई 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement