वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
शनिवार, 28 नवंबर 2026 | Saturday, 28 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

मप्र: शराब माफियाओं को लूटने की छूट : माकपा

जसविंदर सिंह•25 नवंबर 20262 मिनट पठन17 बार पढ़ा गया

मध्य प्रदेश में शराब की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी शराब निर्माता कंपनियों को ही सौंपने के सरकार के फैसले पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस व्यवस्था से शराब माफियाओं को खुली छूट मिलेगी और नकली तथा जहरीली शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के बजाय उसे बढ़ावा मिल सकता है।

मप्र: शराब माफियाओं को लूटने की छूट : माकपा

ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब की बरामदगी। माकपा ने शराब की गुणवत्ता जांच की नई व्यवस्था पर सवाल उठाया है। फोटो सभार


शराब की गुणवत्ता जांचने की नई व्यवस्था पर माकपा का सवाल

निर्माता कंपनियों को ही जांच और प्रमाणन का जिम्मा देना

‘चोरों को चौकीदारी सौंपने’ जैसा : जसविंदर सिंह

भोपाल, 25 नवंबर। पहले सागर, फिर देवास और उसके बाद फिर सागर में जहरीली शराब पीने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत से सबक सीखने और शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की बजाय सरकार ने पूरी व्यवस्था ही शराब माफियाओं को सौंप दी है l जिससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की डॉ मोहन यादव की प्रदेश सरकार के लिए प्रदेश की जनता के जीवन की सुरक्षा से अधिक जरूरी शराब माफियाओं की तिजोरियों को भरना है l

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब शराब बनाने वाली कम्पनी ही शराब की गुणवत्ता जांचेगी और वही उसके लिए प्रमाण पत्र जारी करेगी l जिससे साफ है कि सरकार ने चोरों को ही चौकीदारी सौंपने का निर्णय कर लिया है l

माकपा नेता ने कहा है कि आबकारी विभाग से शराब जांचने, पैकेजिंग के समय मौजूद रह कर निगरानी करने और परिवहन के दौरान भी निगरानी करने की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है l जाहिर है कि इससे नकली शराब और शराब माफियाओं का धंधा और फले - फूलेगा, उनकी तिजोरियां भी भरेंगी लेकिन आम आदमी, विशेषकर गरीबों का जीवन और दांव पर लगा दिया है l

जसविंदर सिंह ने कहा है कि कुछ समय पूर्व ग्वालियर के घाटीगांव में नकली शराब ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में भर कर उत्तरप्रदेश में खपाई जा रही थी, पकड़े जाने पर पांच अपराधियों में मुख्य अभियुक्त को इसलिए बाहर कर दिया गया था क्योंकि उसके सत्ताधारी पार्टी से राजनीतिक रिश्ते जगजाहिर थे l नई व्यवस्था में तो नकली शराब कंपनियों को पूरी तरह छूट मिल गई है l इससे साफ है कि प्रदेश की जनता का जीवन दांव पर लगा कर भी भाजपा सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है l

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि आबकारी विभाग की जवाबदेही निर्धारित कर ही नकली शराब के धंधे को कंट्रोल किया जा सकता है, राजस्व भी बढ़ाया जा सकता है और नागरिकों का जीवन भी सुरक्षित किया जा सकता है

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

मप्र: शराब माफियाओं को लूटने की छूट : माकपा

प्रकाशित: 25 नवंबर 2026 • 2 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

407 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

381 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

372 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

352 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

340 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
विश्लेषण

26 नवंबर: संविधान दिवस: डॉ.अंबेडकर और आरएसएस

संविधान की रक्षा उसकी आड़ लेने से नहीं, उसके मूल्यों को सामाजिक और आर्थिक जीवन में लागू करने से होगी। भारत का लोकतंत्र चुनावी व्यवस्था का शो-केस मात्र नहीं हैं । डॉ. अंबेडकर का लोकतंत्र केवल चुनावी व्यवस्था नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय पर आधारित जीवन-दृष्टि है । कॉर्पोरेट पूंजी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव, कमजोर किए जाते विपक्ष, सामाजिक-आर्थिक विषमता और मताधिकार से जुड़ी चुनौतियों के बीच उनका विचार आज नए सिरे से प्रासंगिक है। संविधान की रक्षा तभी संभव है, जब राजनीतिक लोकतंत्र के साथ सामाजिक और आर्थिक समानता भी सुनिश्चित हो।

23 नवंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?

केशव कुमार भट्टड़ • 19 नवंबर 2026

राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement