वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
शनिवार, 28 नवंबर 2026 | Saturday, 28 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंश्रद्धांजलि

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि: सिनेमा के पीछे की दुनिया को तस्वीरों में जिंदा रखने वाले हीरक सेन

केशव कुमार भट्टड़•13 नवंबर 20269 मिनट पठन86 बार पढ़ा गया

कुछ कैमरे सिर्फ तस्वीरें नहीं बनाते, वे इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए जिंदा रखते हैं। प्रख्यात स्टिल फोटोग्राफर हीरक सेन का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे महान फिल्म निर्देशक सत्यजित राय और संदीप राय के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने अपने कैमरे से सत्यजित राय के जीवन, कामकाज और फिल्म निर्माण के अनगिनत यादगार पल सहेजे। सौमित्र चट्टोपाध्याय, उत्पल दत्त और रवि घोष जैसे दिग्गज कलाकारों की तस्वीरें भी उनके संग्रह का हिस्सा हैं। उनकी पुस्तक 'रे: ए ग्लिम्प्स' सत्यजित राय के जीवन और रचनात्मक दुनिया का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उनकी तस्वीरें बांग्ला सिनेमा के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाती रहेंगी।

श्रद्धांजलि: सिनेमा के पीछे की दुनिया को तस्वीरों में जिंदा रखने वाले हीरक सेन


सिनेमा के पीछे की दुनिया को तस्वीरों में जिंदा रखने वाले हीरक सेन को श्रद्धांजलि

सत्यजित राय की यादगार दुनिया को कैमरे में सहेजने वाले हीरक सेन नहीं रहे
प्रख्यात स्टिल फोटोग्राफर 73 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा हुए, सत्यजित और संदीप राय के साथ रहा लंबा जुड़ाव



कोलकाता, 11 नवंबर। बांग्ला सिनेमा के जाने-माने स्टिल फोटोग्राफर हीरक सेन का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उनके निधन से बांग्ला फिल्म और फोटोग्राफी जगत में शोक की लहर है। हीरक सेन की पहचान महान फिल्मकार सत्यजित राय और उनके बेटे फिल्म निर्देशक संदीप राय के करीबी सहयोगी के रूप में रही। उन्होंने अपने कैमरे से सत्यजित राय के जीवन, उनके कामकाज और फिल्मों के निर्माण से जुड़े ऐसे अनेक यादगार पलों को सहेजा, जो आज बांग्ला सिनेमा की अनमोल धरोहर हैं।

कोलकाता में जन्मे हीरक सेन का संदीप राय से पुराना परिचय था। इसी रिश्ते के जरिए उनका सत्यजित राय के परिवार में आना-जाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे वे सत्यजित राय की फिल्मों की शूटिंग और उनके निजी जीवन के भी अहम पलों के गवाह बन गए। शुरुआत में उन्होंने प्रसिद्ध स्टिल फोटोग्राफर निमाई घोष के साथ काम करते हुए फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं। बाद में सत्यजित राय के फिल्मी सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए।

सत्यजित राय को काम करते हुए, कलाकारों को निर्देश देते हुए, संगीत तैयार करते हुए और शूटिंग के बीच खाली समय में बैठे हुए कैमरे में कैद करना हीरक सेन की खासियत थी। उनके कैमरे में सौमित्र चट्टोपाध्याय, उत्पल दत्त, रवि घोष और बिभास बंद्योपाध्याय जैसे दिग्गज कलाकारों के भी कई यादगार पल दर्ज हैं। उन्होंने अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन के साथ भी काम किया था।

सत्यजित राय की फिल्मों के साथ उनका जुड़ाव काफी लंबा रहा। बाद में संदीप राय की फिल्मों में भी उन्होंने स्टिल फोटोग्राफर के रूप में महत्वपूर्ण काम किया। उनकी चर्चित फिल्मों में 'फेलुदा 30', 'बक्सो रहस्य', 'सत्यजित के प्रिय किस्से', 'बॉम्बेयर बॉम्बेटे', 'कैलाशे केलेंकारी', 'टिनटोरेटोर यीशु', 'गोरस्थाने सावधान', 'जेखाने भूतेर भय' और 'चार' शामिल हैं।

सत्यजित राय के जीवन और उनके काम को तस्वीरों के जरिए दर्ज करना हीरक सेन के योगदान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। उनकी तस्वीरों में एक महान फिल्मकार का रचनात्मक संसार, काम के प्रति समर्पण और रोजमर्रा की जिंदगी के अनदेखे पहलू दिखाई देते हैं। सत्यजित राय के निधन के बाद भी उन्होंने उनके बेटे संदीप राय के साथ काम जारी रखा और बांग्ला सिनेमा की इस विरासत को अपनी तस्वीरों के जरिए आगे बढ़ाया।

वर्ष 2001 में सत्यजित राय के लिखे निबंधों के साथ सत्यजित राय पर केंद्रित उनकी तस्वीरों की पुस्तक 'रे: ए ग्लिम्प्स' प्रकाशित हुई थी। उनकी तस्वीरों की संक्षिप्त प्रदर्शनी 'आर्ट एण्ड आर्टिस्ट' कोलकाता के एमवे हॉल में 9-10 अक्टूबर 2007 को किताब की रिलीज के साथ आयोजित की गई थी। इन तस्वीरों के जरिए दर्शकों को सत्यजित राय के जीवन और फिल्म निर्माण की दुनिया को करीब से देखने का मौका मिला। किताब को काफी प्रसंसा मिली।

संदीप राय ने 'रे: ए ग्लिम्प्स' की भूमिका में लिखा

हीरक सत्तर के दशक की शुरुआत से ही मेरे मित्र रहे हैं। उन्होंने फोटोग्राफर के रूप में अपना काम शुरू कर दिया था और उनकी खींची गई कुछ तस्वीरें काफी दिलचस्प थीं, हालांकि उस समय उनके पास कोई खास बेहतर उपकरण नहीं थे। मैंने वे तस्वीरें अपने पिता को दिखाईं और वे उनसे काफी प्रभावित हुए। इसी तरह हीरक का सत्यजित राय के साथ लंबा जुड़ाव शुरू हुआ। इन वर्षों के दौरान मेरे पिता उनके मार्गदर्शक भी रहे और उनकी तस्वीरों का विषय भी। हालांकि हीरक हमारे घर नियमित रूप से आया-जाया करते थे, लेकिन अस्सी के दशक की शुरुआत में उन्होंने फिल्म यूनिट के फोटोग्राफर के रूप में अपनी जगह बनाई। इसकी शुरुआत 'सोनार केल्ला' और 'जन अरण्य' फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनके कभी-कभार सेट पर जाने से हुई थी। ऐसे मौके भी आए, जब लोकेशन तलाशने के लिए मेरे पिता के साथ सिर्फ हीरक ही जाया करते थे। मेरे पिता का हीरक के प्रति विशेष स्नेह था और उन्होंने उन्हें अपने काम करने की जगह पर बिना किसी रोक-टोक के आने-जाने की पूरी छूट दे रखी थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया के उन गिने-चुने फोटोग्राफरों में हीरक शामिल हैं, जिन्हें मेरे पिता के जीवन के सबसे निजी और व्यक्तिगत क्षणों में उनके साथ रहने का सौभाग्य मिला। उन मौकों पर खींची गई तस्वीरें आज एक अनमोल धरोहर हैं।

हीरक लंबे समय से इस फोटो-संग्रह के हकदार थे और मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार यह एल्बम प्रकाशित हो रहा है। खास तौर पर यह अवसर इसलिए भी बेहद सुखद है, क्योंकि यह मेरे पिता की 80वीं जयंती के मौके पर सामने आ रहा है।


पूर्व पत्रकार एवं शोधकर्ता देबाशीष मुखोपाध्याय बताते हैं

देबाशीष मुखोपाध्याय (Debasis Mukhopadhyay) प्रसिद्ध शोधकर्ता, संग्रहकर्ता, लेखक और पूर्व पत्रकार हैं, जिन्हें महान फिल्मकार सत्यजित राय के जीवन, सिनेमा और कलात्मक कृतियों का सबसे प्रामाणिक जानकार माना जाता है। स्वयं सत्यजित राय उन्हें अपना "कंपेंडियम" (संग्रह-कोष) कहा करते थे।

हीरक सेन उन चुनिंदा फोटोग्राफरों में थे जिनका नाम सत्यजित राय के सिनेमा के साथ हमेशा याद किया जाएगा। उनका काम सिर्फ बांग्ला सिनेमा तक सीमित नहीं था; उन्होंने खासी फिल्म 'मानिक रैतोंग' के लिए भी काम किया और रोनाल्ड नीम की अंग्रेजी फिल्म 'फॉरेन बॉडी' के लिए कोलकाता में विशेष लोकेशन तलाशकर उसकी तस्वीरें भेजीं, जिनके आधार पर हॉलीवुड में फिल्म के सेट तैयार किए गए। उनकी शूट की हुई सत्यजित राय की मुस्कराती हुई एक तस्वीर लंदन टाइम्स के कार्यालय में भी लगी हुई है। देबाशीष मुखोपाध्याय के लिए हीरक एक अच्छे फोटोग्राफर के साथ-साथ सत्यजित राय से जुड़ी खबरों और तस्वीरों का महत्वपूर्ण स्रोत और निजी मित्र भी थे। - वाम की आवाज से बातचीत में देबाशीष मुखोपाध्याय ने भावुक मन से याद किया हीरक सेन को।



हीरक सेन (1985)


"मेरी हीरक सेन से बहुत पुरानी और आत्मीय मित्रता थी।" वे याद करते हैं - "1982-83 में मैंने आजकल पत्रिका (बांग्ला) के साथ काम करना शुरू किया। हीरक से मुझे सत्यजित राय की खबरे और फोटो मिल जाते थे। उसे भी कुछ पैसे मिल जाते थे। लेकिन यह उसका रोजगार नहीं बना था। उसका पारिवारिक व्यवसाय था। इसलिए वो फटोग्राफी को व्यवस्थित तरीके से नहीं करता था। हीरक कहता था कि फोटोग्राफी उसका पेशा नहीं नशा है। उसकी खींची हुई तस्वीरों से एक प्रीमियर कैलेंडर भी बनाया गया था, उसके लिए मुझे उसे उसके काम के फोटो याद दिलाने पड़े थे। मुझे उसके जन्मदिन और सत्यजित राय की फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ से जुड़ा एक खास संयोग भी याद है - हीरक का जन्म हुआ था 26 अगस्त 1953 को और 'पाथेर पांचाली' रिलीज हुई थी 26 अगस्त 1955 को।"


देबाशिष मुखोपाध्याय के विवाह के अवसर पर संदीप राय, कामू मुखर्जी और हीरक सेन


"1984 में मेरे विवाह में संदीप (राय), कामू मुखोपाध्याय और हीरक (सेन) इकट्ठे शामिल हुए थे। हीरक के प्रति मेरा लगाव केवल उसके पेशेवर काम के कारण नहीं था; उसके साथ जुड़ी पुरानी दोस्ती, उसकी तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें मेरे लिए हमेशा खास रहेंगी।"


राय की सोनार केला हीरक सेन की पहली आउट्डोर - जिसका फोटो उन्होंने लिया।

"फिल्म अपराजितों में अपु की भूमिका निभानेवाले पिनाकी सेनगुप्ता हीरक के भांजे थे। संदीप और हीरक पाठ भवन में एक ही कक्षा में थे, दांत-काटी दोस्ती थी। दोनों को फोटोग्राफी का शौक था। इस तरह सत्यजित राय से हीरक (सेन) का परिचय प्रगाढ़ और पारिवारिक हो गया था। 1973 में सोनार केला फिल्म से हीरक सत्यजित राय के साथ जुड़ गया था। हीरक का सत्यजित राय के घर, कार्य स्थल पर अबाध प्रवेश था। हीरक सत्यजित (राय) को 'मेशो मोशाय' कहता था। वह अपने खींचे हर फोटो को सत्यजित राय को दिखाता था और पसंद आने पर सत्यजित राय अपनी आदत के अनुसार कहते थे - 'बोमा होयेची' (जबरदस्त हुआ है।) राय के साथ उनका रिश्ता इतना गहरा हो गया था कि वे उनकी फिल्मों की शूटिंग से लेकर उनके जीवन के बेहद निजी पलों तक के गवाह बने।" देबाशीष मुखोपाध्याय के मुताबिक, हीरक (सेन) को अच्छी तरह मालूम था कि किस मौके को कैमरे में कैद करना है।

देबाशीष मुखोपाध्याय को इस बात का अफसोस रहा कि इतनी प्रतिभा और इतने लंबे अनुभव के बावजूद हीरक ने अपना काम व्यवस्थित ढंग से संकलित नहीं किया और उनके तस्वीरों का केवल एक एल्बम ही बन सका था; जबकि व्यवस्थित तरीके से रखने पर 3 या 4 एलबम तो बन ही सकते थे।

वे याद करते हैं - "सत्यजित राय को अस्पताल में ऑस्कर सम्मान दिए जाने के ऐतिहासिक क्षण की तस्वीर भी हीरक ने ही खींची थी। उसने वह तस्वीर मुझे भेजी थी और बाद में दफ्तर आकर बताया भी था। उस समय हॉस्पिटल के उस कमरे में ऑस्कर अकादमी (Academy of Motion Picture Arts and Sciences - AMPAS) के तीन प्रतिनिधि थे , विजया राय (सत्यजित राय की पत्नी, रचनात्मक सहयोगी और एक प्रतिष्ठित लेखिका व गायिका, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संदीप राय की माता) ने सत्यजित राय के हाथ में ट्रॉफी थमाई थी , तब इन सब के साथ हीरक (सेन) वहाँ मजूद था। यह तस्वीर काफी चर्चित हुई थी और टाइम मेगजिन में भी छपी थी। मैंने उससे खास तौर पर कहा था कि उस तस्वीर का नेगेटिव बहुत सँभालकर रखे। उसने नेगेटिव को अपने मनीबैग में मोड़कर रख छोड़ा था। हीरक के पास सत्यजित राय की अनेक दुर्लभ तस्वीरें थीं, लेकिन वह उन्हें व्यवस्थित ढंग से सँभालकर नहीं रखता था। यही वजह थी कि बाद में जरूरत पड़ने पर पुरानी तस्वीरें ढूँढ़ना मुश्किल हो जाता था। उसे खुद भी याद नहीं रहता था।"

घरे बाइरे के सेट पर

"जीवन के आखिरी दौर में उसकी तबीयत बहुत खराब रहने लगी थी। वह तब की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निजी फोटोग्राफर के रूप में भी काम कर रहा था, लेकिन बीमारी के कारण ज्यादा दिनों तक यह जिम्मेदारी नहीं निभा सका। बाद में उसकी याददाश्त इतनी प्रभावित हुई कि वह लोगों को पहचान भी नहीं पाता था।" हीरक के अंतिम दिनों में खराब स्वास्थ्य और बातचीत करने में परेशानी का जिक्र करते हुए वे भावुक होकर कहते हैं, “बहुत बुरा लग रहा है... ऐसा लगता है कि पारिवारिक सदस्य जैसे दोस्तों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।”


हीरक सेन का जाना बांग्ला सिनेमा के उस दौर के एक महत्वपूर्ण गवाह का चले जाना है, जिसने पर्दे पर दिखाई देने वाली कहानियों के पीछे की दुनिया को कैमरे में दर्ज किया। उनकी तस्वीरें आने वाली पीढ़ियों को सत्यजित राय और उनके समय के सिनेमा से जोड़ती रहेंगी।

श्रद्धांजलि

साभार
बंगला दैनिक गणशक्ति । 12.11.2026

https://www.indulgexpress.com/entertainment/celebs/2026/Nov/11/still-photographer-hirak-sen-best-known-for-his-association-with-satyajit-ray-passed-away-this-morning
दिवंगत हीरक सेन के फोटो प्लेटस
देबाशीष मुखोपाध्याय

https://www.facebook.com/share/p/1CY5Se3R7e/

https://www.facebook.com/share/p/1CZzeAXyKb/

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

श्रद्धांजलि: सिनेमा के पीछे की दुनिया को तस्वीरों में जिंदा रखने वाले हीरक सेन

प्रकाशित: 13 नवंबर 2026 • 9 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

407 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

381 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

372 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

352 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

340 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
विश्लेषण

16 अगस्त 1946: द ग्रेट कलकत्ता किलिंग - सच और सांप्रदायिक राजनीति

16 अगस्त 1946 को कलकत्ता दंगों, मौत और तबाही का गवाह बना। लेकिन इसी अंधकार में मजदूरों की वर्गीय एकता और आम लोगों की इंसानियत की ऐसी मिसालें भी सामने आईं, जिन्होंने सांप्रदायिक नफरत को चुनौती दी। ट्राम मजदूरों के साहस से लेकर संकट में फँसे परिवारों को बचाने तक की ये घटनाएँ बताती हैं कि जनता की एकजुटता सांप्रदायिक राजनीति के विरुद्ध सबसे मजबूत प्रतिरोध बन सकती है।

25 नवंबर 2026

राज्य

राजस्थान: पंचायत चुनाव: गावों ने दिया बीजेपी को करारा झटका

राजस्थान के पंचायत चुनावों में सीपीआई(एम) ने पंचायत समिति की 50 और जिला परिषद की सात सीटों सहित कुल 57 सीटों पर जीत दर्ज की है । कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए ग्रामीण इलाकों में अपनी बढ़त दर्ज की है। 20 नवंबर की रात तक उपलब्ध नतीजों में कांग्रेस को पंचायत समिति की 3,758 और जिला परिषद की 794 सीटें मिलीं। बीजेपी को क्रमशः 2,213 और 357 सीटें हासिल हुईं। इन नतीजों में किसान आंदोलनों, क्षेत्रीय दलों और ग्रामीण जनता के स्थानीय सवालों की राजनीतिक अहमियत भी सामने आई है। चार जिलों - कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर - की मतगणना 17 दिसंबर को प्रस्तावित है ।

22 नवंबर 2026

राज्य

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?

19 नवंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
श्रद्धांजलि

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्देशक और लेखक सत्यजीत राय ने महानायक उत्तम कुमार के आकस्मिक निधन (24 जुलाई 1980) पर आनंदबाज़ार पत्रिका में 26 जुलाई 1980 को एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक आलेख लिखा था, जिसका बांग्ला शीर्षक था - "অস্তমিত নক্ষত্র" - 'अस्तमित नक्षत्र'। यह आलेख 24 जुलाई 2019 को 'अस्तमित उत्तम' (অস্তমিত উত্তম) के नाम से पुनः प्रकाशित हुआ। इस शीर्षक में बहुत ही सुंदर शब्दावली का खेल किया गया , जिसके दो समानांतर अर्थ निकलते हैं: उत्तम कुमार के नाम के संदर्भ में - यहाँ 'उत्तम' का सीधा अर्थ अभिनेता 'उत्तम कुमार' से है। यानी "उत्तम कुमार का अस्त हो जाना (निधन हो जाना)"। बांग्ला और हिन्दी दोनों में 'उत्तम' का गुणवाचक अर्थ 'सर्वश्रेष्ठ' या 'सबसे अच्छा' होता है। इसके अनुसार इस शीर्षक का भावार्थ है—"श्रेष्ठता का ढल जाना" या "एक स्वर्णिम युग का अंत"। अपने इस आलेख में महानायक के निधन के बाद उनकी अभिनय क्षमता का विश्लेषण किया था महान निर्देशक सत्यजीत राय ने। आनंदबाज़ार पत्रिका का आभार व्यक्त करते हुए उत्तम कुमार (03 नवंबर 1926- 24 जुलाई 1980) जन्मशती वर्ष में हिन्दी पाठकों के लिए प्रस्तुत है इस ऐतिहासिक आलेख का हिन्दी में भावानुवाद । भावानुवाद करते समय मूल लेख का भाव, विश्लेषण और महान निर्देशक सत्यजीत राय की भाषा की गंभीरता बनाए रखने की कोशिश की गई है। जन्मशती वर्ष में किवदंती महानायक का सादर स्मरण, श्रद्धांजलि ।

केशव कुमार भट्टड़ • 10 सितंबर 2026

श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आज़म भगतसिंह: क्रांति, विचार और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के अमर नायक

28 सितंबर 2026 - शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध आदमी होने की असली तमीज़ और चेतना का महाकाव्य है। यह वर्ष 'नौजवान भारत सभा' का शताब्दी वर्ष और 'शहीद यादगार समिति' का रजत जयंती वर्ष भी है। भगत सिंह की क्रांतिकारी आवाज़ केवल शोर नहीं थी, बल्कि उसके पीछे गहरा अध्ययन, सामाजिक न्याय और विश्व के महान विचारकों का वैचारिक आधार था। साम्राज्यवादी ब्रिटिश हुकूमत ने डरकर 23 मार्च 1931 को उन्हें फाँसी दे दी, लेकिन उनके विचार आज भी अमर हैं। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ बाज़ारवाद, शोषण और अन्याय के खिलाफ आम आदमी की चेतना और बदलाव के लिए संघर्ष का प्रतीक है। आज के अवसरवादी राजनीतिक दौर में भगत सिंह के विचार एक न्यायपूर्ण भविष्य गढ़ने की प्रेरणा देते हैं और मशाल बनकर राह दिखाते हैं।

केशव कुमार भट्टड़ • 27 सितंबर 2026

श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम सिंह: क्रांति, त्याग और संघर्ष का प्रेरणादायी जीवन

"ठाकुर राम सिंह - काले पानी की यातनाओं से लेकर जन-संघर्ष तक, आजादी और अधिकारों के लिए समर्पित रहा जिनका जीवन " - अजमेर में जन्मे महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में 'डोगरा शूटिंग केस' के तहत काले पानी (अंडमान जेल) की कठोर सजा काटी। आजादी के बाद वे कम्युनिस्ट पार्टी और किसान सभा से जुड़कर आजीवन गरीबों व किसानों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने आगरा को अपनी कर्मभूमि बनाया और संजय प्लेस में ऐतिहासिक 'शहीद स्मारक' व पुस्तकालय का निर्माण कराया। सादगी पसंद ठाकुर साहब 98 वर्ष की आयु तक क्रांतिकारी विचारों और सामाजिक न्याय के प्रतीक बने रहे। आगरा का शहीद स्मारक, पुस्तकालय-वाचनालय, उनके द्वारा प्रकाशित स्मारिकाएं और उनसे जुड़े लोगों की स्मृतियां आज भी उनके संघर्ष की कहानी कहती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी विरासत है। महान क्रांतिकारी ठाकुर राम सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

नवाब उद्दीन • 16 सितंबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement