वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 | Saturday, 31 October 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

मध्यप्रदेश ~ बर्बर सत्ता और केन-बेतवा विस्थापितों का चिता आंदोलन ~

केशव कुमार भट्टड़•31 अक्टूबर 20267 मिनट पठन64 बार पढ़ा गया

उजाड़े जा रहे घर, न्याय की उम्मीद में डटे आदिवासी -

केन-बेतवा लिंक परियोजना के कारण पन्ना और छतरपुर के दर्जनों गाँव डूब क्षेत्र व टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आ रहे हैं, जिससे हजारों आदिवासी परिवार उजड़ने की कगार पर हैं। बिना उचित-मुआवजे और पुनर्वास के हो रहे इस जबरन विस्थापन के खिलाफ ग्रामीण 'चिता आंदोलन' चला रहे हैं। सत्ता की भयावह बर्बरता - बेधड़क पुलिसिया मार और झूठे मुकदमों में जेल - के बावजूद केन-बेतवा क्षेत्र के हजारों निहत्थे आदिवासी और ग्रामीण अपने जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम साँस तक संघर्ष करने को संकल्पित हैं।

वे महीनों से 'चिता आंदोलन' चला रहे हैं। परियोजना के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा घरों को तोड़ने, झूठे मुकदमे लादने तथा महिलाओं और युवाओं पर भारी दमन ढाया जा रहा है। इसी क्रम में माकपा नेत्री बृंदा करात के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों और जेल में बंद दलित पार्षद दिव्या अहिरवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इस अमानवीय विस्थापन और प्रशासनिक अत्याचार के खिलाफ 'चिता आंदोलन' की यह हुंकार अब राजधानी तक फैलने को तैयार है।

मध्यप्रदेश ~ बर्बर सत्ता और केन-बेतवा विस्थापितों का चिता आंदोलन ~

उल्लेखनीय है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से 4,141 हेक्टेयर जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है, जिसमें 1,314 हेक्टेयर जमीन पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन की है। प्रशासन के अनुसार इससे 21 गाँवों के 7,350 परिवार प्रभावित होने वाले हैं, जबकि वास्तविक संख्या 10,000 के आसपास है। इसके अलावा पन्ना और छतरपुर जिलों में बन रहे अन्य बाँधों से भी 2,000 से ज्यादा परिवार प्रभावित होंगे। ये सभी लोग 'जय किसान संगठन' के नेतृत्व में 'चिता आंदोलन' चला रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत परिवार आदिवासी हैं।

केन-बेतवा विस्थापितों के बीच पहुँचा वाम प्रतिनिधिमंडल

रानी आदिवासी ने पूर्व सांसद और प्रमुख वामपंथी नेता बृंदा करात से पूछा

“क्या न्याय माँगना अपराध है ?”

मध्यप्रदेश से जसविंदर सिंह



.

“मैम, क्या न्याय माँगना अपराध है?”

यह पहला सवाल है, जो रानी आदिवासी ने पूर्व सांसद और प्रमुख वामपंथी नेता बृंदा करात से पूछा। बृंदा करात 26 और 27 अक्टूबर को केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से प्रभावित आंदोलनकारियों और विस्थापितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने पहुँची थीं।


उल्लेखनीय है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से 4,141 हेक्टेयर जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है, जिसमें 1,314 हेक्टेयर जमीन पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन की है। प्रशासन के अनुसार इससे 21 गाँवों के 7,350 परिवार प्रभावित होने वाले हैं, जबकि वास्तविक संख्या 10,000 के आसपास है। इसके अलावा पन्ना और छतरपुर जिलों में बन रहे अन्य बाँधों से भी 2,000 से ज्यादा परिवार प्रभावित होंगे। ये सभी लोग 'जय किसान संगठन' के नेतृत्व में 'चिता आंदोलन' चला रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत परिवार आदिवासी हैं।


रानी आदिवासी भी इस आंदोलन का हिस्सा हैं। वे चिता पर लेटकर "न्याय दो या मार डालो" की माँग कर रही हैं। बृंदा करात के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल में आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक दुल्लीचंद मीणा, रामनारायण कुररिया और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव जसविंदर सिंह भी शामिल थे।

"प्रतिनिधि मंडल ने इस आंदोलन के प्रति जनता के समर्थन को भी देखा | उनका संकल्प है कि जब तक वे अपना हक हांसिल नहीं कर लेते हैं, तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानी करनी पड़े | प्रशासन शायद उनके इसी संकल्प और जज्बे से डरा हुआ है और इसीलिए दमन का सहारा लेकर उनके हौंसले को पस्त करने की नाकाम कोशिश कर रहा है l " - जसविंदर सिंह , मध्यप्रदेश राज्य सचिव ,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)


