छात्रों के जनादेश का स्पष्ट संदेश: परिसरों में भगवाकरण नामंजूर, SFI पर ही भरोसा भरपूर! स्कूल संसद में जबरदस्त जीत के बाद केरल के विश्वविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज संघ चुनावों में भी SFI ने बंपर जीत हासिल करते हुए अधिकांश कॉलेजों में अपना परचम लहराया है। संगठन ने केरल और कन्नूर विश्वविद्यालय सहित कई प्रमुख संस्थानों में विपक्षी छात्र संगठनों (KSU, UDSF, ABVP) से अनेक यूनियन सीटें वापस छीन लीं। यह ऐतिहासिक जीत ऐसे समय में दर्ज की गई है जब शिक्षा प्रणाली के कथित भगवाकरण के प्रयास किए जा रहे थे। राज्य में UDF शासन के बावजूद मिली इस शानदार सफलता ने मीडिया के उस आख्यान को खारिज कर दिया है कि SFI का वर्चस्व केवल LDF सत्ता के कारण था।
केरल कॉलेज यूनियन-चुनावों में SFI की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत
तिरुवनंतपुरम, केरल: विश्वविद्यालयों के भगवाकरण की कुलपतियों (वीसी) की कोशिशों के बीच 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SFI) ने केरल भर के कॉलेज संघ चुनावों में शानदार/ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। SFI ने केरल विश्वविद्यालय, कन्नूर विश्वविद्यालय और राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ऐतिहासिक जीत हासिल की। केरल विश्वविद्यालय के तहत जिन 71 कॉलेजों में चुनाव हुए, उनमें से 62 पर SFI ने जीत दर्ज की। आलप्पुषा जिले में SFI ने सभी 18 कॉलेजों में जीतकर पूर्ण सफाया (क्लीन स्वीप) किया, जबकि तिरुवनंतपुरम में 31 में से 29 कॉलेजों में जीत हासिल की।
'एस एफ आई' ने तिरुवनंतपुरम में 'केरल स्टूडेंट्स यूनियन' (के एस यू) से 4 कॉलेज भी वापस छीन लिए, जिनमें एस.एन. कॉलेज वरकला, राजकीय कॉलेज नेडुमंगाड, ए.जे. कॉलेज थोन्नाक्कल और सेंट जेवियर्स कॉलेज थुम्बा शामिल हैं। कोल्लम में 'एस एफ आई' ने 18 में से 12 कॉलेजों में जीतकर धमाकेदार जीत दर्ज की, जबकि पथानमथिट्टा में 'एस एफ आई' ने केरल विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 4 में से 3 कॉलेजों में जीत हासिल की। 'एस एफ आई' ने कन्नूर विश्वविद्यालय में भी अपना वर्चस्व बनाए रखा और 77 में से 53 कॉलेजों में चुनाव जीता। कन्नूर विश्वविद्यालय में 'एस एफ आई' ने बिना किसी विरोध के 32 कॉलेजों में जीत हासिल की, साथ ही पी.आर.एस.एस. कॉलेज मट्टन्नूर और डॉन बॉस्को कॉलेज में यूनियन पर दोबारा कब्जा जमाया। वायनाड के मानंतवाड़ी कैंपस में 'एस एफ आई' ने सूपड़ा साफ किया और कुलीवायल इमाम गज़ाली कॉलेज में 'मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन' (एम एस एफ) से यूनियन वापस छीन ली। महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम में नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार तक 'एस एफ आई' ने 49 कॉलेजों में निर्विरोध जीत दर्ज की। इसी तरह, पॉलिटेक्निक कॉलेज चुनावों में 'एस एफ आई ने दक्षिणपंथी-सांप्रदायिक ताकतों के गठबंधन को हराते हुए 56 में से 46 कॉलेजों में यूनियन जीतकर शानदार सफलता हासिल की।
'एस एफ आई' ने पथानमथिट्टा के वेन्नीकुलम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'के एस यू' -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए बी वी पी) गठबंधन से यूनियन वापस छीनी; वहीं नेडुमकंदम पॉलिटेक्निक कॉलेज, जनरल पॉलिटेक्निक कलामसेरी, कोठमंगलम के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक चेलाड, मलप्पुरम के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोट्टाक्कल, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मेप्पाडी (वायनाड) और कन्नूर के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मट्टन्नूर को 'यूनाइटेड डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट' (यू डी एस एफ) से वापस अपने कब्जे में लिया।
एस एफ आई (SFI) की यह एकतरफा/प्रचंड जीत ऐसे समय में आई है जब संघ परिवार, नवनिर्वाचित कांग्रेस के नेतृत्व वाली 'यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट' (यू डी एफ/UDF) सरकार की मदद से केरल के परिसरों का भगवाकरण करने के लिए राज्यपाल और कुलपतियों का इस्तेमाल कर रहा है।
केरल के छात्रों ने मतदान के माध्यम से सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली के भगवाकरण का विरोध किया है। SFI की यह जीत UDF के केरल में सत्ता में होने के दौरान आई है, जिसने मीडिया के इस आख्यान को खारिज कर दिया कि परिसरों में SFI का वर्चस्व 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)' (CPI(M)) के नेतृत्व वाले 'लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट' (LDF) के पिछले दस वर्षों तक सत्ता में रहने के कारण था। यह धमाकेदार जीत केरल के छात्रों के बीच SFI की स्वीकार्यता को दर्शाती है।

साभार: 'लेफ्टव्यूज' न्यूज पोर्टल। 19.09.2026
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...