वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 30 सितंबर 2026 | Wednesday, 30 September 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

'दुर्गा पूजा' और 'शरदोत्सव' विवाद केवल प्रगतिशील किताबें खरीदने से रोकने की साजिश

राजीव कुमार पाण्डेय•11 सितंबर 20265 मिनट पठन16 बार पढ़ा गया

सीपीआई(एम) केवल 'चे' (चे ग्वेरा) की किताबें ही नहीं बेचती। सीपीआई(एम) विद्यासागर, रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी, समरेश बसु, माणिक बंद्योपाध्याय, मृणाल सेन और सौमित्र चटर्जी जैसे विभिन्न विषयों पर भी पुस्तकें बेचती है।

.

.

'दुर्गा पूजा' और 'शरदोत्सव' विवाद केवल प्रगतिशील किताबें खरीदने से रोकने की साजिश

क्या आप दुकानों पर 'दुर्गा पूजा के अवसर पर' लिखते हैं? यह सवाल सुनकर बिमल कुंडू बोले, "कहां लिखूंगा?"

मैंने कहा—अपनी दुकान पर।

राज्य के एक दिवंगत कांग्रेस और तृणमूल नेता दक्षिण कोलकाता में एक दुर्गा पूजा के आयोजक थे। वे सिद्धार्थ शंकर राय और ममता बनर्जी—दोनों सरकारों में मंत्री रहे थे। ममता बनर्जी के कैबिनेट में वे और शुभेंदु अधिकारी सहकर्मी (साथी) थे। उस दिवंगत मंत्री के पूजा पंडाल के आसपास शरदोत्सव के दिनों में खाने-पीने की दुकान लगाने वाले बिमल कुंडू ने कहा, "क्यों, उसकी भला क्या जरूरत है?"

मैंने कहा—मुख्यमंत्री ने कहा है।

उपनगर के रहने वाले बिमल कुंडू ने कहा, "देखा मैंने। लेकिन वह सिर्फ सीपीआई(एम) के लिए है। दुर्गा पूजा के अवसर पर ही पंडाल बनता है। मूर्ति, पंडाल और रोशनी देखने लोग आ रहे हैं। उसी मौके पर गुब्बारे खरीद रहे हैं, एग रोल खा रहे हैं, आइसक्रीम खरीद रहे हैं। तो फिर अलग से 'दुर्गा पूजा के अवसर पर' कोई दुकान पर क्यों लिखेगा? कभी देखा है ऐसा?"

सही बात है। कोलकाता या कोलकाता के आसपास, कांथी या कैनिंग में, शरदोत्सव के दिनों में किसी दुकान पर 'दुर्गा पूजा के अवसर पर' लिखा हुआ नहीं दिखता। तो फिर विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी के दिमाग में यह बात कैसे आई?

तृणमूल के शासन में राज्य में आरएसएस का प्रभाव बढ़ा है। ममता बनर्जी ने ही चालाकी से इसे बढ़ावा दिया, मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों को डराकर अपनी तरफ बनाए रखने के लिए। पिछले कुछ वर्षों में शरदोत्सव के समय आरएसएस और उनके मुखपत्र के स्टॉल देखे गए हैं। क्या वहां 'दुर्गा पूजा के अवसर पर' लिखा रहता है?

नंदीग्राम के रहने वाले और आरएसएस के दक्षिण बंगाल प्रचार प्रमुख शिवेंद्र त्रिपाठी को याद नहीं आया कि उन्होंने कभी 'दुर्गा पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पुस्तक बिक्री केंद्र' देखा है या नहीं। हालांकि उन्होंने बताया, "हम जब स्टॉल लगाते हैं तो पुलिस को मौखिक रूप से सूचित कर देते हैं। पूजा समिति से भी बात कर लेते हैं।"

तृणमूल के मुखपत्र के विशेषांक (शरदीय संख्या) में शुभेंदु अधिकारी के लेख कई बार प्रकाशित हुए हैं। हालांकि एक लेखक के रूप में उन्होंने कभी ममता बनर्जी की तरह अतिरिक्त प्रसिद्धि का दावा नहीं किया। लेकिन तृणमूल के सूत्र भी कहते हैं, "पूजा के अवसर पर हम किताबों के स्टॉल लगाते हैं। पूजा विशेषांक और दीदी की किताबें बिकती हैं। पार्टी कार्यकर्ता आपस में बातचीत करते हैं, मेल-मिलाप होता है। यह सब पूजा के संदर्भ में ही होता है। अलग से 'दुर्गा पूजा के अवसर पर' लिखने की क्या आवश्यकता है?" तथापि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मुद्दे पर नहीं धमकाया।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है, "वे सनातन धर्म को केवल संस्कृति मानते हैं। दुर्गा पूजा न कहकर शरदोत्सव कहते हैं। मैं दुर्गा पूजा समितियों से अनुरोध करता हूं कि यदि वे 'दुर्गा पूजा' न लिखें तो उन्हें एक भी स्टॉल न लगाने दें।"

उनका मुख्य निशाना वामपंथी हैं—विशेष रूप से सीपीआई(एम)।

सीपीआई(एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने "शरदोत्सव नहीं, दुर्गा पूजा लिखना होगा" के मुद्दे पर कहा कि राज्य की वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी अतीत में कहा था कि लाइब्रेरी में कौन सी किताबें रखी जाएंगी और कौन सी नहीं, और सभी लाइब्रेरियों में अपनी किताबें रखवा दी थीं। लाइब्रेरियों में कौन-कौन से समाचार पत्र रहेंगे, इसका निर्देश भी उन्होंने दिया था। वास्तव में समाचार पत्रों को अपने नियंत्रण में लाने के लिए उन्होंने ये बातें कही थीं। इस बंगाल में ब्रिटिश काल से ही विभिन्न उत्सव मनाए जाते रहे हैं। नववर्ष, शरदोत्सव, पीठे-पुली जैसे कई त्योहार मनाए जाते रहे हैं। आश्विन महीने की शरद प्रात:काल से ही शारदीय उत्सव मनाया जाता रहा है।

शरदोत्सव के दिनों में और दीपावली पर भी सीपीआई(एम) किताबों के स्टॉल लगाती है। पुलिस को सूचित करना पड़ता है। सीपीआई(एम) की ओर से कई स्थानों पर पुलिस को लिखित रूप से सूचित किया जाता है, तो कहीं मौखिक रूप से बता दिया जाता है। अधिकांश मामलों में पूजा आयोजकों को भी सूचित किया जाता है। जब तक आयोजक कट्टर तृणमूल समर्थक न हों, कोई बाधा नहीं डालता। लेकिन तृणमूल शासन में कई बार, कई जगहों पर सीपीआई(एम) के बुक स्टॉल लगाने में बाधा डाली गई है। तोड़फोड़ की गई है और हमले भी हुए हैं।

अब स्वयं मुख्यमंत्री इस पर बाधा डालना चाहते हैं। वरना विश्वविद्यालयों में भाजपा का कब्जा कायम करने के लिए लाए गए विधेयक की चर्चा के दौरान क्या कोई शरदोत्सव के पुस्तक स्टॉल का मुद्दा उठा सकता है? उस समय यह तर्क दिया गया कि "वे दुर्गा पूजा न कहकर शरदोत्सव कहते हैं।"

इस विषय पर भाषाविद और रवींद्र-विशेषज्ञ पवित्र सरकार ने कहा, "मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की बातें न करना ही बेहतर है। किसी को विपक्षी/शत्रु मानकर लड़ाई करते रहना मुख्यमंत्री पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। शब्द का एक आक्षरिक (शाब्दिक) अर्थ होता है—जिसे लिटरल मीनिंग कहते हैं; दुर्गा का उत्सव—यह आक्षरिक अर्थ है। जबकि 'शरदोत्सव' एक भाव या व्यंजना है। मुख्यमंत्री की ऐसी बातें मुझे बेहद बचकानी लगती हैं।"

सीपीआई(एम) के पुस्तक स्टॉलों पर आमतौर पर लिखा होता है: 'मार्क्सवादी एवं प्रगतिशील पुस्तक बिक्री केंद्र'। इसका कारण एक ही है—स्टॉल शरदोत्सव के अवसर पर लगाया जाता है, इसलिए अलग से 'शरदोत्सव' लिखने का कोई औचित्य नहीं है। तृणमूल समर्थकों ने बलपायि में पुस्तकालय जला दिया था। मुख्यमंत्री का वास्तविक उद्देश्य सीपीआई(एम) के स्टॉलों को रोकना और प्रगतिशील साहित्य के संग्रह की बिक्री पर रोक लगाना है।

सीपीआई(एम) केवल 'चे' (चे ग्वेरा) की किताबें ही नहीं बेचती। सीपीआई(एम) विद्यासागर, रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी, समरेश बसु, माणिक बंद्योपाध्याय, मृणाल सेन और सौमित्र चटर्जी जैसे विभिन्न विषयों पर भी पुस्तकें बेचती है।

.

.

साभार:- गणशक्ति पत्रिका

अपलोडर: VKA-N9LYCE

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

'दुर्गा पूजा' और 'शरदोत्सव' विवाद केवल प्रगतिशील किताबें खरीदने से रोकने की साजिश

अपलोडर: VKA-N9LYCE • प्रकाशित: 11 सितंबर 2026 • 5 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

356 क्लिक

2

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

354 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

334 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

330 क्लिक

5

'बदलाव का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता - गणेश शंकर विद्यार्थी।' अनीश अंकुर की कलम से

324 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
साहित्य-संस्कृति

प्रश्नोपनिषद - 2: हूबनाथ

प्रश्न करना /

राजद्रोह /

आंदोलन करना /

देशद्रोह /

हक़ मांगना /

राष्ट्रद्रोह /

बना दिया ।

इन सबके बावजूद /

लोग डर नहीं रहे /

छोटे-छोटे बच्चे /

खिलाफत को /

उतारू हैं ।

16 सितंबर 2026

राज्य

गड़वेता-शालबनी के 7 पार्टी दफ्तरों में बीजेपी का उपद्रव, लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई

मंगलवार दोपहर गड़वेता के अमलागोड़ा तिराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हथौड़े से लेनिन की मूर्ति तोड़ दी। उससे पहले शनिवार रात शालबनी में हमला हुआ था। शालबनी बाजार के पास सीपीआई(एम) का पुराना कार्यालय 'तुलसी भवन' है। सोमवार आधी रात को सबल और बड़े सीमेंट के खंभों से गेट तोड़कर बीजेपी कार्यकर्ता अंदर घुसे। उन्होंने टीवी, कंप्यूटर, रसोई गैस, पंखे समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद तोड़फोड़ करके आग लगा दी।

16 सितंबर 2026

साहित्य-संस्कृति

माफीनामा: हूबनाथ

हम तो /

नारी शक्ति के समक्ष /

नतमस्तक हैं ।

हम सभी /

एक स्त्री से ही तो /

जनमे हैं ।

उसी के संरक्षण में /

हमारा स्वर्णिम /

बालपन बीता है ।

12 सितंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

राज्य

राष्ट्र तुम किसके हो ? - शमीक लाहिड़ी

प्रश्न पूछना ही नागरिक का धर्म है- भारत का लोकतंत्र आज एक संधिकाल से गुजर रहा है। यदि सूचनाओं को छिपाकर जनता के जनादेश को बदलने का प्रयास किया जाता है, तो यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा।

श्रेया जायसवाल • 19 अप्रैल 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement