सरकार शुरू से ही आत्मप्रचार में लगी रही। मुख्य सड़कों को बंद करके विभिन्न तरह के तमाशे किए गए। जहाँ सड़कों की मरम्मत की जरूरत थी, वहाँ मरम्मत छोड़कर सड़कों को विभिन्न रंगों से रंगने पर पैसे खर्च किए गए, जिसकी वजह से सड़कें चिकनी हो गईं और बरसात होते ही मोटरबाइक सवार सड़क पर फिसलकर गिरने लगे। उसी आत्मप्रचार में सरकार ने इस बार पूरे राज्य में 12,400 नए पूजा पंडालों को मंजूरी दे दी, जिसकी वजह से रास्ते और कम हो गए और भीड़ को काबू करना मुश्किल काम बन गया।
आत्मप्रचार में फंसी इस सरकार ने शुरू से ही एक एजेंडे के तहत वामदलों द्वारा लगाए जाने वाले प्रगतिशील पुस्तक बिक्री केंद्र को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। तरह-तरह के उपाय किए गए और पुलिस बल को इस काम में भी लगा दिया गया कि किसी भी तरह वामपंथी किताबें न बिकने पाएँ। पुलिस बल का एक हिस्सा तो इसी काम में लगा रहा, फलस्वरूप भीड़ नियंत्रण और जनता की सुरक्षा हाशिए पर चली गई।
कल शाम कोलकाता के प्रसिद्ध राममंदिर अंचल के पास स्थित चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में लोग मारे गए और 40 के करीब बुरी तरह घायल हो गए जिनका की अब भी पास के ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। बंगाल में पूजा पंडाल का इतिहास सदियों पुराना है। विश्व प्रसिद्ध इस त्योहार में विभिन्न राज्यों समेत पूरी दुनिया के लोग जमा होते हैं और पूरा शहर उत्सव के आनंद में डूब जाता है। अथाह भीड़ होती है, लेकिन सब कुछ व्यवस्थित रहता है। चोर बागान का यह पूजा पंडाल भी करीब 90 साल पुराना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यवस्था में ऐसी कोताही पहले कभी नहीं देखी गई थी। राज्य प्रशासन, पुलिस और स्थानीय पूजा आयोजक संयुक्त रूप से सारी व्यवस्था संभालते हैं। चोर बागान पूजा पंडाल, जहाँ यह घटना घटी, वहाँ के पूजा पंडाल की इस बार की थीम थी “बियोंड द साउंड” यानी शोर या ध्वनि से परे। लेकिन चारों तरफ क्रूर चीत्कार और अफरा-तफरी के बीच यह दुर्घटना सामने आई।
पूजा शुरू होने के काफी पहले से आरएसएस-परिचालित और भाजपा-संचालित इस सरकार की एक ही प्राथमिकता थी और वह यह थी कि कैसे अपने कुत्सित एजेंडे का प्रचार व विस्तार हो। इसके लिए बेतहाशा पैसे खर्च किए जा रहे थे और उन पैसों से ऊलजलूल परियोजनाएं लागू की जा रही थीं। बंगाल में शरद ऋतु के ठीक पहले वर्षा काल रहता है, जिसकी वजह से सड़कें अक्सर टूट-फूट जाती हैं। शरदोत्सव के ठीक पहले और आने वाली भीड़ के स्वागत में सड़कें, स्ट्रीट लाइट्स वगैरह ठीक कर दी जाती हैं ताकि भीड़ को किसी तरह की असुविधा न हो और सड़क परिवहन ठीक रहे। लेकिन यह सब न करके बंगाल में बनी नई भाजपा सरकार शुरू से ही आत्मप्रचार में लगी रही। मुख्य सड़कों को बंद करके विभिन्न तरह के तमाशे किए गए। जहाँ सड़कों की मरम्मत की जरूरत थी, वहाँ मरम्मत छोड़कर सड़कों को विभिन्न रंगों से रंगने पर पैसे खर्च किए गए, जिसकी वजह से सड़कें चिकनी हो गईं और बरसात होते ही मोटरबाइक सवार सड़क पर फिसलकर गिरने लगे। उसी आत्मप्रचार में सरकार ने इस बार पूरे राज्य में 12,400 नए पूजा पंडालों को मंजूरी दे दी, जिसकी वजह से रास्ते और कम हो गए और भीड़ को काबू करना मुश्किल काम बन गया।
आत्मप्रचार में फंसी इस सरकार ने शुरू से ही एक एजेंडे के तहत वामदलों द्वारा लगाए जाने वाले प्रगतिशील पुस्तक बिक्री केंद्र को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। तरह-तरह के उपाय किए गए और पुलिस बल को इस काम में भी लगा दिया गया कि किसी भी तरह वामपंथी किताबें न बिकने पाएँ। पुलिस बल का एक हिस्सा तो इसी काम में लगा रहा, फलस्वरूप भीड़ नियंत्रण और जनता की सुरक्षा हाशिए पर चली गई। मौसम विभाग द्वारा काफी पहले ही बारिश की संभावना का अलर्ट देने के बावजूद कहीं कोई प्रशासनिक तैयारी नहीं की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब बारिश शुरू हुई, तब लोग बारिश से बचने के लिए पंडाल की तरफ भागे। उन रास्तों पर फिसलन थी, निकलने का रास्ता संकरा था और उस तरफ रोशनी भी ज्यादा नहीं थी। आसपास पुलिस बल की भी मौजूदगी नहीं थी क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री का उसी शाम कोलकाता आगमन हुआ था, तो अधिकतर पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे। इन सब नाकामियों ने 19 जानें ले लीं और कईयों के घर उजाड़ दिए। अब सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने और बातों को घुमाने में लगी है। गृह मंत्री ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है और सरकार मृत और घायलों को पैसे बांटकर ध्यान भटकाने में लगी है।
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...