वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 | Wednesday, 14 October 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराष्ट्रीय

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाकर हस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस!! सीपीआई (एम) ने की तीव्र निंदा।

केशव कुमार भट्टड़•18 जुलाई 20264 मिनट पठन113 बार पढ़ा गया

आज सुबह दिल्ली पुलिस का एक बड़ा दस्ता जंतर-मंतर पहुंचा और सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल ले गया। सीपीआई (एम) ने प्रशासन के इस कदम की तीव्र निंदा की है।

सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाकर हस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस!! सीपीआई (एम) ने की तीव्र निंदा।


सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाकर हस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस! सीपीआई (एम) ने की तीव्र निंदा।

नई दिल्ली , 18 जुलाई। शनिवार को सोनम वांगचुक के अनशन व विरोध प्रदर्शन का 21वां दिन है। आज सुबह दिल्ली पुलिस का एक बड़ा दस्ता जंतर-मंतर पहुंचा और सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल ले गया। उन्हे सफ़दरजंग हॉस्पिटल में रखा गया है। इस कार्रवाई के दौरान जंतर-मंतर पर भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आज सुबह खबर फैल गई थी कि अनशन तोड़वा दिया गया है। यह खबर भूल थी।

सोनम वांगचुक ने दवा लेने से किया इनकार। अनशन जारी है:

वांगचुक के समर्थकों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कहना है कि उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा है और वे अस्पताल से ही अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी सहमति के बिना उन्हें कोई भी तरल या दवा किसी भी तरीके से नहीं दी जानी चाहिए। वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अपना अनशन शुरू कर दिया है।

अस्पताल ने जारी की हेल्थ बुलेटिन

दोपहर 3.30 बजे सफ़दरजंग अस्पताल ने 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि सोनम वांगचुक ने ड्रिप और मुंह से किसी भी तरह का तरल पदार्थ लेने से मना कर दिया है। सोनम वांगचुक ने डिहाइड्रेशन और मेटाबोलिक गड़बड़ी के लक्षण होने के बावजूद IV फ़्लूइड, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और दूसरी दवाएं लेने से इनकार कर दिया है। सफ़दरजंग अस्पताल ने बताया है कि सोनम वांगचुक की पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सेचुरेशन स्थिर है और शरीर में पानी की कमी के लक्षण देखे गए हैं। अस्पताल ने कहा है कि उनके स्वास्थ्य के सर्वोत्तम हित में इलाज के लिए उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और उन्हें अपनी सेहत के लिए इलाज कराने की सलाह दी जा रही है।

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि ने सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोनम की हालत फिलहाल स्थिर है और उनके सभी वाइटल्स अंग सामान्य हैं, जबकि कीटोन्स 3+ डिहाइड्रेशन की वजह से आए हैं और यह पहले भी हो चुका है। हालांकि, उन्होंने पोटैशियम 2.9 की रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए दोबारा ब्लड टेस्ट कराने की मांग की। डॉ. गीतांजलि का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने सेकेंड ओपिनियन और दोबारा सैंपल लेने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा जांच नहीं कराई जाती है तो उन्हें डिस्चार्ज दे दिया जाए, क्योंकि उन्हें सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। उन्होंने पूछा कि यदि मेडिकल ही मुद्दा है तो इतनी पुलिस यह क्या कर रही है ? उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को घोषित यात्रा को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। डॉ. गीतांजलि ने कहा कि अभियान होगा और सोनम वांगचुक कि अनुपस्थिति में वे खुद सोमवार के यात्रा अभियान के नेतृत्व में शामिल रहेंगी। और यह यात्रा सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी, पूरे देश में होगी।

सोनम वांगचुक नीट (NEET) परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ, इस घोटाले के चलते 11 छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह अनशन कर रहे थे। उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन देश का जमीर जगाने के लिए है।

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि सोनम वांगचुक की शारीरिक स्थिति में सुधार के लिए जो भी आवश्यक कदम हों, वे उठाए जाएं। अदालत के उस आदेश के लगभग 48 घंटे बाद प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया।

सीपीआई (एम) ने की तीव्र निंदा।

आज सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आंदोलन मंच से सोनम वांगचुक को जबरन हिरासत में ले लिया। इस घटना की तीव्र निंदा करते हैं।

जिस प्रश्नपत्र लीक कांड ने लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है, उस घोटाले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जवाबदेह ठहराने के बजाय मोदी सरकार शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है।

यह तानाशाही कदम साबित करता है कि भाजपा सरकार जवाबदेही से बचने के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना से ठीक पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर को अचानक हटाए जाने की घटना भी पुलिस प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का एक और उदाहरण है।


क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाकर हस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस!! सीपीआई (एम) ने की तीव्र निंदा।

प्रकाशित: 18 जुलाई 2026 • 4 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

362 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

358 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

338 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

333 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

330 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
विश्लेषण

भारत के बारे में लेनिन ~ बुद्धदेव भट्टाचार्य

"गुलाम भारत की मुक्ति और एशियाई जन-एकता को दिशा देने वाला लेनिन का क्रांतिकारी दृष्टिकोण।" - बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा बांग्ला में प्रस्तुत यह मूल-आलेख एक तारीखवार ऐतिहासिक-वैचारिक अध्ययन है, जो भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं औपनिवेशिक मुक्ति-संग्राम के प्रति लेनिन की गहरी विश्लेषणात्मक दृष्टि को रेखांकित करता है। अध्ययन 1900 से 1923 के मध्य रचित लेनिन के निबंधों, पत्रों, नोट्स और भाषणों के आधार पर यह स्पष्ट करता है कि उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद द्वारा भारत के आर्थिक शोषण, दमनकारी नीतियों और बंबई के मजदूर आंदोलन की क्रांतिकारी चेतना का गहन मूल्यांकन किया था। लेनिन ने औपनिवेशिक राष्ट्रवाद के मूल लोकतांत्रिक स्वरूप को पहचानते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को वैश्विक सर्वहारा क्रांति और एशियाई जन-एकता से जोड़ा। कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के मंच से मानबेंद्रनाथ रॉय के संकीर्णतावादी सिद्धांतों को संशोधित कर लेनिन ने भारतीय कम्युनिस्टों को व्यापक साम्राज्यवादी-विरोधी मंचों में भागीदारी और किसान-मजदूर आंदोलनों को संगठित करने की रणनीतिक दिशा प्रदान की। अंततः, यह आलेख स्थापित करता है कि लेनिन के अनुसार रूस, भारत, चीन आदि देशों का दुनिया की सबसे बड़ी आबादी का मालिक होना ही संघर्ष के परिणाम को तय करेगा।

13 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय

'ज्ञानेश' हटाओ, 'एसआईआर' रोको ~ एम ए बेबी

"वोट के अधिकार पर हमला बंद करो, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बहाल करो!" मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालों और मतदाता सूचियों से नाम छांटने की मनमानी के बीच देश में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' के सनसनीखेज खुलासे के बाद सीपीआई (एम) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग को लेकर देशव्यापी जन-आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

11 अक्टूबर 2026

विश्लेषण

क्या अपनी ही जनता से भयभीत है हुकूमत ?

10 अक्टूबर की सुबह सड़कों का मंजर लोकतंत्र की नहीं, बल्कि एक सीलबंद सैन्य क्षेत्र की गवाही दे रहा था। जब एक सरकार अपने ही नागरिकों को रोकने और घेरने के लिए इतने व्यापक स्तर पर युद्ध जैसी तैयारियाँ करती है, तो स्वयं से यह सवाल पूछना ही होगा - आखिर सरकार किस चीज को दबाने और रोकने की कोशिश कर रही है?

10 अक्टूबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राष्ट्रीय

प्रश्नपत्र लीक:'नीट' रद्द । जिम्मेदार कौन ?

पेपर माफिया बेलगाम। जिम्मेदार कौन ?
नीट प्रश्नपत्र लीक के पीछे एक अत्यंत संगठित गिरोह होने की बात जांचकर्ता मान रहे है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र राजस्थान, हरियाणा, केरल, जम्मू- काश्मीर, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में फैल गया था पूरा काम अत्यंत संगठित तरीके से होता है । प्रश्नपत्र विभिन्न चरणों में अलग-अलग स्तरों पर बेचे जाते हैं ये सीधे छात्रों को नहीं बेचे जाते। प्रश्नपत्र बेचने के लिए अलग 'थोक' और 'खुदरा' बाजार होते हैं। किसी भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक गिरोह में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की संभावना है।

केशव कुमार भट्टड़ • 12 मई 2026

राष्ट्रीय

नीट पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' निकला NTA का अधिकारी

सीबीआई ने आरोपी की पहचान पीवी कुलकर्णी के रूप में की है। जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी न केवल रसायन शास्त्र (Chemistry) के प्रोफेसर थे, बल्कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 'एनटीए' के एक प्रभावशाली अधिकारी भी थे। इसी पद पर रहने के कारण प्रश्नपत्रों तक उनकी आसान पहुंच थी।

केशव कुमार भट्टड़ • 15 मई 2026

राष्ट्रीय

'पहाड़' पर 'दिल्ली' का ताला: स्वायत्तता छीनने पर गरजे मोहम्मद सलीम!

'पहाड़' की ताकत 'पहाड़' के हाथों में क्यों नहीं?! अफसरों के दम पर स्वायत्तता का नाटक बंद करो!" स्वायत्तता छीने जाने पर गरजे मोहम्मद सलीम!" - दार्जिलिंग के कलामंदिर हॉल में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा में सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार स्वायत्त निकाय जीटीए (GTA) में प्रतिनिधियों के चुनाव कराने के बजाय प्रशासक बिठाकर लोकतंत्र और पहाड़ के अधिकारों का हनन कर रही है। कश्मीर से लद्दाख और दार्जिलिंग तक क्षेत्रीय स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश का दावा करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि भाजपा न तो बहुलतावाद को मानती है और न ही विविधता का सम्मान करती है। पार्टी ने घोषणा की कि वे संविधान की छठी अनुसूची, भूमि अधिकार, चाय बागान श्रमिकों की बदहाली, पर्यावरण विनाश और नागरिकता के नाम पर हो रहे भेदभाव के मुद्दों को लेकर अक्टूबर-नवंबर में पहाड़ की जनता के बीच एक व्यापक जन-अभियान चलाएंगे।

केशव कुमार भट्टड़ • 14 सितंबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement