वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 30 सितंबर 2026 | Wednesday, 30 September 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

"हम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ है हमला": मोहम्मद सलीम

राजीव कुमार पाण्डेय•12 सितंबर 20264 मिनट पठन23 बार पढ़ा गया

गत सोमवार, 7 सितंबर की रात भाजपा ने सीपीआई(एम) के जलपाईगुड़ी जिला कार्यालय पर हमला बोला। वहाँ तोड़फोड़ की गई और आग लगाने की कोशिश की गई। पार्टी का झंडा जलाया गया और शहीद वेदी को क्षतिग्रस्त किया गया। सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने इसका प्रतिरोध किया, जिसमें वे घायल भी हुए। भाजपा नेताओं समेत हमलावर अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

"हम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ है हमला": मोहम्मद सलीम

पश्चिम बंगाल में भाजपा की आँखों की किरकिरी बन चुकी सीपीआई(एम) के कार्यालयों को खुद मुख्यमंत्री हमले का निशाना बनवा रहे हैं। जलपाईगुड़ी में सीपीआई(एम) का जिला कार्यालय 'सुबोध सेन भवन', जहाँ भाजपा के असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में हमला किया था, उसी कार्यालय में शुक्रवार को बैठकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा का कोई छोटा-मोटा या अचानक किया गया हमला नहीं है। सीपीआई(एम) अन्याय का विरोध कर रही है और श्रमजीवी (मेहनतकश) लोगों के अधिकारों की बात उठा रही है, इसीलिए मुख्यमंत्री भाजपा के डकैतों के गिरोह को उतारकर सीपीआई(एम) के कार्यालयों पर हमला करवा रही हैं। इस रास्ते पर हिटलर और मुसोलिनी सफल नहीं हो सके, और ये भी नहीं होंगे।

गत सोमवार, 7 सितंबर की रात भाजपा ने सीपीआई(एम) के जलपाईगुड़ी जिला कार्यालय पर हमला बोला। वहाँ तोड़फोड़ की गई और आग लगाने की कोशिश की गई। पार्टी का झंडा जलाया गया और शहीद वेदी को क्षतिग्रस्त किया गया। सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने इसका प्रतिरोध किया, जिसमें वे घायल भी हुए। भाजपा नेताओं समेत हमलावर अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

इस स्थिति में शुक्रवार को मोहम्मद सलीम क्षतिग्रस्त पार्टी कार्यालय पहुँचे और घायलों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने जिला सचिव पीयूष मिश्र, पार्टी नेता सलील आचार्य, जितेन दास, कौशिक भट्टाचार्य, बिप्लब झा सहित अन्य नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता की।

सलीम ने कहा कि सीपीआई(एम) जनता से आर्थिक मदद लेकर और लोगों के श्रम से तिनका-तिनका जोड़कर अपने पार्टी दफ़्तरों का निर्माण करती है। जो लोग व्यक्ति-केंद्रित और परिवार-केंद्रित राजनीति करते हैं, कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीति उनके जैसी नहीं होती। कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालयों से श्रमजीवी और पीड़ित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन खड़े करने का काम होता है। इसीलिए भाजपा को जलन हो रही है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सवाल उठा रहे हैं कि पार्टी दफ़्तर क्यों है? ममता बनर्जी से ही उन्होंने यह राजनीति सीखी है। ममता बनर्जी भी यही कहा करती थीं। बाद में देखा गया कि उन्हीं के अवैध मकान हैं और वे सरकार से नोटिस पा रहे हैं। सीपीआई(एम) को ऐसे नोटिस नहीं लेने पड़ते। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने कॉरपोरेट के पैसों से हर जगह करोड़ों रुपये खर्च करके पाँच सितारा होटलों जैसे दफ़्तर बनाए हैं। यह पैसा कहाँ से आया, इसका वे कोई हिसाब भी नहीं देते।

सीपीआई(एम) को ही भाजपा द्वारा हमले का मुख्य निशाना चुने जाने का कारण बताते हुए सलीम ने कहा, "एसआईआर (SIR) में नाम कटने, अन्नपूर्णा योजना, बेरोजगारी, महंगाई, फसलों के दाम न मिलने, बाढ़ और कटाव जैसी समस्याओं पर वामपंथियों के अलावा और कौन बोल रहा है? भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आकर वे भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और लूट का पैसा गरीबों को लौटाएंगे। अब वे सब भूल चुके हैं और हर समय सीपीआई(एम) का ही विरोध कर रहे हैं। हमें उनका यह डर अच्छा लग रहा है। शहीदों के नाम पर शपथ लेकर हम इन हमलों का प्रतिरोध करेंगे। देशभर में नई पीढ़ी अन्याय के खिलाफ विरोध की भाषा में जवाब दे रही है, और जलपाईगुड़ी में भी विरोध हो रहा है। पार्टी के जिला कार्यालय पर हमले के खिलाफ सभी वामदल और नागरिक समाज मुखर होकर विरोध कर रहे हैं। हिटलर और मुसोलिनी मिट गए, ये भी मिट जाएंगे।"

तमाम हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीयूष मिश्र ने कहा कि भाजपा अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को अपराधियों पर सख्ती बरतनी होगी, वरना जलपाईगुड़ी में पेशेवर अपराधियों का राज कायम हो जाएगा।

उत्तर बंगाल में जातियों और समुदायों के नाम पर भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का विरोध करते हुए मोहम्मद सलीम ने पत्रकारों से कहा, "भाजपा और तृणमूल ने यहाँ जातीय पहचान के नाम पर जनता के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से अलग करने की कोशिश की है। कामतापुरी के नाम पर बंटवारा किया और अनंत महाराज को आगे बढ़ाया। लेकिन इससे राजबंशी समुदाय के गरीब लोगों का क्या भला हुआ? उल्टे प्राकृतिक संसाधनों की बेरोक-टोक लूट का रास्ता साफ हो गया। हम कह रहे हैं कि जीवन और आजीविका की मांगों को लेकर सभी जातियों के लोगों को एकजुट होना होगा। महाराज के समय अस्पृश्यता और भेदभाव के खिलाफ एक समाज सुधारक के रूप में पंचानन बर्मा ने आवाज़ उठाई थी। और आज भाजपा एक ऐसे बाबा को लेकर आई है जो अस्पृश्यता थोपना चाहता है। यही इनकी राजनीति है। संयुक्त आंदोलन को कमजोर करने और विभाजन की राजनीति के लिए वे अपने झोले से एक के बाद एक सांप निकाल रहे हैं; इस साजिश को कभी सफल मत होने दीजिए।"

.

.

साभार:- गणशक्ति

अपलोडर: VKA-N9LYCE

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

"हम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ है हमला": मोहम्मद सलीम

अपलोडर: VKA-N9LYCE • प्रकाशित: 12 सितंबर 2026 • 4 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

356 क्लिक

2

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

354 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

334 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

330 क्लिक

5

'बदलाव का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता - गणेश शंकर विद्यार्थी।' अनीश अंकुर की कलम से

324 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
साहित्य-संस्कृति

प्रश्नोपनिषद - 2: हूबनाथ

प्रश्न करना /

राजद्रोह /

आंदोलन करना /

देशद्रोह /

हक़ मांगना /

राष्ट्रद्रोह /

बना दिया ।

इन सबके बावजूद /

लोग डर नहीं रहे /

छोटे-छोटे बच्चे /

खिलाफत को /

उतारू हैं ।

16 सितंबर 2026

राज्य

गड़वेता-शालबनी के 7 पार्टी दफ्तरों में बीजेपी का उपद्रव, लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई

मंगलवार दोपहर गड़वेता के अमलागोड़ा तिराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हथौड़े से लेनिन की मूर्ति तोड़ दी। उससे पहले शनिवार रात शालबनी में हमला हुआ था। शालबनी बाजार के पास सीपीआई(एम) का पुराना कार्यालय 'तुलसी भवन' है। सोमवार आधी रात को सबल और बड़े सीमेंट के खंभों से गेट तोड़कर बीजेपी कार्यकर्ता अंदर घुसे। उन्होंने टीवी, कंप्यूटर, रसोई गैस, पंखे समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद तोड़फोड़ करके आग लगा दी।

16 सितंबर 2026

साहित्य-संस्कृति

माफीनामा: हूबनाथ

हम तो /

नारी शक्ति के समक्ष /

नतमस्तक हैं ।

हम सभी /

एक स्त्री से ही तो /

जनमे हैं ।

उसी के संरक्षण में /

हमारा स्वर्णिम /

बालपन बीता है ।

12 सितंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

राज्य

राष्ट्र तुम किसके हो ? - शमीक लाहिड़ी

प्रश्न पूछना ही नागरिक का धर्म है- भारत का लोकतंत्र आज एक संधिकाल से गुजर रहा है। यदि सूचनाओं को छिपाकर जनता के जनादेश को बदलने का प्रयास किया जाता है, तो यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा।

श्रेया जायसवाल • 19 अप्रैल 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement