वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
शनिवार, 28 नवंबर 2026 | Saturday, 28 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराज्य

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राज्य

पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के बनने की पृष्ठभूमि

डॉ. अशोक सिंह•24 नवंबर 20269 मिनट पठन101 बार पढ़ा गया

21 मार्च 1999 को पश्चिम बंग बांग्ला अकादमी के हाल में राज्य की 36 हिंदीभाषी संस्थाओं की ओर से "पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों की समस्याएँ और दायित्व" विषय पर कन्वेंशन आयोजित किया गया। हिंदी भाषियों के बीच पहली बार कन्वेंशन शब्द आया था। सांसद मोहम्मद सलीम ने कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए माध्यमिक परीक्षा में हिंदी में प्रश्नपत्र देने की माँग का समर्थन किया था। इस कन्वेंशन से पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज बनने का प्रस्ताव पारित हुआ था। बर्द्धमान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर विमल और अशोक सिंह संयुक्त संयोजक बनाए गए। 21 मार्च 1999 को पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की स्थापना लोकतांत्रिक तरीके से 36 संस्थाओं द्वारा आयोजित कन्वेंशन से हुयी थी।

पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के बनने की पृष्ठभूमि

पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के बनने की पृष्ठभूमि

~ अशोक सिंह ~

पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की स्थापना की कोई निश्चित योजना नहीं बनी थी। "आरंभ" संस्था ने उषा गांगुली अभिनीत और निर्देशित नाटकों का रेट्रोस्पेक्टिव आयोजित करने की तैयारी की थी। तब तक भारत में रंगमंच के क्षेत्र में किसी रंगकर्मी के नाटकों का रेट्रोस्पेक्टिव आयोजित नहीं हुआ था। सिनेमा के क्षेत्र में स्मिता पाटिल की फिल्मों का रेट्रोस्पेक्टिव पेरिस में आयोजित हुआ था।

"आरंभ" का गठन 23 जुलाई 1988 को जयपुरिया कालेज के विद्यार्थियों की पहल पर किया गया था। 31जुलाई को "आरंभ" ने महाजाति सदन के सेमिनार हॉल में "हम प्रेमचंद को क्यों याद करते हैं?" विषय पर विद्यार्थियों का सेमिनार आयोजित किया था। उसके पहले इसी विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी ही वक्ता थे। कलकत्ता के इतिहास में यह पहला साहित्यिक सेमिनार था जिसके सभी वक्ता स्कूल के विद्यार्थी थे। प्रथम पुरस्कार प्राप्त टांटिया हाई स्कूल के विद्यार्थी मनीष डिडवानिया ने अपने भाषण से श्रोताओं को सम्मोहित कर दिया था।"आरंभ "ने पाँच महीने के अंदर महानगर में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली थी। कलकत्ता विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय, रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय के साथ कलकत्ता के एक दर्जन कालेज के विद्यार्थियों की संस्था "आरंभ" ने साहित्यिक कार्यक्रमों को आयोजित करने के बाद महाजाति सदन के सेमिनार हॉल की एक बैठक से "प्रथम कलकत्ता हिंदी नाट्य महोत्सव" कला मंदिर में आयोजित करने का निर्णय लिया था। कलकत्ता में इसके पहले ऐसा आयोजन नहीं हुआ था। "आरंभ" ने प्रसिद्ध नाट्य संस्था" रंगकर्मी" के साथ मिलकर यह आयोजन करने का निर्णय लिया था। "आरंभ" की उम्र उस समय पांच महीने ही हुयी थी और उषा गांगुली के नेतृत्व में "रंगकर्मी "का आयोजन में शामिल होना महत्वपूर्ण घटना थी।सफदर हाशमी की हत्या के बाद इस नाट्य महोत्सव को सफदर हाशमी की याद में समर्पित कर दिया गया था।उस समय कलकत्ता में साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को हिन्दी के अखबारों में जगह नहीं मिलती थी। सफदर हाशमी स्मारक नाट्य महोत्सव के बाद जनवादी लेखक संघ कलकत्ता जिला के साथ एक सेमिनार के आयोजन की खबर बांग्ला के दैनिक "गणशक्ति" ने महत्व देते हुए प्रकाशित किया था।

"सफदर हाशमी स्मारक नाट्य महोत्सव" का उद्घाटन किससे कराया जाए इस बारे में उषा गांगुली से विस्तार से बात हुयी थी। अंत तक कोई नाम निश्चित नहीं हुआ था। जहाँ तक याद है यह नाट्य महोत्सव 11से16फरवरी 1989 को "कला मंदिर" (बेसमेंट) में आयोजित हुआ था। इसमें "रंगकर्मी "के 5 नाटक गुड़ियाघर, परिचय, माँ, महाभोज और लोककथा शामिल थे। इन पाँचों नाटकों में उषा गांगुली ने अभिनय किया था। "महाभोज" और" लोककथा" का उन्होंने निर्देशन किया था। महेश जायसवाल के निर्देशन में सफदर हाशमी का नाटक" अपहरण भाइचारे का" "आरंभ" का नाटक शामिल था। इसका नामकरण "अपहरण कौमी एकता का"कर दिया गया था ,जिसमें कौमी एकता के प्रतीक पात्र का अभिनय उमा झुनझुनवाला ने किया था (एकमात्र महिला पात्र)।

उद्घाटन समारोह के पहले कला मंदिर के बाहर मैं उषा गांगुली के साथ बात कर रहा था। उषा जी ने कहा कि मृणालदा उद्घाटन करने आ रहे हैं। कुछ देर में ही मृणाल सेन हाजिर हो गये। मुख्य रूप से कलकत्ता के निकट उपनगरों और पूरे बंगाल में हिंदी रंगमंच के बारे में वे विस्तार से जानकारी ले रहे थे। हिंदी भाषियों के बीच हिंदी नाटकों की चर्चा इसके पहले मैंने नहीं सुनी थी। याद है कि जनवादी लेखक संघ की राज्य कमेटी में उषा गांगुली ने इस विषय पर कुछ कहने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्देशक मृणाल सेन ने "सफदर हाशमी स्मारक प्रथम कलकत्ता हिंदी नाट्य महोत्सव "का उद्घाटन किया था।"गणशक्ति" की ओर से सौमेन पाल और "जनसंसार" साप्ताहिक की ओर से प्रेम कपूर रोज नाटक देखने आते थे। "गणशक्ति" ने पूरे एक पेज की समीक्षा प्रकाशित की थी। समीक्षक थे सौमेन पाल। "गणशक्ति" में जब इस कार्यक्रम के आयोजन की प्रेस विज्ञप्ति देने गया था,तब अनिरुद्ध चक्रवर्ती से पहली बार मुलाकात हुयी थी। यह वह समय था जब SFI में कोई हिंदी भाषी अपनी पहचान नहीं बना सका था। "गणशक्ति" में अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने इस कार्यक्रम को जितना महत्व दिया ठीक इसका उल्टा पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार के संस्कृति मंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया थी। "आरंभ" ने "सफदर हाशमी स्मारक प्रथम कलकत्ता हिंदी नाट्य महोत्सव" के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से आर्थिक सहयोग के लिए पत्र दिया था। लेकिन सरकार ने कोई सहयोग नहीं दिया था। बाद में अरूण माहेश्वरी ने कहा था कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने उनसे इस बारे में सलाह ली थी, अरूण माहेश्वरी ने मना कर दिया था। अगर पश्चिम बंगाल की सरकार ने उस समय दस हजार रूपए भी दिया होता तो कलकत्ता का सांस्कृतिक परिदृश्य बदल सकता था। पूरे कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों की सम्मिलित शक्ति से हुआ था। "जनसंसार" में प्रेम कपूर ने समीक्षा की थी। सफदर हाशमी स्मारक नाट्य महोत्सव के लिए सफदर हाशमी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शबनम हाशमी और पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार के सूचना और संस्कृति विभाग के मंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शुभकामना संदेश भेजा था।


"आरंभ "के इस आयोजन से "रंगकर्मी "और उषा गांगुली के नाटकों से नयी पीढ़ी का परिचय हुआ। "आरंभ" के सदस्यों के नेतृत्व में ही कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग ने पहली बार कलकत्ता विश्वविद्यालय केन्द्रीय छात्र संसद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता "कैंपस" में पहला स्थान हासिल किया था। इस सफलता की खबर फिर "गणशक्ति" ने महत्व देते हुए प्रकाशित किया था। SFI के कलकत्ता विश्वविद्यालय का नेतृत्व आश्चर्यचकित था कि इस खबर को "गणशक्ति" ने इतना महत्वपूर्ण स्थान क्यों दिया? जब पहली बार" आरंभ" की पहली संयुक्त सचिव रेखा सिंह कलकत्ता विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली हिंदी भाषी महासचिव निर्वाचित हुयी ,तब फ्रेशर्स वेलकम के बारे में रेखा सिंह ने उषा गांगुली के नाटक के मंचन के लिए उषा गांगुली के घर चलने के लिए कहा था। उषा गांगुली इस आमंत्रण पर बहुत खुश हुयी थी। वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की पूर्व छात्रा थी। पहली बार फ्रेशर्स वेलकम में हिंदी नाटक का मंचन किया गया था।उस समय हिंदी ही नहीं पूरे बंगाल के रंगमंच के लिए उषा गांगुली सबसे बड़ा नाम था।"आरंभ" की स्थापना के दस वर्ष पर पूरे एक साल तक संस्कृति वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया था। उषा गांगुली के नाटकों का रेट्रोस्पेक्टिव का आयोजन सबसे महत्वपूर्ण था। तब किसी सरकारी हाल की बुकिंग के लिए तीन महीने पहले आवेदन करना पड़ता था। एक महीने के 30 दिनों के लिए सौ से ज्यादा संस्थाएँ आवेदन करती थी।रवीन्द्र सदन, शिशिर मंच शहर के केंद्र में थे। रवीन्द्र सदन सबसे बड़ा हाल था। "आरंभ" के प्रधान संरक्षक सांसद मोहम्मद सलीम उस समय पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम के अध्यक्ष थे और भवानी भवन के आफिस में बैठते थे। मैंने उनसे सात दिनों के लिए रवीन्द्र सदन दिलवाने के लिए कहा। उनका प्रश्न था कि मिल जाएगा लेकिन तुम यह क्यों करना चाहते हो? मैंने कहा था कि भारत में अभी तक किसी कलाकार के नाटकों का रेट्रोस्पेक्टिव आयोजित नहीं हुआ है। अभी उषा गांगुली के नाटकों का रेट्रोस्पेक्टिव हो सकता है। निश्चित रूप से यह बंगाल के लिए ऐतिहासिक घटना हो सकती थी। इस घटना पर याद पड़ता है कि मैंने सबसे पहले जनवादी लेखक संघ पश्चिम बंगाल के सचिव मोहम्मद इसराइल से सात दिनों के लिए रवीन्द्र सदन की बुकिंग के बारे में कहा था। उनका उत्तर था _"तुम पागल हो गये हो,एक दिन के लिए रवीन्द्र सदन मिलना मुश्किल होता है।"

मोहम्मद सलीम ने रवीन्द्र सदन के प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल मतीन से मिलने को कहा। उनसे मुलाकात कर योजना के बारे में बताया। जहाँ तक याद है कि सूचना और संस्कृति विभाग के मंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को 'आरंभ' संस्था के प्रधान संरक्षक सांसद मोहम्मद सलीम ने पत्र लिखा था। और पाँच दिन के लिए रवीन्द्र सदन "आरंभ" को मिला। उषा गांगुली को भी विश्वास करने में थोड़ा समय लगा था। उस समय तक किसी भी गैर सरकारी संस्था को लगातार पांँच दिनों तक 'रवीन्द्र सदन' नहीं मिला था। 16से 20 मार्च तक रवीन्द्र सदन मिलने के बाद 21 मार्च 1999 को पश्चिम बंग बांग्ला अकादमी के हाल को पूरे दिन सुबह 10 से 5 बजे तक नाटक के सेमिनार के लिए बुक कर लिया गया। एक आयोजन समिति का गठन किया गया। कलकत्ता के करीब उत्तर हावड़ा के हिंदी भाषी विधायक लगनदेव सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। बाद में लगनदेव सिंह ने अपनी असमर्थता बता दी। आर्थिक असुविधा की बात सुनकर उषा गांगुली ने प्रस्ताव दिया कि रवीन्द्र सदन को "आरंभ" "रंगकर्मी" को दे दे। 'रवीन्द्र सदन' को 'रंगकर्मी' को देने के लिए "आरंभ" ने पत्र लिखकर दिया। "रंगकर्मी" ने बहुत शानदार तरीके से अपने पाँच नाटकों का प्रदर्शन आयोजित किया।

21 मार्च 1999 को पश्चिम बंग बांग्ला अकादमी के हाल में राज्य की 36 हिंदीभाषी संस्थाओं की ओर से "पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों की समस्याएँ और दायित्व" विषय पर कन्वेंशन आयोजित किया गया। हिंदी भाषियों के बीच पहली बार कन्वेंशन शब्द आया था। सांसद मोहम्मद सलीम ने कन्वेंशन का उद्घाटन किया था। कलकत्ता के पहले हिंदी भाषी पुलिस कमिश्नर दिनेश बाजपेयी के शुभकामना संदेश का पाठ सोमा बनर्जी (अभी एक विश्वविद्यालय की उपकुलपति) ने किया था। कलकत्ता दूरदर्शन के लिए मृत्युंजय श्रीवास्तव ने एक डाक्यूमेंट्री बनायी थी, जो दूरदर्शन पर दिखायी गयी थी। कन्वेंशन में कुल्टी से हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार संजीव भी शामिल हुए थे। मोहम्मद सलीम ने कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए माध्यमिक परीक्षा में हिंदी में प्रश्नपत्र देने की माँग का समर्थन किया था। इस कन्वेंशन से पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज बनने का प्रस्ताव पारित हुआ था। बर्द्धमान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर विमल और अशोक सिंह संयुक्त संयोजक बनाए गए। 21 मार्च 1999 को पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की स्थापना लोकतांत्रिक तरीके से 36 संस्थाओं द्वारा आयोजित कन्वेंशन से हुयी थी।

**


अशोक सिंह

( लेखक पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के संस्थापक हैं। पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के 2023 में रानीगंज में आयोजित दूसरे राज्य सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित फेसबुक पोस्ट)


फोटो साभार अशोक सिंह
यह लेखक का संस्मरण आलेख है, अतः असंपादित रूप में प्रस्तुत किया गया है। आलेख से संबंधित सभी दायित्व लेखकाधीन हैं।

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के बनने की पृष्ठभूमि

प्रकाशित: 24 नवंबर 2026 • 9 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

407 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

381 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

372 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

352 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

340 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
अतिथि लेखन

1857 का महान जनविद्रोह और इसकी महान विरासत(विद्रोह, बलिदान और विरासत: 1857 की महान जनक्रांति) - डॉ विक्रम सिंह

1857 के विद्रोह में एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प पहलू है, हिंदू–मुस्लिम एकता। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही वर्गों पर ब्रिटिश शासन की नीतियां आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से प्रतिकूल थीं। दोनों समुदायों को कर, जमीन संबंधी दमन और धार्मिक हस्तक्षेप का सामना करना पड़ा। इस साझा अनुभव ने एकता की आधारशिला रखी। यह भी महत्वपूर्ण था कि बंगाल की आर्मी में विभिन्न जातियों से सम्बंधित हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मो के सैनिक थे। यह हिन्दू मुस्लिम एकता का आधार बना जो इससे पहले नहीं देखा गया था। जैसे हिन्दू और मुस्लिम सिपाही एक साथ मिल कर लड़े उसी तरह हिन्दू और मुस्लिम तालुकदार और राजा भी एकजुट हुए। सामान्य नागरिक, हिन्दू और मुस्लिम दोनों ने मिल कर बहादुरी के साथ अंग्रेजो के खिलाफ लड़े और अंग्रेजों के दमन का सामना लिया।

02 जुलाई 2026

अतिथि लेखन

अफ्रीका की वापसी, पुर्तगाल की अधूरी शुरुआत- शमीक लाहिड़ी

" फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है; यह यादों, प्रतिशोध, उम्मीदों और एक नया इतिहास लिखने का एक कभी न खत्म होने वाला नाटक है।"

शमीक लाहिड़ी

सीपीआई (एम) के पूर्व सांसद और केंद्रीय कमेटी के सदस्य

18 जून 2026

विश्लेषण

दुनिया में हर 17 बच्चों में से एक बाल श्रमिक

दुनिया भर में बाल श्रमिकों का सबसे बड़ा हिस्सा कृषि क्षेत्र (खेती-बाड़ी) में कार्यरत है। कुल बाल श्रमिकों में से लगभग 60 प्रतिशत बच्चे कृषि कार्यों से जुड़े हैं। इसके अलावा, सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) में लगभग 27 प्रतिशत और खनन (माइनिंग), निर्माण (कंस्ट्रक्शन) समेत अन्य उद्योगों में लगभग 13 प्रतिशत बच्चे काम करते हैं।

13 जून 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राज्य

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?

केशव कुमार भट्टड़ • 19 नवंबर 2026

राज्य

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक आकाश आज दो ध्रुवों — टीएमसी और भाजपा — के बीच आपसी वोट लाभ के लिए कुटिल योजना से फँसा दिया गया है। SIR , दबंगता, झूठ और पैसे के दम पर लोकतंत्र के अपहरण की पूरी तैयारी है। एक तरफ है राज्य सत्ता की मशीनरी, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की संस्कृति। दूसरी तरफ है केंद्र का SIR अटैक, सांप्रदायिक विभाजन, संस्थाओं पर नियंत्रण और विकास के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति। दोनों ही दल पूंजीवादी-नवउदारवादी मॉडल पर टिके हुए हैं, जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देते हैं, पर्यावरण की उपेक्षा करते हैं और केवल मुनाफे को प्राथमिकता देते हैं। इन नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाओं सहित आम नागरिकों की आवाज दब रही है, उनकी चिंताएं उपेक्षित हो रही हैं और उनके हितों को नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन लेफ्ट फ्रंट न तो केवल टीएमसी का विकल्प है और न ही केवल भाजपा का। यह उससे कहीं ज्यादा हैं। लेफ्ट फ्रंट एक स्वतंत्र वैचारिक शक्ति है जो न सत्ता की लूट को बढ़ावा देती है और न ही धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। टीएमसी और भाजपा के भ्रष्टाचार तथा सांप्रदायिक कोलाहल से पूरी तरह अलग, लेफ्ट फ्रंट तीसरा रास्ता प्रस्तुत कर रहा है — लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित एक प्रगतिशील भविष्य का रास्ता, जिसका नाम है “लेफ्ट फॉर फ्यूचर”।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 अप्रैल 2026

राज्य

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार के इस दिशा-निर्देश को लेकर गुस्सा जताने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और सिंडिकेट को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ काम शुरू करने का वादा करने वाली सरकार अचानक कर्मचारियों के पीछे क्यों हाथ धोकर पड़ गई है?

श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement