वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
शनिवार, 28 नवंबर 2026 | Saturday, 28 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंअतिथि लेखन

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

अतिथि लेखन

क्या छठ पूजा बंगाल में पहली बार हो रही है? - संजुक्ता चौधरी

केशव कुमार भट्टड़•14 नवंबर 20267 मिनट पठन64 बार पढ़ा गया

बंगाल में छठ पूजा कोई नई परंपरा नहीं, बल्कि दशकों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है। हावड़ा, लिलुआ, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में बिहार-यूपी के लोग लंबे समय से छठ मनाते आए हैं। छठ पूजा के जुलूस और भोजपुरी गीतों पर आपत्ति क्षेत्रीय संकीर्णता और सांस्कृतिक भेदभाव को दर्शाती है। बंगाल में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। दूसरी भाषा और संस्कृति के लोगों को नीचा दिखाकर अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा नहीं की जा सकती। वामपंथियों सहित सभी लोगों को विविधता, समानता और सांस्कृतिक सह-अस्तित्व के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। दूसरों की संस्कृति को जगह देने से अपनी संस्कृति कमजोर नहीं, बल्कि समृद्ध होती है।

क्या छठ पूजा बंगाल में पहली बार हो रही है? - संजुक्ता चौधरी
  • बंगाल की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान हमेशा से विविधता, सहिष्णुता और साझा विरासत पर आधारित रही है। छठ पूजा को लेकर उठे विवाद ने समाज में गहराती क्षेत्रीय संकीर्णता और प्रवासी समुदायों के प्रति भेदभाव को उजागर किया है। बिहार और उत्तर प्रदेश से आए लोगों का बंगाल की अर्थव्यवस्था और समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पर्व, भाषा और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करना सामाजिक सौहार्द की बुनियादी शर्त है। विशेष रूप से वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोगों को क्षेत्रीय श्रेष्ठताबोध और सांस्कृतिक भेदभाव के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। संस्कृति किसी एक समुदाय की बपौती नहीं, बल्कि साझा जीवन अनुभवों से विकसित होने वाली विरासत है। - वाम की आवाज



क्या बंगाल में पहली बार हो रही है छठ पूजा?

बिहारी और यूपी के लोगों के प्रति यह नफरत क्यों?

- संजुक्ता चौधरी

सच कहूँ तो छठ पूजा को लेकर इस हो-हल्ले ने मुझे बहुत हैरान कर दिया है। क्या यह पूजा बंगाल में पहली बार हो रही है? क्या इससे पहले नहीं होती थी?


बंगाल में छठ पूजा को लेकर उठे विवाद और हो-हल्ले के बीच यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या छठ पूजा राज्य में पहली बार हो रही है? क्या बंगाल में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग दशकों से यह पर्व नहीं मनाते आ रहे हैं? आखिर उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति पर इतनी आपत्ति क्यों?

मैं एक पुराने जमाने की इंसान हूँ। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल जब मुझे ट्रोल करते हैं, तो अक्सर 'दादी' कहकर बुलाते हैं। वही मैं, अपने बचपन से ही इस बंगाल में छठ पूजा देखती आ रही हूँ

मेरा बचपन उत्तर हावड़ा के लिलुआ में बीता। वही हावड़ा जिसे एक समय 'शेफील्ड ऑफ़ इंडिया' (Sheffield of India) कहा जाता था। इस नामकरण की वजह एक समय इस क्षेत्र में भारी संख्या में मौजूद छोटे, मध्यम और बड़े कारखाने थे। जीटी रोड के दोनों किनारों पर कतार से ये कारखाने हुआ करते थे। और इन कारखानों में मुख्य रूप से बिहार और यूपी से आए लोग काम करते थे। कोई बंगाली मजदूर शायद ही कभी देखने को मिलता था। ये सभी मजदूर ज्यादातर अपने परिवारों के साथ ही रहते थे।

आज सिलीगुड़ी में छठ पूजा के आयोजन को लेकर यह जो सुनने को मिल रहा है कि सिलीगुड़ी में कार्निवल हो रहा है और चारों तरफ 'गया-गया' का शोर मचा हुआ है। सबसे पहली बात तो यह है कि कार्निवल किसे कहते हैं, ये लोग यही नहीं जानते। बहरहाल, मैंने जितना देखा, सिलीगुड़ी में लोग जुलूस की शक्ल में पूजा करने जा रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बंगाल में वे लोग इसी तरह पूजा करने जाते रहे हैं।

मुझे आज भी अच्छी तरह याद है कि हमारे स्कूल की छुट्टी दोपहर 3:10 बजे होती थी। घर पहुंचते-पहुंचते चार से साढ़े चार बज जाते थे। उस समय सलकिया चौराहे का ट्रैफिक जाम मशहूर हुआ करता था। छठ पूजा के दिन तो घर पहुंचने में शाम के साढ़े पांच-छह भी बज जाते थे।

उस दिन बिहार और उत्तर प्रदेश की महिलाएं चमकीले जरी और सलमा वाले कपड़े पहनकर, मांग में ढेर सारा केसरिया सिंदूर लगाए, बैंड-बाजे के साथ गंगा घाट की ओर जाती थीं। पुरुष भी उनके साथ होते थे। पूरा समूह गाते-बजाते किसी जुलूस की तरह आगे बढ़ता था। जीटी रोड का ट्रैफिक थम जाता था। लोग सड़क के बीचोंबीच बैंड की धुन पर अमिताभ बच्चन और बाद के वर्षों में शाहरुख खान तथा सलमान खान के गानों पर नाचते थे। हम स्कूल बस की खिड़कियों से यह सब कौतूहल के साथ देखते थे। उनके साथ कंधों पर कतार से केले के घौद भी रखे होते थे।

कॉलेज के दिनों में जब आम बसों से आना-जाना शुरू हुआ, तब भी यही दृश्य देखने को मिलता था। लोग बसों में इंतजार करते थे और जिन्हें जल्दी होती थी, वे उतरकर पैदल चले जाते थे। उस समय मैंने इस पर किसी तरह की असहिष्णुता नहीं देखी।

बाद में जब मैं साल्ट लेक रहने आई, तब ग्रे स्ट्रीट और स्ट्रैंड रोड के इलाकों में भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले।

यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि मेरे ये सारे अनुभव वाममोर्चा के शासनकाल के हैं। तब इस तरह की प्रांतीय संकीर्णता देखने को नहीं मिलती थी। भोजपुरी गाने सुनने से हमारी संस्कृति आहत नहीं होती थी। कुछ लोगों की धारणा है कि भोजपुरी गानों का मतलब अश्लीलता ही होता है। ऐसे लोगों को क्या कहूं, समझ नहीं आता। आखिर साल में एक दिन तो उन लोगों का भी है, जब वे अपनी संस्कृति और परंपरा के साथ उत्सव मना सकें।

सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए, इस बात को लेकर भी उसे निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे का तर्क मेरी समझ से बाहर है। क्या क्रिसमस के दौरान कैरोल बजने पर भी आप इसी तरह आपत्ति जताते हैं? क्रिसमस के समय दुकानों में कैरोल बजते हैं, तब तो कोई विरोध सुनाई नहीं देता। कोविड महामारी के दौरान वर्ष 2020 में पार्क स्ट्रीट पर रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी थी। तब किसी ने यह सवाल नहीं उठाया कि इससे बंगाल की संस्कृति को खतरा हो रहा है।

आखिर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति यह घृणा क्यों? क्या इसलिए कि वे शहरी संभ्रांत वर्ग की तरह दिखाई नहीं देते? उन्हें 'गुटखाखोर' कहकर बदनाम क्यों किया जाता है? क्या बंगालियों में पान खाने का रिवाज नहीं रहा है? मैंने तो कभी किसी बिहारी को बंगालियों के लिए 'पानखोर' जैसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते नहीं सुना।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में पांच दिनों तक दुर्गा पूजा मनाई जाती है। वहां दूसरे राज्यों के लोग बंगाली संस्कृति के इस उत्सव में शामिल होते हैं। तब बंगालियों को गर्व महसूस होता है। फिर बंगाल में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के अपने पर्व मनाने पर ईर्ष्या और बैर-भाव क्यों?



बंगाल में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का एक बड़ा हिस्सा प्रवासी मजदूरों का है। वे अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए यहां आए हैं। इस राज्य के निर्माण और विकास में उनका भी श्रम और योगदान है। उन्हें यहां सम्मान और बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।

बीजेपी हिंदू-मुसलमान करती है और हम तथाकथित शिक्षित बंगाली, बिहार-यूपी के लोगों को खुद से निम्न स्तर का मान लेते हैं। दरअसल, हम सभी के भीतर कमोबेश फासीवाद छिपा हुआ है। भेद-भाव की चाहत छिपी हुई है। खुद को श्रेष्ठ समझने की प्रवृत्ति छिपी हुई है।

भोजपुरी गाने सुनने से बंगाल की संस्कृति खतरे में नहीं पड़ जाएगी। अगर हमें अपनी भाषा और संस्कृति की चिंता है, तो हमें बांग्ला नाटक, सिनेमा और साहित्य के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए काम करना चाहिए। बांग्ला किताबें पढ़नी चाहिए, अपनी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करना चाहिए। किसी दूसरी भाषा के इंसान पर हमला करके अपनी भाषा को बचाया नहीं जा सकता।


मुझे सबसे ज्यादा हैरानी तथाकथित वामपंथी लोगों को इस पर शोर मचाते देख हुयी। वामपंथी लोग प्रांतीय संकीर्णता के शिकार क्यों होंगे? सबको साथ लेकर, सबकी संस्कृति के साथ जिएँ, आनंद से जिएँ। वरना इसके बाद आप मुसलमानों के पर्वों पर मुँह खोलने के काबिल नहीं रहेंगे।

बंगाल की संस्कृति इतनी कमजोर नहीं है कि किसी दूसरी भाषा या समुदाय के उत्सव मनाने से खतरे में पड़ जाए। संस्कृति का विकास दूसरों को जगह देने से होता है, उन्हें बाहर करने से नहीं।


संजुक्ता चौधरी

स्वतंत्र लेखिका एवं कंटेंट राइटर हैं। वे सीपीआई(एम) डिजिटल की सदस्य हैं।

सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर लेखन एवं विचार अभिव्यक्ति में उनकी रुचि है।

चित्र साभार दिबाकर राय

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

क्या छठ पूजा बंगाल में पहली बार हो रही है? - संजुक्ता चौधरी

प्रकाशित: 14 नवंबर 2026 • 7 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

407 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

381 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

372 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

352 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

340 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
विश्लेषण

16 अगस्त 1946: द ग्रेट कलकत्ता किलिंग - सच और सांप्रदायिक राजनीति

16 अगस्त 1946 को कलकत्ता दंगों, मौत और तबाही का गवाह बना। लेकिन इसी अंधकार में मजदूरों की वर्गीय एकता और आम लोगों की इंसानियत की ऐसी मिसालें भी सामने आईं, जिन्होंने सांप्रदायिक नफरत को चुनौती दी। ट्राम मजदूरों के साहस से लेकर संकट में फँसे परिवारों को बचाने तक की ये घटनाएँ बताती हैं कि जनता की एकजुटता सांप्रदायिक राजनीति के विरुद्ध सबसे मजबूत प्रतिरोध बन सकती है।

25 नवंबर 2026

राज्य

राजस्थान: पंचायत चुनाव: गावों ने दिया बीजेपी को करारा झटका

राजस्थान के पंचायत चुनावों में सीपीआई(एम) ने पंचायत समिति की 50 और जिला परिषद की सात सीटों सहित कुल 57 सीटों पर जीत दर्ज की है । कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए ग्रामीण इलाकों में अपनी बढ़त दर्ज की है। 20 नवंबर की रात तक उपलब्ध नतीजों में कांग्रेस को पंचायत समिति की 3,758 और जिला परिषद की 794 सीटें मिलीं। बीजेपी को क्रमशः 2,213 और 357 सीटें हासिल हुईं। इन नतीजों में किसान आंदोलनों, क्षेत्रीय दलों और ग्रामीण जनता के स्थानीय सवालों की राजनीतिक अहमियत भी सामने आई है। चार जिलों - कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर - की मतगणना 17 दिसंबर को प्रस्तावित है ।

22 नवंबर 2026

राज्य

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?

19 नवंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
अतिथि लेखन

'बदलाव का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता - गणेश शंकर विद्यार्थी।' अनीश अंकुर की कलम से

हिंदी क्षेत्र के वामपंथी आंदोलन के शलाका पुरुष गणेश शंकर विद्यार्थी के संस्मरणों पर केंद्रित पुस्तक ‘मार्क्सवाद : मेरा संघर्ष पथ’ का हाल ही में प्रकाशन हुआ है। 1 सितंबर को पटना के जमाल रोड स्थित सीपीआई(एम) कार्यालय में पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक धवले के हाथों लोकार्पण किया जा रहा है। यह पुस्तक गणेश शंकर विद्यार्थी ('गणेश दा') के लगभग आठ दशकों लंबे राजनीतिक और वैचारिक जीवन का दस्तावेज है। एक समृद्ध जमींदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने सामंती व्यवस्था के खिलाफ वर्गीय चेतना को अपनाया और बिहार में कम्युनिस्ट आंदोलन व स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव के रूप में उन्होंने कठिन दौर में पार्टी का नेतृत्व किया और भूमि आंदोलनों से गरीबों को जोड़ा। अपने अंतिम समय तक वे मार्क्सवादी अध्ययन, आंदोलन और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे।

केशव कुमार भट्टड़ • 31 अगस्त 2026

अतिथि लेखन

भोजन और भजन के नाम पर बंगाल की चेतना पर हमला। ~मालिनी भट्टाचार्य~

भोजन की थाली से भजन की हाथताली तक—साझा संस्कृति बचाना ही बंगाल की असली पहचान है !
मालिनी भट्टाचार्य का यह आलेख बंगाली संस्कृति के मुख्य घटकों—खान-पान (भोजन) और पूजा-अर्चना (भजन)—पर हो रहे राजनीतिक व बाजारी हमलों को रेखांकित करता है। इलिश, बकरे और गोमांस पर पाबंदी से लेकर मिड-डे मील में इस्कॉन के प्रवेश तक, यह केवल खान-पान का मुद्दा नहीं बल्कि बंगालियों की बौद्धिक अस्मिता पर प्रहार है। आज कॉर्पोरेट पूंजी और सांप्रदायिक ताकतें मिलकर राज्य की साझा लोक-संस्कृति को बाजारीकरण व अंधविश्वास के ढोंग में धकेल रही हैं। इस खतरनाक सामाजिक-राजनीतिक नागपाश से बंगाली चेतना को मुक्त कराना आज बेहद ज़रूरी है।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 सितंबर 2026

अतिथि लेखन

जेन-जी आंदोलन और क्रांतिकारी शक्तियों के कार्यभार - अरुण कुमार मिश्रा

"इतिहास के कुछ ऐसे दस दिन भी होते हैं जो बड़े क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।" जून में शुरू हुए 'जेन-जी' आंदोलन ने नव-उदारवादी वित्तीय पूंजी के वैश्विक संकट और अमेरिकी वर्चस्व को उजागर कर दिया है, जिससे यूरोप से लेकर भारत तक जन-असंतोष का ज्वार उठा है। भारत में कॉरपोरेटपरस्त नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक असमानता के खिलाफ छात्र-छात्राओं, विशेषकर युवा लड़कियों ने पितृसत्ता और सामंती मूल्यों को ऐतिहासिक चुनौती दी है। अब क्रांतिकारी ताकतों और वामपंथी संगठनों का यह मुख्य दायित्व है कि वे इस जन-आंदोलन को प्रतिक्रिया तक सीमित न रखकर साम्राज्यवाद-विरोधी और पूंजीवाद-विरोधी वर्ग-संघर्ष में बदलें।

केशव कुमार भट्टड़ • 31 अक्टूबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement