वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
बुधवार, 30 सितंबर 2026 | Wednesday, 30 September 2026
|
संपर्क: vaamkiaawaz@gmail.comसदस्यता में
वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ,न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !
लाइव कवरेज
होमताज़ा खबरेंराष्ट्रीय

वाम की आवाज़

जन समाचार मंच

राष्ट्रीय

भारतीय न्यायपालिका और चुनाव आयोग की साख पर उठे प्रश्न

केशव कुमार भट्टड़•29 सितंबर 202612 मिनट पठन63 बार पढ़ा गया

"न्याय केवल होना नहीं चाहिए, बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए - क्या हमारा लोकतंत्र इस कसौटी पर खरा उतर रहा है?" प्रस्तुत विश्लेषण भारतीय न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं में गहराते 'हितों के टकराव'और संस्थागत क्षरण पर चिंता व्यक्त करता है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा द्वारा चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करना - जबकि उनके पुत्र आयोग के स्थायी वकील हैं - न्यायिक शुचिता और रोस्टर नियमों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इसी दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त की आईएएस बेटी को हाईकोर्ट के दंडात्मक आदेश से सुप्रीम कोर्ट द्वारा त्वरित राहत मिलना और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका का अनिश्चितकाल के लिए टल जाना व्यवस्थागत पक्षपात की ओर इशारा करता है। यह पूरा घटनाक्रम यह दर्शाता है कि कार्यपालिका (सरकार) के बढ़ते प्रभाव और प्रक्रियागत कमियों के कारण देश 'नियंत्रित लोकतंत्र' और संवैधानिक संतुलन के कमजोर होने की दिशा में बढ़ रहा है।

भारतीय न्यायपालिका और चुनाव आयोग की साख पर उठे प्रश्न


मामले सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के परिजनों से जुड़े हैं

न्यायपालिका, चुनाव आयोग और सत्ता की साख

जब संवैधानिक संस्थाओं के बीच हितों का टकराव पैदा हो, तो निष्पक्षता का क्या?

~केशव कुमार भट्टड़

नई दिल्ली/लखनऊ : भारतीय लोकतंत्र की नींव दो मुख्य स्तंभों पर टिकी है - एक निष्पक्ष चुनाव प्रणाली और दूसरी स्वतंत्र व पारदर्शी न्यायपालिका। लोकतंत्र में इन संस्थाओं की ताकत केवल संविधान के पन्नों में लिखे नियमों से नहीं, बल्कि आम जनता के उस अटूट विश्वास से आती है कि यहाँ निर्णय बिना किसी पक्षपात या प्रभाव के होते हैं। लेकिन जब इन दोनों सर्वोच्च संस्थाओं के शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों के बीच हितों का टकराव और प्रक्रियागत विसंगतियां सामने आने लगें, तो संवैधानिक नैतिकता और न्यायिक शुचिता पर सवाल उठना अनिवार्य हो जाता है।


हाल ही में कानूनी समाचार पोर्टल 'लाइव लॉ' (LiveLaw) में प्रकाशित एक खोजी रिपोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले, न्यायपालिका की कार्यप्रणाली और 'हितों के टकराव' से जुड़े बेहद गंभीर व संवेदनशील सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के परिजनों से जुड़े परस्पर संबंधों का है।

मामला क्या है? संबंधों और फैसलों का घटनाक्रम

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक रिकॉर्ड्स से यह तथ्य उजागर हुआ है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के स्टैंडिंग काउंसल (स्थायी वकील) हैं। इसके साथ ही वे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) और आयकर विभाग के भी वकील हैं। चिंता की बात यह है कि इस व्यावसायिक संबंध के बावजूद जस्टिस एस सी शर्मा सुप्रीम कोर्ट की उन पीठों (बेंचएज) का हिस्सा रहे, जिनके सामने सीधे तौर पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े अति-संवेदनशील मामले सुनवाई के लिए आए।


मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून (2023) को चुनौती

जस्टिस एस सी शर्मा उस दो जजों की पीठ में शामिल थे, जो मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को तय करने वाले विवादित 2023 के कानून की वैधता पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान पीठ के दूसरे सदस्य जस्टिस दीपांकर दत्ता के अलग मत के बावजूद, जस्टिस एस सी शर्मा के रुख के कारण इस मामले को संविधान पीठ को संदर्भित (लिस्टिड) कर दिया गया। इसका व्यावहारिक परिणाम यह हुआ कि भारतीय लोकतंत्र की साख से जुड़े इस अति-महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए टल गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की आईएएस बेटी (डीएम मेधा रूपम) का मामला

संयोग से उसी दिन जस्टिस एस सी शर्मा की अगुवाई वाली पीठ ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की तत्कालीन जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम की याचिका पर भी सुनवाई की। मामले की पृष्ठभूमि यह थी कि अप्रैल 2024 में एक श्रम आंदोलन के दौरान दर्ज मामले में डीएम मेधा रूपम ने एक छात्र के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़े निरोधात्मक निरोध (Preventive Detention) का आदेश दिया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के समय सख्त रुख सख्त रूप अपनाते हुए कड़ी प्रतिकूल टिप्पणियाँ की। हाईकोर्ट अपने आदेश में माना कि एक छात्र के खिलाफ सामान्य कानून-व्यवस्था का मामला होने के बावजूद एनएसए का इस्तेमाल करना शक्ति का मनमाना और गंभीर दुरुपयोग था। इससे नागरिक के संविधान प्रदत्त अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का हनन हुआ। हाईकोर्ट ने अनुच्छेद 226 और अवमानना अधिनियम, 1971 के तहत अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए पीड़िता (छात्र) को ₹5 लाख का मुआवजा देने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि यह राशि सरकारी खजाने से नहीं, बल्कि डीएम मेधा रूपम के वेतन से काटी (Recover) जाएगी। अब आईएएस अधिकारी मेधा रूपम भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में आया, तो जस्टिस एस सी शर्मा की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डीएम पर लगाए गए ₹5 लाख के व्यक्तिगत जुर्माने और कडी प्रतिकूल टिप्पणियों पर अंतरिम रोक (Stay) लगा दी। क्या इस कनेक्शन के चलते उन्हे सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं दी गई ?

प्रक्रियात्मक गड़बड़ी: रोस्टर का उल्लंघन और सूचना का अभाव

कानूनी हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रक्रियागत स्तर पर भी दो बड़ी विसंगतियां रेखांकित की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस 'मास्टर ऑफ द रोस्टर' होते हैं। मेधा रूपम का मामला जिस विषय (सेवा/प्रशासनिक अवमानना) से संबंधित था, वह नियमित रोस्टर के तहत जस्टिस एस सी शर्मा की पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था। इसके अतिरिक्त, इस विषय से जुड़े मामले पर पहले से ही जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की पीठ सुनवाई कर रही थी। ऐसे में इस मामले का विशेष रूप से जस्टिस एस सी शर्मा की पीठ को सौंपा जाना प्रक्रियात्मक सवाल खड़े करता है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या जस्टिस एस सी शर्मा ने अदालत में मौजूद पक्षों के सामने अपने बेटे के 'चुनाव आयोग के वकील' होने के व्यावसायिक संबंध का आधिकारिक खुलासा (Disclosure) किया था ? क्या हितों के टकराव (Conflict of Interest) का खुलासा न होना असामान्य नहीं है ?

कानूनी विश्लेषण: यह अनैतिक है, कदाचार है या अपराध?

आम जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस मामले में किसी कानून या धारा का उल्लंघन हुआ है?

  • क्या यह दंडनीय अपराध (Criminal Offense) है?

  • - नहीं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) या आईपीसी के तहत अदालत में हितों का खुलासा न करना स्वतः कोई फौजदारी या आपराधिक अपराध नहीं बनता, जब तक कि रिश्वतखोरी (Prevention of Corruption Act) या किसी प्रत्यक्ष साज़िश के प्रमाण न हों।

  • किन नियमों और संहिताओं का उल्लंघन है?

  • यह मामला 'न्यायिक जीवन के मूल्यों का पुनर्कथन, 1997' (Restatement of Values of Judicial Life, 1997) के क्लॉज़ 4 और 7 का सीधा उल्लंघन दिखता है। ये नियम स्पष्ट करते हैं कि न्यायाधीश को ऐसे किसी भी मामले की सुनवाई नहीं करनी चाहिए जिसमें उसके परिवार के सदस्य का व्यावसायिक या व्यक्तिगत हित जुड़ा हो।

प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत: कानून का मूलभूत नियम है - 'नेमो जुडेक्स इन कौसा सुआ' (Nemo Judex in Causa Sua), अर्थात कोई भी व्यक्ति ऐसे मामले में जज नहीं हो सकता जिसमें उसका अपना या उसके करीबियों का हित निहित हो। यदि ऐसे मामलों में अनुशासनात्मक कदम उठाना हो, तो सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक प्रणाली (In-House Procedure) के तहत मुख्य न्यायाधीश (CJI) जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, संवैधानिक स्तर पर जजों को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 124(4) के तहत संसद में "सिद्ध हुआ कदाचार" (Proved Misbehaviour) के आधार पर महाभियोग (Impeachment) का ही प्रावधान है।

राजनीतिक और सामाजिक पहलू: चर्चा में आना क्यों आवश्यक है?

इस प्रकरण के राजनीतिक और सामाजिक मायने बेहद गहरे हैं:

1. राजनीतिक पहलू और संस्थागत संरक्षण

विपक्षी दलों और नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ताओं का तर्क है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में पहले से ही कार्यपालिका का प्रभाव बढ़ने का आरोप रहा है। ऐसे में नियुक्ति कानून की चुनौती का टल जाना और मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी (आईएएस अधिकारी) को व्यक्तिगत दंडात्मक कार्रवाई से त्वरित राहत मिल जाना - राजनीतिक अविश्वास को बढ़ाता है। इससे यह धारणा बनती है कि क्या शीर्ष प्रशासनिक और न्यायिक नौकरशाही के बीच पारसपरिक राहत का कोई परोक्ष ताना-बाना काम कर रहा है?

2. सामाजिक पहलू: आम नागरिक बनाम ताकतवर वर्ग

यह मामला समाज में एक असमानता का संदेश देता है। एक तरफ आम नागरिक (जैसे एनएसए का शिकार बना छात्र) को अपने मौलिक अधिकारों की बहाली के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है, वहीं दूसरी तरफ ताकतवर पदों पर बैठे अधिकारियों को प्रक्रियात्मक राहत बहुत तेजी से मिल जाती है। जब नागरिकों को लगता है कि प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग (NSA का गलत इस्तेमाल) पर भी जवाबदेही तय नहीं हो पा रही, तो व्यवस्था से उनका भरोसा उठने लगता है।


न्यायशास्त्र का एक सर्वमान्य और कालजयी सिद्धांत है:

"न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि न्याय होते हुए दिखना भी चाहिए।"

इस पूरे मामले का मूल संदेश यही है कि सार्वजनिक पदों और न्यायपालिका जैसे पवित्र मंचों पर बैठे व्यक्तियों के लिए केवल निष्पक्ष होना काफी नहीं है; उनका हर कदम पूरी तरह पारदर्शी और हर प्रकार के संदेह से परे दिखना चाहिए।

यहाँ सवाल किसी व्यक्तिगत निर्णय की नीयत पर उंगली उठाने का नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और जन-विश्वास का है। यदि किसी जज के पुत्र का पेशेवर भविष्य किसी संस्था (जैसे चुनाव आयोग) पर निर्भर करता हो, तो उस संस्था या उसके शीर्ष प्रमुख के परिजनों से जुड़े मामलों में सुनवाई से स्वयं को अलग (Recuse) कर लेना ही सबसे उत्तम न्यायिक परंपरा होती। लोकतंत्र में संस्थाओं की साख जनता के भरोसे से ही सुरक्षित रहती है। इस मामले पर सार्वजनिक और मर्यादित चर्चा होना न्यायपालिका की निष्पक्षता को कमजोर नहीं करता, बल्कि लोकतंत्र को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है।

23 सितंबर 2026 को सामने आए इन तीन प्रमुख घटनाक्रमों - द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट (जस्टिस दीपांकर दत्ता की टिप्पणियाँ), जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का रुख और 'लाइव लॉ' (LiveLaw) की खोजी रिपोर्ट- को यदि एक साथ रखकर देखा जाए, तो यह भारतीय लोकतंत्र के वर्तमान स्वरूप का एक स्पष्ट, गंभीर और चिंताजनक चित्र प्रस्तुत करता है।

सरकार द्वारा संस्थागत नियंत्रण और न्यायपालिका पर दबाव

जस्टिस दीपांकर दत्ता का निष्कर्ष: कार्यपालिका लगातार स्वतंत्र संस्थाओं (चुनाव आयोग) पर अपना नियंत्रण स्थापित कर रही है और न्यायपालिका की भूमिका को सीमित/गौण करने का प्रयास कर रही है। सरकार कॉलेजियम की सिफारिशों में से अपनी पसंद के नाम चुनकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है, जिससे संवैधानिक संकट की स्थिति बन रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति वाले 2023 के कानून के जरिए चुनाव आयोग से निष्पक्षता का संतुलन (CJI की मौजूदगी) खत्म कर दिया गया है, जिससे आयोग की स्वायत्तता कागजी बनकर रह गई । क्या यह संस्था (चुनाव आयोग) का क्षरण नहीं है ?

क्या यह कार्यपालिका (सरकार) द्वारा एक तरफ से चुनाव आयोग पर (संस्थागत) नियंत्रण तथा दूसरी और से न्यायपालिका पर दबाव को नहीं दिखाता ?

न्यायिक प्रक्रिया में देरी और 'हितों के टकराव' का संकट

क्या लाइव लॉ का खुलासा जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के रुख को समझने में मदद नहीं करता ? चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े केस को पीठ के जस्टिस दीपांकर दत्ता द्वारा एक स्थापित पुराने केस के फैसले के आधार पर तत्काल तय करने पर जोर दिया गया। लेकिन पीठ के जस्टिस एस के शर्मा द्वारा 'संविधान पीठ' को भेजने का रुख अपनाने से सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए टल गई है।

  • लाइव लॉ की रिपोर्ट यह उजागर करती है कि जिस जज (जस्टिस एस सी शर्मा) की पीठ ने चुनाव आयोग के पक्ष में प्रक्रियात्मक देरी का रास्ता चुना और मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी (आईएएस मेधा रूपम) को व्यक्तिगत राहत दी, उन्हीं के पुत्र मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनाव आयोग के पैनल वकील हैं। यह मामला न्यायपालिका की आंतरिक प्रक्रिया और "हितों के टकराव" पर गहरी शंकाएं उत्पन्न करता है।

'न्याय दिखना भी चाहिए' का पूर्ण अभाव

जस्टिस दत्ता की टिप्पणी—"चुनाव आयोग को न केवल स्वतंत्र होना चाहिए, बल्कि स्वतंत्र दिखना भी चाहिए" - का सीधा विरोधाभास इस घटनाक्रम में दिखता है। जहाँ संस्थाएं और फैसले न तो पारदर्शी दिख रहे हैं और न ही संदेह से परे।

यह किस दिशा का सूचक है? आखिर देश किस दिशा में बढ़ रहा है?

इन तीनों मामलों के संयुक्त संदेश को दिशा-सूचक मानकर विश्लेषण करें तो स्पष्ट होता है कि देश 'संवैधानिक संस्थागत क्षरण' और 'कार्यपालकीय वर्चस्ववाद' की दिशा में बढ़ रहा है -

  • 1. "नियंत्रित लोकतंत्र" की ओर कदम

  • जब चुनाव कराने वाली सर्वोच्च संस्था (ECI) की नियुक्ति में पूरी तरह सत्ताधारी दल/कार्यपालिका का बहुमत हो, और न्यायपालिका द्वारा इस पर तुरंत रोक लगाने के बजाय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाए, तो यह देश को ऐसे लोकतंत्र की ओर ले जाता है जहाँ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया बनकर रह जाते हैं, और संस्थाएं निष्पक्ष अंपायर की जगह सत्ता के प्रभाव में काम करने लगती हैं।-

  • 2. संवैधानिक नैतिकता का पतन

  • जस्टिस दत्ता ने बाबा साहब अंबेडकर का संदर्भ देते हुए कहा कि संविधान कितना भी अच्छा हो, यदि उसे चलाने वाले निष्पक्ष न हों तो वह विफल हो जाता है। वर्तमान स्थिति यह दर्शाती है कि नियम-कानूनों की भावना को ताक पर रखकर केवल कानूनी छिद्रों (Technicalities) का सहारा लिया जा रहा है, जिससे संस्थागत मर्यादाएं टूट रही हैं। क्या यह कथं अपने आप में स्पष्ट नहीं है ?

  • 3. उच्च पदों पर बैठे वर्ग का परस्पर संरक्षण

  • एक आम नागरिक या छात्र जब अपने अधिकारों के लिए लड़ता है तो उस पर NSA जैसे कठोर कानून थोप दिए जाते हैं, लेकिन जब प्रशासनिक या संवैधानिक पदों पर बैठे शक्तिशाली अधिकारियों या उनके परिजनों की बात आती है, तो पूरी व्यवस्था तुरंत राहत देने और जवाबदेही टालने की दिशा में काम करती दिखती है। इससे समाज में आम आदमी का न्याय व्यवस्था पर से विश्वास कम होता है।

  • 4. 'चेक्स एंड बैलेन्स' (संवैधानिक संतुलन) का कमजोर होना

  • भारतीय संविधान का मूल ढांचा 'पॉवर का बंटवारा' और एक-दूसरे पर अंकुश और निगरानी (Checks and Balances) पर आधारित है। परंतु जब कार्यपालिका न्यायपालिका के फैसलों और नियुक्तियों में प्रभाव बढ़ा लेगी, और न्यायपालिका के भीतर हितों के टकराव उजागर होने के बावजूद प्रक्रियागत सुधार नहीं होंगे, तो संवैधानिक संतुलन का यह ढांचा चरमराने लगेगा।

इन तीनों रिपोर्टों का संयुक्त आँकलन यह चेतावनी देता है कि भारत "संस्थागत निष्पक्षता के संकट" से गुजर रहा है। देश एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ संवैधानिक संस्थाएं स्वायत्त दिखने के बजाय सत्ता के अनुकूल या सत्ता से प्रभावित दिख रही हैं। यदि समय रहते न्यायपालिका ने अपने भीतर 'हितों के टकराव' के कड़े मानक लागू नहीं किए और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं की स्वायत्तता बहाल नहीं की, तो लोकतंत्र का आंतरिक ढांचा खोखला होता चला जाएगा।

अपलोडर: VKA-FD9RRG

क्या यह लेख उपयोगी था?

टिप्पणियाँ

0

अपनी राय साझा करें

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...

भारतीय न्यायपालिका और चुनाव आयोग की साख पर उठे प्रश्न

अपलोडर: VKA-FD9RRG • प्रकाशित: 29 सितंबर 2026 • 12 मिनट पठन

वाम की आवाज़|जन समाचार मंच
विज्ञापन

शेयर करें

सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1

'लेफ्ट फॉर फ्यूचर' - बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक आधुनिक मॉडल - केशव भट्टड़

356 क्लिक

2

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

354 क्लिक

3

'उत्तम कुमार': एक नक्षत्र का अस्त हो जाना ~ 'सत्यजीत राय'

334 क्लिक

4

दानवीय नियम लाकर कर्मचारियों के अधिकार छीन रही राज्य सरकार

330 क्लिक

5

'बदलाव का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता - गणेश शंकर विद्यार्थी।' अनीश अंकुर की कलम से

324 क्लिक

विज्ञापन

संसाधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार - संकलनकर्ता श्रेया जायसवाल (PDF)

'तुम्हारी क्षय' - राहुल सांकृत्यायन (PDF)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (Link)

वियतनाम: संघर्ष की एक ओजस्वी प्रेरणा - बुद्धदेव भट्टाचार्य (PDF)

सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल की वेब साइट (बांग्ला) (Link)

भाजपा क्यों है जनता की दुश्मन ? (PDF)

द लेफ्ट व्यूज - द पीपल्स लेंस (अंग्रेजी) (Link)

क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा (PDF)

पुरानी फिल्मों में होता था संदेश - सीताराम येचुरी (Link)

मैं नास्तिक क्यों हूँ ? - शहीद-ए-आजम भगतसिंह (PDF)

वाममोर्चा घोषणापत्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (PDF)

मार्क्सवादी पथ पत्रिका (बांग्ला) (Link)

अभियान कैलेंडर

कोई आगामी ईवेंट नहीं

जुड़े रहने के लिए

रोज़ शाम 7 बजे प्रमुख खबरें सीधे आपके ईमेल पर।

सदस्यता लें
इस लेखक से और
सभी देखें →
श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आज़म भगतसिंह: क्रांति, विचार और 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के अमर नायक

28 सितंबर 2026 - शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध आदमी होने की असली तमीज़ और चेतना का महाकाव्य है। यह वर्ष 'नौजवान भारत सभा' का शताब्दी वर्ष और 'शहीद यादगार समिति' का रजत जयंती वर्ष भी है। भगत सिंह की क्रांतिकारी आवाज़ केवल शोर नहीं थी, बल्कि उसके पीछे गहरा अध्ययन, सामाजिक न्याय और विश्व के महान विचारकों का वैचारिक आधार था। साम्राज्यवादी ब्रिटिश हुकूमत ने डरकर 23 मार्च 1931 को उन्हें फाँसी दे दी, लेकिन उनके विचार आज भी अमर हैं। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ बाज़ारवाद, शोषण और अन्याय के खिलाफ आम आदमी की चेतना और बदलाव के लिए संघर्ष का प्रतीक है। आज के अवसरवादी राजनीतिक दौर में भगत सिंह के विचार एक न्यायपूर्ण भविष्य गढ़ने की प्रेरणा देते हैं और मशाल बनकर राह दिखाते हैं।

27 सितंबर 2026

राष्ट्रीय

चुनावी लोकतंत्र में धांधली का पर्दाफ़ाश ~ नीलोत्पल बसु

वोटर लिस्ट में शुद्धि के नाम पर करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर डाका- यह लोकतंत्र का सुधार नहीं, उसका संहार है! विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी सॉफ्टवेयर, आईटी विभाग के केंद्रीकरण और 'फॉर्म 7' के थोक दुरुपयोग के जरिए करोड़ों पात्र व अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अपीलों की जांच में 91% मामलों में नाम बहाल होना आयोग की मनमानी और न्यायिक ट्रिब्यूनल व सुप्रीम कोर्ट की नाकामी को उजागर करता है। यदि निष्पक्षता और जिम्मेदार अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग नहीं उठाई गई, तो देश के चुनावी लोकतंत्र का भविष्य बेहद अंधकारमय है।

27 सितंबर 2026

राष्ट्रीय

लोकतंत्र बचाओ: चुनाव आयोग के खिलाफ वाम दलों का देशव्यापी विरोध अभियान का ऐलान

सीपीआई(एम) के महासचिव एम. ए. बेबी , भाकपा के महासचिव डी. राजा और भाकपा-माले लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। वामपंथी दलों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सप्ताह भर के देशव्यापी विरोध का ऐलान किया है। इसमें 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के नाम पर करोड़ों नागरिकों के मताधिकार छीनने का आरोप लगाया गया है। वाम दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे/महाभियोग और SIR प्रक्रिया पर तुरंत रोक की मांग की है। इस आंदोलन में शहीद भगत सिंह जयंती (28 सितंबर) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर विशाल जन-विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। वामपंथी नेताओं ने सभी धर्मनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों, सिविल सोसाइटी और जन-बुद्धिजीवियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

24 सितंबर 2026

और पढ़ें
सभी देखें →
राष्ट्रीय

प्रश्नपत्र लीक:'नीट' रद्द । जिम्मेदार कौन ?

पेपर माफिया बेलगाम। जिम्मेदार कौन ?
नीट प्रश्नपत्र लीक के पीछे एक अत्यंत संगठित गिरोह होने की बात जांचकर्ता मान रहे है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र राजस्थान, हरियाणा, केरल, जम्मू- काश्मीर, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में फैल गया था पूरा काम अत्यंत संगठित तरीके से होता है । प्रश्नपत्र विभिन्न चरणों में अलग-अलग स्तरों पर बेचे जाते हैं ये सीधे छात्रों को नहीं बेचे जाते। प्रश्नपत्र बेचने के लिए अलग 'थोक' और 'खुदरा' बाजार होते हैं। किसी भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक गिरोह में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की संभावना है।

केशव कुमार भट्टड़ • 12 मई 2026

राष्ट्रीय

नीट पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' निकला NTA का अधिकारी

सीबीआई ने आरोपी की पहचान पीवी कुलकर्णी के रूप में की है। जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी न केवल रसायन शास्त्र (Chemistry) के प्रोफेसर थे, बल्कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 'एनटीए' के एक प्रभावशाली अधिकारी भी थे। इसी पद पर रहने के कारण प्रश्नपत्रों तक उनकी आसान पहुंच थी।

केशव कुमार भट्टड़ • 15 मई 2026

राष्ट्रीय

'पहाड़' पर 'दिल्ली' का ताला: स्वायत्तता छीनने पर गरजे मोहम्मद सलीम!

'पहाड़' की ताकत 'पहाड़' के हाथों में क्यों नहीं?! अफसरों के दम पर स्वायत्तता का नाटक बंद करो!" स्वायत्तता छीने जाने पर गरजे मोहम्मद सलीम!" - दार्जिलिंग के कलामंदिर हॉल में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा में सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार स्वायत्त निकाय जीटीए (GTA) में प्रतिनिधियों के चुनाव कराने के बजाय प्रशासक बिठाकर लोकतंत्र और पहाड़ के अधिकारों का हनन कर रही है। कश्मीर से लद्दाख और दार्जिलिंग तक क्षेत्रीय स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश का दावा करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि भाजपा न तो बहुलतावाद को मानती है और न ही विविधता का सम्मान करती है। पार्टी ने घोषणा की कि वे संविधान की छठी अनुसूची, भूमि अधिकार, चाय बागान श्रमिकों की बदहाली, पर्यावरण विनाश और नागरिकता के नाम पर हो रहे भेदभाव के मुद्दों को लेकर अक्टूबर-नवंबर में पहाड़ की जनता के बीच एक व्यापक जन-अभियान चलाएंगे।

केशव कुमार भट्टड़ • 14 सितंबर 2026

वाम की आवाज़ लोगो
वाम की आवाज़

अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

मुख्य पन्ने
जानकारी
हमारे बारे में
संपादकीय नीति
सुधार नीति
गोपनीयता नीति
संपर्क करें
आर्काइव
अभियान कैलेंडर आर्काइव
© 2026 वाम की आवाज़ — जन संघर्ष का डिजिटल पुरालेखMade for the Movement