सत्ता की भयावह बर्बरता और दमन

रानी आदिवासी बनहारी कलां टपरिया गाँव की रहने वाली हैं। वे बताती हैं कि 27 सितंबर की रात जब वे अपने घर में थीं, तब पुलिस जबरन अंदर घुसी और उन्हें पीटते हुए जातिसूचक व लिंगसूचक गालियाँ देने लगी। पुलिस ने कहा, "तुम्हें चिता में लेटने का बहुत शौक है, अब पुलिस तुम्हें चौकी में ले जाकर लिटाएगी।" चारपाई पर सो रहे बच्चों को जमीन पर पटक दिया गया और पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें बेरहमी से पीटा गया , उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

एक अन्य युवा इंदरपाल आदिवासी ने बताया कि उनकी माँ को पुलिस बेरहमी से पीट रही थी। असहाय इंद्रपाल जब अपनी माँ को बचा नहीं सके , तो वह इस क्रूरता का वीडियो बनाने लगे । पुलिस ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। दो दिन थाने में रखने के बाद छतरपुर जिले के किसी छह महीने पुराने धारा 307 के मुकदमे में उन्हें आरोपी बना दिया गया, जिसके बारे में वे जानते तक नहीं थे, वहाँ जाना तो दूर के बात है।

ऐसे झूठे मुकदमे कई आंदोलनकारियों पर लादे गए हैं। सबसे गंभीर मामला दिव्या अहिरवार का है। 24 वर्षीया दलित युवती दिव्या, छतरपुर जिले की बिजावर नगर पंचायत की सबसे युवा पार्षद हैं और 'जय किसान संगठन' की सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें पुलिस ने पकड़कर पीटा और जमीन पर घसीटा। उनकी पीठ और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। जातिसूचक गालियाँ देने के साथ ही उनका कुर्ता फाड़ दिया गया और उन्हें दो किलोमीटर तक नंगे बदन ले जाया गया। बाद में एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें टी-शर्ट दी। दस्तखत कराने के लिए मारपीट की गई, लेकिन इनकार करने पर उन्हे भी झूठे मुकदमों में फँसाकर जेल भेज दिया गया। बृंदा करात, जसविंदर सिंह और आंदोलन के नेता अमित भटनागर ने 27 अक्टूबर को जेल में दिव्या अहिरवार से मुलाकात की और आंदोलन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

[फोटो साभार 'डाउन टू अर्थ'- 13 अप्रैल 2026। खबर का लिंक]

अधिकारों का हनन और कानून की अनदेखी

असली प्रश्न यह है कि इस भारी दमन के बावजूद निहत्थे और असहाय आदिवासी और ग्रामीण इस लड़ाई को क्यों लड़ रहे हैं? क्योंकि परियोजनाओं और विकास के नाम पर सरकार ने उनका सब कुछ छीन लिया है l बिना मुआवजा दिए उनके घर तोड़ दिए गए l उनके गांवों की बिजली काट कर उन्हें परेशान किया गया | उनकी खड़ी फसल उजाड़ दी गई और मुआवजे के नाम पर उनके ज़ख्मों पर नमक छिड़का गया | घर का मुआवजा 60 हज़ार से लेकर 1.50 लाख रुपये दिया गया | इसमे सिर्फ मकान कच्चा है या पक्का, इसे ही आधार बनाया गया l घर की जमीन की कीमत नहीं दी गयी | खेती की जमीन का मुआवजा 5 लाख रुपए दिया गया | उनकी खड़ी फसलें उजाड़ दी गई और मुआवजा भी नहीं दिया गया |

विस्थापन के दौरान 'भूमि अधिग्रहण कानून 2013' की पूरी तरह अनदेखी की गई है। 'जमीन के बदले जमीन' का प्रावधान सरकारी पैकेज से नदारद है। विस्थापन से पहले कोई 'सामाजिक प्रभाव अध्ययन' (Social Impact Assessment) नहीं किया गया। पीढ़ियों से साथ रहने वाले समुदायों को खदेड़ दिया गया और उनके सामाजिक ताने-बाने को तार-तार कर दिया गया। उनके प्राकृतिक जीविका के साधनों को छीन लिया गया। 'वनाधिकार कानून' के तहत उन्हें वनभूमि के पट्टे भी नहीं दिए गए।

26 अक्टूबर की रात प्रतिनिधिमंडल ने तारा गाँव का दौरा किया, जहाँ सात गाँवों के विस्थापित जमीन खरीदकर टूटी-फूटी झोपड़ियों में रह रहे हैं। वहाँ न सड़क है, न स्कूल, न पानी की निकासी और न ही अस्पताल। उन्होंने जो जमीन खरीदी है, उसकी कोई रजिस्ट्री या लिखित दस्तावेज नहीं है, जिससे उन पर भविष्य में फिर बेदखल होने का खतरा मँडरा रहा है।

[फोटो साभार 'इंडियन एक्स्प्रेस' 23 जुलाई 2026। खबर का लिंक ]

क्या इस प्रोजेक्ट की वाकई जरूरत है?

वर्ष 2007 में पन्ना की तत्कालीन कलेक्टर दीपाली रस्तोगी ने जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर विस्तृत ब्योरा दिया था कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पन्ना जिले के लिए अत्यंत खर्चीला और नुकसानदायक है। उन्होंने 1983 की प्रस्तावित योजनाओं का हवाला देते हुए स्पष्ट किया था कि यदि उन पर सही से अमल किया जाए, तो केन नदी में एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं बचता।

प्रशासनिक मुलाकात, ज्ञापन और भविष्य का संघर्ष

प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर विस्थापन में अनियमितताओं, कानून के उल्लंघन, मुआवजे में भ्रष्टाचार, दमनकारी रवैये और झूठे मुकदमों को वापस लेकर दिव्या अहिरवार की रिहाई की माँग की। कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सभी विस्थापितों का पक्ष सुनने, उच्चस्तरीय कमेटी से जाँच कराने और झूठे मुकदमों की समीक्षा का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर दमन, महिलाओं के साथ बदतमीजी और मारपीट, एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को रात में गाँव में घुमाने की घटना का विरोध करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की माँग की गई।

26 अक्टूबर की शाम बृंदा करात, जसविंदर सिंह और अमित भटनागर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशासनिक दमन और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने इस आंदोलन को भोपाल से लेकर दिल्ली तक ले जाने का आह्वान किया।

[फोटो साभार 'इंडियन एक्स्प्रेस' 19 जुलाई 2026। खबर का लिंक]


जसविंदर सिंह सीपीआई(एम) मध्यप्रदेश के राज्य सचिव और केंद्रीय कमेटी के सदस्य हैं।


साभार यह संबंधित खबरें भी देख सकते हैं :
23 जुलाई 2026 को 'इंडियन एक्स्प्रेस' में प्रकाशित रिपोर्ट का लिंक
19 जुलाई 2026 को 'इंडियन एक्स्प्रेस' में प्रकाशित रिपोर्ट का लिंक
13 अप्रैल 2026 की 'डाउन टू अर्थ में प्रकाशित रिपोर्ट का लिंक

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

मध्यप्रदेश ~ बर्बर सत्ता और केन-बेतवा विस्थापितों का चिता आंदोलन ~

प्रकाशित: 31 अक्टूबर 2026 • 7 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

364 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

363 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

340 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

334 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

331 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

आज का कार्यक्रम

किताबों के लिए पदयात्रा - बुक-स्टॉल और किताबों पर बर्बर हमले के खिलाफ पुस्तक प्रेमियों की पुकार पर

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 • 15:00 | विद्यासागर मूर्ति, कॉलेज स्क्वायर , कोलकाता

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
अतिथि लेखन

जेन-जी आंदोलन और क्रांतिकारी शक्तियों के कार्यभार - अरुण कुमार मिश्रा

"इतिहास के कुछ ऐसे दस दिन भी होते हैं जो बड़े क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।" जून में शुरू हुए 'जेन-जी' आंदोलन ने नव-उदारवादी वित्तीय पूंजी के वैश्विक संकट और अमेरिकी वर्चस्व को उजागर कर दिया है, जिससे यूरोप से लेकर भारत तक जन-असंतोष का ज्वार उठा है। भारत में कॉरपोरेटपरस्त नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक असमानता के खिलाफ छात्र-छात्राओं, विशेषकर युवा लड़कियों ने पितृसत्ता और सामंती मूल्यों को ऐतिहासिक चुनौती दी है। अब क्रांतिकारी ताकतों और वामपंथी संगठनों का यह मुख्य दायित्व है कि वे इस जन-आंदोलन को प्रतिक्रिया तक सीमित न रखकर साम्राज्यवाद-विरोधी और पूंजीवाद-विरोधी वर्ग-संघर्ष में बदलें।

कुछ घंटे पहले

साहित्य-संस्कृति

आद्यंत असांप्रदायिक अब्बासउद्दीन ~ सुखबिलास बर्मा ~

कूचबिहार की माटी से उठकर बंगाल के लोकगीतों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले 'सुरेर पाखी' ('सुरों का पंछी') अब्बासुद्दीन अहमद की प्रेरणादायी जीवन गाथा उस प्रगतिशील और गैर-सांप्रदायिक राजनीति व संस्कृति को रेखांकित करती है जो संस्कृति - धर्म, संप्रदाय और रूढ़िवादिता की सीमाओं से परे - मानवीय एकता को स्थापित करती है। अब्बासुद्दीन और काज़ी नज़रुल इस्लाम का कलात्मक सहयोग और तत्कालीन कूचबिहार रियासत (अभी पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला ) का साझा ग्रामीण परिवेश इस बात का प्रमाण रहा कि लोक-संस्कृति हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव की मजबूत धुरी रही है। आलेख रूढ़िवादी ताकतों द्वारा धर्म की दुहाई देकर कला पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का पुरजोर वैचारिक विरोध करता है। साथ ही, यह हाशिए के किसानों, चरवाहों, गाड़ीवानों, महावतों, नाविकों, मछुआरों, सामूहिक मजदूरी करने वालों और साधारण जनमानस की संस्कृति को मुख्यधारा में लाकर एक समावेशी (इन्क्लूसिव) और समतामूलक (इक्वल) समाज के निर्माण का संदेश देता है।

अब्बासुद्दीन अहमद बंगाल के पारंपरिक लोक संगीत, विशेषकर 'भवैया' और 'भटियाली' शैलियों के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। ये ग्रामीण लोकगीत समाज के उस मेहनतकश वर्ग के आपसी और पारिवारिक सुख-दुख, प्रेम और जीवन-दर्शन के प्रतीक हैं, जिन्हें मुख्यधारा के इतिहास में अक्सर जगह नहीं मिलती। प्रकृति की गोद में पले-बढ़े अब्बास ने अपने गहरे दोस्त बंगाल के विख्यात कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम के साथ मिलकर न केवल 'इस्लामी संगीत' की एक नई धारा को गढ़ा, बल्कि रूढ़िवादिता और संप्रदायवादिता से ऊपर उठकर अपनी कला से पूरे बंगाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर बंगाल के पारंपरिक लोकगीतों और नज़रुल इस्लाम द्वारा लिखे गए कई प्रसिद्ध इस्लामी गीतों को अपनी पहचान के साथ पहली बार अब्बासउद्दीन अहमद ने ही अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था, जो बेहद लोकप्रिय हुए। लोकगीतों को उनका वास्तविक सम्मान दिलाने वाले वे संगीत जगत के एक सच्चे और अमर राजदूत थे। - वाम की आवाज

29 अक्टूबर 2026

अंतर्राष्ट्रीय

ब्राजील: उग्र दक्षिणपंथ की करारी हार। 'लूला' की ऐतिहासिक वापसी

"ब्राज़ील किसी का पिछवाड़ा (backyard) नहीं है—विदेशी हस्तक्षेप और दक्षिणपंथी ताकतों को पछाड़कर वामपंथी 'लूला' की ऐतिहासिक जीत।"

लैटिन अमरीकी देश ब्राज़ील में राष्ट्रपति चुनाव जीतकर लूला ने धुर दक्षिणपंथी ताकतों के उदय को करारी शिकस्त दी है। अमरीकी दबाव और मेटा के एल्गोरिदम जैसे विदेशी हस्तक्षेपों के बावजूद, लूला ने ऐतिहासिक राजनीतिक वापसी की है। पहले दौर में पिछड़ने के बाद, वामपंथी-प्रगतिशील एकजुटता और कार्य सप्ताह घटाने जैसे फैसलों ने उनकी बड़ी जीत तय की। यह नतीजा पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और वाशिंगटन के लिए बड़ा झटका है, हालांकि संसद में दक्षिणपंथियों का दबदबा बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी सहित वैश्विक नेताओं ने इस जीत पर बधाई दी है, जो क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को प्रभावित करेगी। लूला ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र सुरक्षित है और ब्राज़ील किसी भी विदेशी ताकत का पिछलग्गू नहीं बनेगा।

26 अक्टूबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

राज्य

राष्ट्र तुम किसके हो ? - शमीक लाहिड़ी

प्रश्न पूछना ही नागरिक का धर्म है- भारत का लोकतंत्र आज एक संधिकाल से गुजर रहा है। यदि सूचनाओं को छिपाकर जनता के जनादेश को बदलने का प्रयास किया जाता है, तो यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा।

श्रेया जायसवाल • 19 अप्रैल 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement