पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भी इस आगजनी की तीखी निंदा की है।
जन समाचार मंच
पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भी इस आगजनी की तीखी निंदा की है।

सोमवार रात को सीपीआई(एम) के जिला कार्यालय पर भाजपा के असामाजिक तत्वों ने हमला बोला। रात लगभग 10:30 बजे भाजपा के असामाजिक तत्वों का एक दल जिला कार्यालय को घेरकर अभद्र नारेबाजी करने लगा और जिला कार्यालय के सामने आग लगा दी। उस समय कार्यालय के भीतर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला सचिव पीयूष मिश्र ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भी इस आगजनी की तीखी निंदा करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने इस घटना के विरोध में सभी से मुखर होकर आवाज उठाने का आह्वान किया है।
.
.
साभार:- गणशक्ति
क्या यह लेख उपयोगी था?
प्रकाशित: 08 सितंबर 2026 • 1 मिनट पठन

बचा ले बिक जाने से शिक्षा
तू नस्ल पे एहसान कर ।
21 नवंबर 2026

हमने जातिवाद, सांप्रदायिकता, अपराध और भ्रष्टाचार में लिप्त दल को छोड़कर सभी का इस संघर्ष में स्वागत किया है।
14 नवंबर 2026

सबसे ज्यादा युद्ध /
विचारों के लिए हुए हैं /
सबसे ज्यादा अत्याचार /
विचारधाराओं को कुचलने के लिए हुआ हैं ।
11 नवंबर 2026

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?
केशव कुमार भट्टड़ • 19 नवंबर 2026

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026
श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...