जन समाचार मंच

हालांकि, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजकों को अंतिम समय में परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि लगभग तीन महीने पहले बिधाननगर के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) में हॉल बुक किया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों से शोधकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की बात होने के कारण तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी थी। लेकिन अंतिम समय में बुकिंग रद्द कर दी गई। इसके चलते मजबूरन कार्यक्रम स्थल बदलकर प्रमोद दासगुप्ता भवन में इसका आयोजन करना पड़ रहा है।
क्या यह लेख उपयोगी था?
प्रकाशित: 19 नवंबर 2026 • 2 मिनट पठन

राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची या एनएलईएम कोई सामान्य प्रशासनिक दस्तावेज़ नहीं है; यह सामाजिक न्याय, जनस्वास्थ्य और संवैधानिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। क़रीब 4 साल तक एनएलईएम अपडेट न होने का अर्थ केवल एक नीतिगत देरी नहीं है; इसका अर्थ है कई मरीज़ों का जीवनरक्षक दवाओं से वंचित होना, इलाज की लागत बढ़ना और स्वास्थ्य सेवा में असमानता का और तीखा होना।
27 नवंबर 2026

22 नवंबर 2026

21 नवंबर 2026

पेपर माफिया बेलगाम। जिम्मेदार कौन ?
नीट प्रश्नपत्र लीक के पीछे एक अत्यंत संगठित गिरोह होने की बात जांचकर्ता मान रहे है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र राजस्थान, हरियाणा, केरल, जम्मू- काश्मीर, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में फैल गया था पूरा काम अत्यंत संगठित तरीके से होता है । प्रश्नपत्र विभिन्न चरणों में अलग-अलग स्तरों पर बेचे जाते हैं ये सीधे छात्रों को नहीं बेचे जाते। प्रश्नपत्र बेचने के लिए अलग 'थोक' और 'खुदरा' बाजार होते हैं। किसी भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक गिरोह में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की संभावना है।
केशव कुमार भट्टड़ • 12 मई 2026

सीबीआई ने आरोपी की पहचान पीवी कुलकर्णी के रूप में की है। जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी न केवल रसायन शास्त्र (Chemistry) के प्रोफेसर थे, बल्कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 'एनटीए' के एक प्रभावशाली अधिकारी भी थे। इसी पद पर रहने के कारण प्रश्नपत्रों तक उनकी आसान पहुंच थी।
केशव कुमार भट्टड़ • 15 मई 2026

'पहाड़' की ताकत 'पहाड़' के हाथों में क्यों नहीं?! अफसरों के दम पर स्वायत्तता का नाटक बंद करो!" स्वायत्तता छीने जाने पर गरजे मोहम्मद सलीम!" - दार्जिलिंग के कलामंदिर हॉल में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा में सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार स्वायत्त निकाय जीटीए (GTA) में प्रतिनिधियों के चुनाव कराने के बजाय प्रशासक बिठाकर लोकतंत्र और पहाड़ के अधिकारों का हनन कर रही है। कश्मीर से लद्दाख और दार्जिलिंग तक क्षेत्रीय स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश का दावा करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि भाजपा न तो बहुलतावाद को मानती है और न ही विविधता का सम्मान करती है। पार्टी ने घोषणा की कि वे संविधान की छठी अनुसूची, भूमि अधिकार, चाय बागान श्रमिकों की बदहाली, पर्यावरण विनाश और नागरिकता के नाम पर हो रहे भेदभाव के मुद्दों को लेकर अक्टूबर-नवंबर में पहाड़ की जनता के बीच एक व्यापक जन-अभियान चलाएंगे।
केशव कुमार भट्टड़ • 14 सितंबर 2026
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...