वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
रविवार, 29 नवंबर 2026 | Sunday, 29 November 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंअतिथि लेखन

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

अतिथि लेखन

छठ महापर्व : प्रकृति, श्रम, स्त्री और सांप्रदायिक सद्भाव का उत्सव - अरुण कुमार मिश्रा

केशव कुमार भट्टड़•17 नवंबर 20267 मिनट पठन70 बार पढ़ा गया

छठ महापर्व में महिलाओं की केंद्रीय भूमिका, प्रवासी श्रमिकों की घर लौटने की आकांक्षा और मुस्लिम समुदाय की भागीदारी साझी संस्कृति को मजबूत करती है। सूर्योपासना से आगे बढ़कर यह प्रकृति, श्रम और जीवन के प्रति कृतज्ञता का लोकपर्व है। यह पुरोहितवाद और कर्मकांड से अलग लोकआस्था तथा सामूहिकता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है। लेकिन सरकारी बदइंतजामी, असुरक्षित यात्रा और घाटों पर होने वाली मौतें इस उत्सव की खूबसूरत तस्वीर पर सवाल खड़े करती हैं। छठ का संदेश है कि प्रकृति की रक्षा, सामाजिक बराबरी और सांप्रदायिक सद्भाव केवल पर्व के चार दिनों तक सीमित नहीं रहने चाहिए।

छठ महापर्व : प्रकृति, श्रम, स्त्री और सांप्रदायिक सद्भाव का उत्सव - अरुण कुमार मिश्रा

आलेख की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह छठ को महज धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि श्रमशील समाज की लोकसंस्कृति, स्त्री की सक्रियता और साझा विरासत के व्यापक संदर्भ में देखता है। इसमें पर्व की सांस्कृतिक सुंदरता के साथ सरकारी विफलताओं और राजनीतिक इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए गए हैं।


छठ महापर्व : प्रकृति, श्रम, स्त्री और सांप्रदायिक सद्भाव का उत्सव

- अरुण कुमार मिश्रा

छठ केवल सूर्य की उपासना का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति मनुष्य की कृतज्ञता, श्रम की प्रतिष्ठा और सामाजिक सौहार्द की एक जीवंत सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है।

चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व 16 नवंबर (2026) को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। मुख्यतः बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला यह पर्व मनुष्य के प्रकृति से गहरे जुड़ाव और समूचे जीव-जगत को ऊर्जा तथा जीवन प्रदान करने वाले सूर्य के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है। दरअसल, सूर्य की उपासना के बहाने यह जीवन की उपासना है। इसके भीतर कृषि, अन्न उत्पादन, प्रकृति और उस पर निर्भर श्रमशील समाज के प्रति आभार का भाव गहराई से समाया हुआ है।

छठ की सबसे विशिष्ट विशेषता यह है कि दूसरे अनेक धार्मिक पर्वों के विपरीत इसमें पुरोहितवाद और कर्मकांड की अनिवार्यता नहीं है। व्रती स्वयं पूजा की पूरी प्रक्रिया संपन्न करते हैं। सूर्य और प्रकृति के साथ मनुष्य का यह सीधा संवाद किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं महसूस करता। नदी, तालाब, जल, मिट्टी, फल, अन्न और सूर्य इस पर्व के वास्तविक केंद्र में हैं। इस अर्थ में छठ प्रकृति के साथ मनुष्य के सह-अस्तित्व की एक अनूठी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है।


मेरे बचपन की एक स्मृति इस पर्व के सामाजिक चरित्र को समझने में मदद करती है। अपने गांव में मैंने देखा था कि छठ मुख्यतः श्रमजीवी परिवारों का त्योहार था। ब्राह्मण परिवारों में इसे मनाने का चलन नहीं था, जबकि मेहनतकश समुदायों के घरों में इसे पूरे उत्साह और सामूहिक भागीदारी के साथ मनाया जाता था। यह अनुभव बताता है कि छठ की जड़ें किसी धार्मिक वर्चस्व या पुरोहित परंपरा से अधिक लोकजीवन और श्रमशील समाज की सांस्कृतिक चेतना में हैं।

इस महापर्व के केंद्र में महिलाएं होती हैं। आंचलिक बोलियों में उन्हें 'पर्वैतिन' कहा जाता है। वे ही व्रत की कठिन साधना करती हैं, तैयारियों का नेतृत्व करती हैं और पूरे आयोजन को अनुशासन तथा सामूहिकता के साथ संपन्न कराती हैं। पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की यह केंद्रीय भूमिका अपने आप में महत्वपूर्ण है। हालांकि इसे पितृसत्ता से पूरी तरह मुक्ति का प्रमाण नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह जरूर है कि छठ के दौरान स्त्रियां धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की नेतृत्वकारी भूमिका में दिखाई देती हैं। यह सामाजिक जीवन में उनकी सक्रियता और सामर्थ्य को रेखांकित करता है।

छठ की शुरुआत के साथ ही घरों, गलियों, सड़कों और घाटों की सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से लेकर शरीर और भोजन तक की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। व्रती कई दिनों तक कठिन उपवास और संयम का पालन करते हैं। यह अनुशासन केवल व्यक्तिगत धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समुदाय को स्वच्छता, जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी के सूत्र में बांधता है।

छठ की एक और खूबसूरती उसकी गंगा-जमुनी सांस्कृतिक परंपरा है। इस आयोजन में मुस्लिम समुदाय के लोग भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। अनेक स्थानों पर मुस्लिम महिलाएं छठ में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के चूल्हे बनाती हैं और इस दौरान पर्व से जुड़े नियमों और परंपराओं का सम्मान करती हैं। मुस्लिम पुरुष भी आयोजन में सहयोग करते हैं। यह साझेदारी किसी औपचारिक सद्भाव-प्रदर्शन का हिस्सा नहीं, बल्कि साझा जीवन और आपसी निर्भरता से विकसित हुई लोकसंस्कृति की सहज अभिव्यक्ति है। यह बताती है कि समाज की वास्तविक एकता धार्मिक पहचान की दीवारों से कहीं बड़ी होती है।

हाल के वर्षों में छठ को विभिन्न धार्मिक मिथकों और कर्मकांडों के दायरे में समेटने की कोशिशें भी दिखाई देती हैं। गंगा और तालाबों के किनारे पंडों-पुजारियों की बढ़ती उपस्थिति तथा पूजा के नाम पर कर्मकांडों का विस्तार इसी प्रवृत्ति का हिस्सा है। लेकिन छठ की लोकपरंपरा इतनी व्यापक और गहरी है कि उसे किसी एक धार्मिक ढांचे में बांधना आसान नहीं है। इसकी असली ताकत उसकी सहजता, सामूहिकता और प्रकृति से सीधे जुड़ाव में है।

छठ का एक आर्थिक और सामाजिक पक्ष भी है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने गए लाखों प्रवासी मजदूर इस अवसर पर अपने घर लौटना चाहते हैं। उनके लिए छठ केवल त्योहार नहीं, परिवार, गांव और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से मिलने का अवसर है। लेकिन सरकारें पर्याप्त और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने में बार-बार विफल दिखाई देती हैं। विशेषकर ट्रेनों में भारी भीड़, अव्यवस्था और असुरक्षित यात्रा की स्थितियां प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलों को उजागर करती हैं। देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन श्रमिकों को अपने ही घर पहुंचने के लिए भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर यात्रा करनी पड़े, तो यह केवल परिवहन व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि उनके प्रति सरकारी संवेदनहीनता का भी सवाल है।

इन चार दिनों में बिहार का सामाजिक जीवन एक अलग ही रंग में दिखाई देता है। गांवों और शहरों में सफाई, आपसी सहयोग, मेलजोल और भाईचारे का अद्भुत वातावरण बनता है। रास्ते से गुजरने वाले अनजान राहगीरों को भी प्रसाद के रूप में फल और पकवान बांटे जाते हैं। जाति, वर्ग और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर लोग एक-दूसरे के आयोजन में सहयोग करते हैं। यह लोकजीवन की वह सामूहिकता है, जिसकी हमारे रोजमर्रा के सामाजिक जीवन में अक्सर कमी दिखाई देती है।

लेकिन इस खूबसूरत तस्वीर के बीच एक बेहद दुखद और विचलित करने वाला पहलू भी है। छठ के दौरान घाटों और जलाशयों में डूबने से लोगों की मौत की खबरें सामने आती हैं। 17 नवंबर के अखबारों में इस वर्ष छठ के दौरान 33 लोगों की डूबकर मौत की खबर पढ़ना बेहद पीड़ादायक था। सवाल उठता है कि क्या इन मौतों को रोका नहीं जा सकता था? क्या सुरक्षित घाट, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित गोताखोर और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है? जिस पर्व में स्वच्छता और जीवन के प्रति सम्मान का इतना गहरा संदेश निहित है, उसमें प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोगों की जान जाना गंभीर चिंता का विषय है।

छठ का राजनीतिक इस्तेमाल भी कम नहीं होता। विभिन्न राजनीतिक दल और सत्तारूढ़ शक्तियां इस पर्व की लोकप्रियता और जनभावनाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए करती रही हैं। मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में छठ के आयोजनों को राजनीतिक उपस्थिति और समर्थन जुटाने के अवसर के रूप में भी देखा जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस पर्व के वास्तविक मानवीय संदेश को भी उतनी ही गंभीरता से स्वीकार किया जाता है? क्या प्रकृति की रक्षा, जलस्रोतों की स्वच्छता, श्रमिकों के सम्मान, महिलाओं की भागीदारी और सांप्रदायिक सद्भाव को हमारी नीतियों और सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जाता है?

छठ हमें केवल सूर्य को अर्घ्य देना नहीं सिखाता। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होना, श्रम का सम्मान करना, साझा संसाधनों की रक्षा करना, स्त्रियों की भूमिका को स्वीकार करना और धर्म से ऊपर उठकर मनुष्यता के रिश्ते कायम करना सिखाता है।

आज जरूरत इस बात की है कि छठ के इन मूल्यों को चार दिनों के उत्सव तक सीमित न रखा जाए। घाटों की सफाई के साथ नदियों और तालाबों को पूरे वर्ष स्वच्छ रखने का संकल्प हो। पर्व के अवसर पर दिखने वाले भाईचारे को रोजमर्रा के जीवन में जगह मिले। प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी सम्मानजनक और सुरक्षित हो। महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में मान्यता मिले।

छठ की असली रोशनी केवल घाटों पर जलते दीयों में नहीं, बल्कि उस सामाजिक चेतना में है जो प्रकृति, श्रम, समानता, साझी संस्कृति और मनुष्यता के रिश्तों को रोशन करती है। सवाल यही है कि क्या हम इस महापर्व के संदेश को अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन का हिस्सा बना पाएंगे?


अरुण कुमार मिश्रा
लेखक सी पी आई (एम) की केंद्रीय कमेटी के पूर्व सदस्य हैं।

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

छठ महापर्व : प्रकृति, श्रम, स्त्री और सांप्रदायिक सद्भाव का उत्सव - अरुण कुमार मिश्रा

प्रकाशित: 17 नवंबर 2026 • 7 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

422 क्लिक

2

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

383 क्लिक

3

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

374 क्लिक

4

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

353 क्लिक

5

नीट पेपर लीक कांड : केंद्र सरकार की गंभीरता पर '?' है। - केशव भट्टड़

342 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
विश्लेषण

16 अगस्त 1946: द ग्रेट कलकत्ता किलिंग - सच और सांप्रदायिक राजनीति

16 अगस्त 1946 को कलकत्ता दंगों, मौत और तबाही का गवाह बना। लेकिन इसी अंधकार में मजदूरों की वर्गीय एकता और आम लोगों की इंसानियत की ऐसी मिसालें भी सामने आईं, जिन्होंने सांप्रदायिक नफरत को चुनौती दी। ट्राम मजदूरों के साहस से लेकर संकट में फँसे परिवारों को बचाने तक की ये घटनाएँ बताती हैं कि जनता की एकजुटता सांप्रदायिक राजनीति के विरुद्ध सबसे मजबूत प्रतिरोध बन सकती है।

25 नवंबर 2026

राज्य

राजस्थान: पंचायत चुनाव: गावों ने दिया बीजेपी को करारा झटका

राजस्थान के पंचायत चुनावों में सीपीआई(एम) ने पंचायत समिति की 50 और जिला परिषद की सात सीटों सहित कुल 57 सीटों पर जीत दर्ज की है । कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए ग्रामीण इलाकों में अपनी बढ़त दर्ज की है। 20 नवंबर की रात तक उपलब्ध नतीजों में कांग्रेस को पंचायत समिति की 3,758 और जिला परिषद की 794 सीटें मिलीं। बीजेपी को क्रमशः 2,213 और 357 सीटें हासिल हुईं। इन नतीजों में किसान आंदोलनों, क्षेत्रीय दलों और ग्रामीण जनता के स्थानीय सवालों की राजनीतिक अहमियत भी सामने आई है। चार जिलों - कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर - की मतगणना 17 दिसंबर को प्रस्तावित है ।

22 नवंबर 2026

राज्य

पबं: जब कॉलेज स्ट्रीट में किताबों से टकराई सत्ता !

पढ़िए, कॉलेज स्ट्रीट की घटना के पीछे उभरते राजनीतिक पैटर्न की पड़ताल। कॉलेज स्ट्रीट पर एसएफआई के बुक स्टॉल को पुलिस की अनुमति मिलने के बावजूद एबीवीपी के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। मार्क्सवादी साहित्य को ‘राष्ट्रविरोधी’ और वामपंथी कार्यकर्ताओं को ‘चीन का दलाल’ कहने वाले नारों ने विवाद को वैचारिक टकराव का रूप दे दिया। पहले दिन पुलिस की कार्रवाई, दूसरे दिन एबीवीपी का विरोध और फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया - पूरे घटनाक्रम में कई असहज सवाल छिपे हैं। आखिर किताबों से इतनी बेचैनी क्यों?

19 नवंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
अतिथि लेखन

'बदलाव का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता - गणेश शंकर विद्यार्थी।' अनीश अंकुर की कलम से

हिंदी क्षेत्र के वामपंथी आंदोलन के शलाका पुरुष गणेश शंकर विद्यार्थी के संस्मरणों पर केंद्रित पुस्तक ‘मार्क्सवाद : मेरा संघर्ष पथ’ का हाल ही में प्रकाशन हुआ है। 1 सितंबर को पटना के जमाल रोड स्थित सीपीआई(एम) कार्यालय में पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक धवले के हाथों लोकार्पण किया जा रहा है। यह पुस्तक गणेश शंकर विद्यार्थी ('गणेश दा') के लगभग आठ दशकों लंबे राजनीतिक और वैचारिक जीवन का दस्तावेज है। एक समृद्ध जमींदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने सामंती व्यवस्था के खिलाफ वर्गीय चेतना को अपनाया और बिहार में कम्युनिस्ट आंदोलन व स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव के रूप में उन्होंने कठिन दौर में पार्टी का नेतृत्व किया और भूमि आंदोलनों से गरीबों को जोड़ा। अपने अंतिम समय तक वे मार्क्सवादी अध्ययन, आंदोलन और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे।

केशव कुमार भट्टड़ • 31 अगस्त 2026

अतिथि लेखन

भोजन और भजन के नाम पर बंगाल की चेतना पर हमला। ~मालिनी भट्टाचार्य~

भोजन की थाली से भजन की हाथताली तक—साझा संस्कृति बचाना ही बंगाल की असली पहचान है !
मालिनी भट्टाचार्य का यह आलेख बंगाली संस्कृति के मुख्य घटकों—खान-पान (भोजन) और पूजा-अर्चना (भजन)—पर हो रहे राजनीतिक व बाजारी हमलों को रेखांकित करता है। इलिश, बकरे और गोमांस पर पाबंदी से लेकर मिड-डे मील में इस्कॉन के प्रवेश तक, यह केवल खान-पान का मुद्दा नहीं बल्कि बंगालियों की बौद्धिक अस्मिता पर प्रहार है। आज कॉर्पोरेट पूंजी और सांप्रदायिक ताकतें मिलकर राज्य की साझा लोक-संस्कृति को बाजारीकरण व अंधविश्वास के ढोंग में धकेल रही हैं। इस खतरनाक सामाजिक-राजनीतिक नागपाश से बंगाली चेतना को मुक्त कराना आज बेहद ज़रूरी है।

केशव कुमार भट्टड़ • 13 सितंबर 2026

अतिथि लेखन

जेन-जी आंदोलन और क्रांतिकारी शक्तियों के कार्यभार - अरुण कुमार मिश्रा

"इतिहास के कुछ ऐसे दस दिन भी होते हैं जो बड़े क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।" जून में शुरू हुए 'जेन-जी' आंदोलन ने नव-उदारवादी वित्तीय पूंजी के वैश्विक संकट और अमेरिकी वर्चस्व को उजागर कर दिया है, जिससे यूरोप से लेकर भारत तक जन-असंतोष का ज्वार उठा है। भारत में कॉरपोरेटपरस्त नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक असमानता के खिलाफ छात्र-छात्राओं, विशेषकर युवा लड़कियों ने पितृसत्ता और सामंती मूल्यों को ऐतिहासिक चुनौती दी है। अब क्रांतिकारी ताकतों और वामपंथी संगठनों का यह मुख्य दायित्व है कि वे इस जन-आंदोलन को प्रतिक्रिया तक सीमित न रखकर साम्राज्यवाद-विरोधी और पूंजीवाद-विरोधी वर्ग-संघर्ष में बदलें।

केशव कुमार भट्टड़ • 31 अक्टूबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement